Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हेयर वॉश का टाइम नहीं है? ऑयली बालों को तुरंत फ्रेश और बाउंसी बनाने के लिए लगाएं ड्राई शैम्पू

    By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Fri, 03 Jul 2026 06:15 PM (IST)

    पाउडर या स्प्रे के रूप में आने वाला ड्राई शैम्पू पानी के बिना भी दे सकता है बेहतर रिजल्ट। ...और पढ़ें

    बिना पानी के बालों को तुरंत फ्रेश करें: ड्राई शैम्पू के इस्तेमाल का सही तरीका (Picture Credit- AI Generated)

    बिना पानी के बालों को तुरंत फ्रेश करें: ड्राई शैम्पू के इस्तेमाल का सही तरीका (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आपका शेड्यूल बेहद बिजी है या आप कहीं ऐसी जगह पर जहां हेयर वॉश करने का मौका ना मिल पाए तो ड्राई शैम्पू एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इसके लिए न तो आपको पानी की जरूरत है और न ही घंटों बाथरूम में बिताने की। यह रेगुलर हेयर वॉश को रिप्लेस तो नहीं करता लेकिन बालों को तरोताजा करने में आपकी मदद कर सकता है। ड्राई शैम्पू क्या है और इसे कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है, जानते हैं।

    कब इस्तेमाल करें ड्राई शैम्पू

    यह आपको रेगुलर शैम्पू न करने की थोड़ी मोहलत दे देता है। इसे आप अपने रेगुलर शैम्पू की जगह इस्तेमाल नहीं कर सकते। बालों के ज्यादा ऑयली या डल लगने से पहले आप इसे यूज कर सकते हैं। अगर आप हेयर वॉश को लेकर कंफ्यूजन में हैं तो भी यह आपके काम आ सकता है।

    ऐसे लगाएं

    • अपने बालों की जड़ों पर थोड़ी दूरी से इसे स्प्रे करें। आपको ओवरडू करने की जरूरत नहीं।
    • इसे लगाने के बाद थोड़ी देर इंतजार करें, क्योंकि ड्राई शैम्पू को ऑयल एब्जॉर्ब करने में कुछ मिनटों का समय लगता है।
    • शैम्पू लगाने के बाद बालों को जोर-जोर से रगड़े नहीं। इससे रिजल्ट अच्छे नहीं मिलेंगे।
    • बालों को ड्राई करने के लिए हेयरड्रायर को कोल्ड मोड पर ही चलाएं। हीट की वजह से बाल चिपचिपे हो सकते हैं।
    • बालों के हर सेक्शन में ड्राई शैम्पू को लगाने के बाद अच्छी तरह कंघी करें ताकि वह हर हिस्से में एकसमान रूप से फैल जाए।

    इन बातों का ध्यान रखें

    • लगातार ड्राई शैम्पू का इस्तेमाल करने से बचें, वरना स्कैल्प पर इसकी परत जमा हो सकती है।
    • यह हेयर वॉश के बीच में बालों को रिफ्रेश करने का तरीका है हेयर वॉश छोड़ने का नहीं।
    • लाइट फॉर्मूला वाले ड्राई शैम्पू ही यूज करें जो बालों पर हल्के हों। ऐसा शैम्पू चुनें जो जड़ों पर सफेद निशान ना छोड़े और बालों में शाइन लाए।
    • ज्यादा ड्राई, कर्ली हेयर या सेंसिटिव स्कैल्प वालों को ड्राई शैम्पू करने से बचना चाहिए।
    • बालों को छोटे-छोटे सेक्शन में बांटकर ही शैम्पू लगाएं इससे बालों के हर हिस्से तक यह आसानी से पहुंच जाएगा।

    यह भी पढ़ें- शैम्पू से लेकर कॉम्बिंग तक: कर्ली बालों के लिए बेस्ट है यह स्पेशल हेयर केयर गाइड

    खबरें और भी