सिगरेट छोड़ते ही बदलने लगता है चेहरा? डर्मेटोलॉजिस्ट ने कहा- कुछ ही हफ्तों में दिखेंगे 3 बड़े बदलाव
क्या आप जानते हैं सिगरेट पीने की आदत छोड़ने से आपकी त्वचा और बालों को काफी फायदा मिल सकता है? ...और पढ़ें

स्मोकिंग छोड़ना क्यों है आपकी स्किन के लिए वरदान? (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। स्मोकिंग का स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है, यह हम सभी जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब आप सिगरेट छोड़ते हैं, तो आपके शरीर के साथ-साथ आपकी त्वचा और बालों में भी काफी सुधार देखने को मिलते हैं?
जी हां, नई दिल्ली के एलांटिस हेल्थकेयर की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, स्मोकिंग बंद करने से निकोटीन और अन्य हानिकारक केमिकल से होने वाले नुकसान की भरपाई शुरू हो जाती है, जिसमें स्किन और बाल भी शामिल हैं। आइए जानें उन पर कैसे असर दिखाई देते हैं।
त्वचा की चमक और ब्लड सर्कुलेशन
स्मोकिंग के कारण ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाते हैं, जिससे त्वचा तक ऑक्सीजन और जरूरी पोषक तत्व सही मात्रा में नहीं पहुंच पाते। जैसे ही कोई व्यक्ति सिगरेट पीना छोड़ता है, शरीर के ब्लड सर्कुलेशन में धीरे-धीरे सुधार होने लगता है। इसका नतीजा यह होता है कि कुछ ही हफ्तों में त्वचा पहले से ज्यादा स्वस्थ, चमकदार और हाइड्रेटेड दिखने लगती है।
उम्र के असर में कमी और कोलाजन बनाना
सिगरेट छोड़ने का एक बड़ा फायदा त्वचा की इलास्टिसिटी में सुधार है। समय के साथ शरीर में कोलाजन बनने की प्रक्रिया फिर से शुरू हो जाती है। त्वचा को जवां और टाइट बनाए रखने के लिए कोलाजन बेहद जरूरी है। इससे चेहरे की फाइन लाइन्स कम होने लगती हैं और त्वचा का रूखापन भी कम हो जाता है।
खबरें और भी

(AI Generated Image)
मजबूत बाल और बेहतर स्कैल्प
स्मोकिंग का सीधा कनेक्शन बालों के फॉलिकल्स और ब्लड सर्कुलेशन से है। इसकी वजह से बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं, जिससे बाल पतले होने लगते हैं और समय से पहले सफेद होने लगते हैं। स्मोकिंग छोड़ने के बाद, बेहतर ब्लड सर्कुलेशन की वजह से हेयर फॉलिकल्स को जरूरी मात्रा में ऑक्सीजन और पोषण मिलने लगता है, जिससे बालों की मजबूती बढ़ती है और उनका विकास बेहतर होता है।
क्या पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है?
हालांकि, उम्र से पहले आई झुर्रियों या सफेद हो चुके बालों को पूरी तरह से पहले जैसा करना मुमकिन नहीं है, लेकिन स्मोकिंग छोड़ने से आगे होने वाले नुकसान की गति काफी धीमी हो जाती है। यह आपकी त्वचा और स्कैल्प के स्वास्थ्य में बड़ा सुधार लाता है।
सही पोषण और लाइफस्टाइल भी जरूरी
स्मोकिंग छोड़ना आपकी सुंदरता को वापस पाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अगर आप इसे छोड़ने के बाद सही पोषण, भरपूर मात्रा में पानी और एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाते हैं, तो रिकवरी प्रोसेस और भी तेज हो जाता है।