Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anant-Radhika Pre Wedding में नीता अंबानी ने पहनी मुगल काल के हीरे की अंगूठी, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

    Updated: Sat, 09 Mar 2024 02:48 PM (GMT+05:30)

    सोशल मीडिया पर देश के बड़े बिजनेस परिवार को लेकर चर्चा अभी खत्म नहीं हुई है। गुजरात के जामनगर में आयोजित हुए अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेड ...और पढ़ें

    नीता अंबानी की अंगूठी है बेहद खास, मुगल काल से जुड़ा है इसका कनेक्शन
    नीता अंबानी की अंगूठी है बेहद खास, मुगल काल से जुड़ा है इसका कनेक्शन

    HighLights

    1. अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग फंक्शन का जश्न गुजरात के जामनगर में तीन दिनों तक चला।
    2. इस दौरान नीता अंबानी ने मुगल काल से जुड़ी हीरे की अंगूठी पहनी, जिसे साल 2019 में नीलाम किया गया था।
    3. प्री-वेडिंग फंक्शन में नीता अंबानी ने जो नेकलेस पहना था, उसकी कीमत 400-500 करोड़ के बीच बताई जा रही है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Nita Ambani Diamond Ring: हाल ही में हुई अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें अभी भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। जुलाई में दोनों शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे, इस बीच गुजरात के जामनगर में दोनों कपल्स के प्री-वेडिंग इवेंट्स में अंबानी परिवार की महिलाओं का लुक देखने लायक था। आज इस आर्टिकल में हम राधिका मर्चेंट की होने वाली सास यानी नीता अंबानी के लुक की खास बातें आपको बताने जा रहे हैं। खासतौर से उनकी अंगूठी जो मुगलों के जमाने की बताई जा रही है। आइए जानें इसके बारे में।

    प्री-वेडिंग फंक्शन के तीसरे दिन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने हैंडलूम गोल्डन और व्हाइट कांचीपुरम साड़ी को कैरी किया था, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि अभी जिस चीज को लेकर चर्चा सबसे ज्यादा चल रही है, वह है उनकी अंगूठी। बताया जा रहा है कि इस अंगूठी का कनेक्शन मुगलों के जमाने से है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05)

    नीता अंबानी ने पहनी बेहद बेशकीमती अंगूठी

    वैसे तो नीता अंबानी अपने ड्रेसिंग सेंस से हमेशा लाइमलाइट चुरातीं नजर आई हैं, लेकिन इस बार अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी में उन्होंने काफी एक्सपेंसिव ज्वेलरी पहनी थी। उनकी अंगूठी की बात करें, तो ये कोई साधारण अंगूठी नहीं है, बल्कि यह एक ऐतिहासिक अंगूठी थी, जिसकी कीमत आपके होश उड़ा सकती है।

    यह भी पढ़ें- Radhika Merchant की रेनबो ड्रेस और Isha Ambani का शीयर गाउन, जानिए दोनों के लुक में क्या कुछ रहा खास

    दरअसल, अपने लुक को कंपलीट करने के लिए नीता अंबानी ने जो अंगूठी पहनी थी, उसे 'मिरर ऑफ पैराडाइज' कहा जाता है, जो मुगलों की शाही ज्वेलरी में शामिल थी। बता दें, यह दुनिया के सबसे बड़े आकार के हीरों में से एक है। इस अंगूठी में जड़े खास हीरे को गोलकोंडा माइंस (Golconda Mines) में खोजा गया था, और इस डायमंड का वजन करीब 52.82 कैरेट है।

    खबरें और भी

    मुगलों की शाही ज्वेलरी से जुड़ा हीरा

    आपको बता दें, नीता अंबानी की ये हीरे की अंगूठी पहले महाराजाओं और मुगलों के ऑक्शन का भी हिस्सा बन चुकी है। इसे साल 2019 में क्रिस्टी द्वारा आयोजित एक ऑक्शन में 54 करोड़ रुपये में नीलाम किया गया था। सिर्फ प्री-वेडिंग ही नहीं, नीता अंबानी इस अंगूठी को पिछले साल मार्च में NMACC लॉन्च इवेंट के दूसरे दिन भी पहन चुकी हैं।

    इसके अलावा आपको बता दें, उनके इस रॉयल लुक में केवल यह अंगूठी ही चर्चा का विषय नहीं बनी है, बल्कि उनके द्वारा पहना गया पन्ना भी काफी खास था। इस पूरे नेकलेस की कीमत 400-500 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

    यह भी पढ़ें- महंगी और फेवरेट Silk Saree को पहनना है लंबे समय तक, तो जान लें उनकी देखभाल के तरीके

    Picture Courtesy: Instagram