विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टमाटर में इन 3 चीजों को मिलाकर तैयार करें Face Pack, सिर्फ टैनिंग नहीं; दाग-धब्बे भी होंगे दूर

Published: Sun, 11 May 2025 05:54 PM (GMT+05:30)

टमाटर एक ऐसी सब्जी है जो न सिर्फ हमारे खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि हमारी त्वचा के लिए भी ...और पढ़ें

चेहरे पर गजब का ग्लो लाएगा Tomato Face Pack, जानें इसे बनाने का आसान तरीका (Image Source: Freepik)
चेहरे पर गजब का ग्लो लाएगा Tomato Face Pack, जानें इसे बनाने का आसान तरीका (Image Source: Freepik)

HighLights

  1. टमाटर का फेस पैक आपकी त्वचा पर कमाल का निखार देता है।
  2. घर पर इसे बनाने का तरीका भी ज्यादा मुश्किल नहीं होता है।
  3. किचन की 3 सिंपल चीजों को मिलाकर आप यह फेस पैक रेडी कर सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों की चिलचिलाती धूप न सिर्फ शरीर को थका देती है, बल्कि चेहरे की रंगत भी फीकी कर देती है। टैनिंग, दाग-धब्बे और बेजान त्वचा आम समस्याएं बन जाती हैं। बाजार में मिलने वाले महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स इनसे छुटकारा दिलाने का दावा तो करते हैं, लेकिन कई बार उनमें मौजूद केमिकल्स और भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

ऐसे में, एक नेचुरल उपाय आपकी त्वचा को बिना किसी साइड इफेक्ट के नया निखार दे सकता है। जी हां, बात हो रही है टमाटर फेस पैक की, जो आपकी रसोई में मौजूद 3 आसान चीजों से बनता है और कई त्वचा समस्याओं को जड़ से मिटा देता है। आइए जानते हैं बनाने और इस्तेमाल करने का सही तरीका।

स्किन के लिए क्यों फायदेमंद है टमाटर?

टमाटर में मौजूद लाइकोपीन (Lycopene) एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट है, जो त्वचा को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाता है। साथ ही इसमें विटामिन C, A और K भी होता है, जो त्वचा की गहराई से सफाई करता है, रोमछिद्रों को खोलता है और नई त्वचा कोशिकाओं को बनने में मदद करता है।

टोमेटो फेस पैक बनाने के लिए सामग्री

  • 1 पका हुआ टमाटर
  • 1 चम्मच दही (फ्रेश और बिना खट्टा)
  • 1 चम्मच बेसन (बेसन त्वचा को एक्सफोलिएट करता है)
  • चुटकी भर हल्दी (एंटीसेप्टिक गुणों के लिए) – ऑप्शनल

यह भी पढ़ें- Acne का कारण बन सकते हैं ये 4 फूड्स, क्लीयर और ग्लोइंग स्किन के लिए करें इनसे परहेज

टोमेटो फेस पैक बनाने की विधि

  • सबसे पहले टमाटर को काटकर उसका रस निकाल लें। चाहें तो ब्लेंडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • टमाटर के रस में दही, बेसन और हल्दी मिलाएं।
  • सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें जब तक एक गाढ़ा पेस्ट तैयार न हो जाए।

कैसे करें इस्तेमाल?

  • सबसे पहले अपने चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें ताकि धूल-मिट्टी हट जाए।
  • तैयार पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं।
  • 15–20 मिनट तक सूखने दें।
  • जब पैक सूख जाए, तो हल्के हाथों से पानी के साथ स्क्रब करते हुए उतारें।
  • साफ पानी से चेहरा धोकर सॉफ्ट तौलिये से थपथपाकर सुखाएं।

टोमेटो फेस पैक के चौंकाने वाले फायदे

  • टैनिंग से राहत: टमाटर में ब्लीचिंग एजेंट्स होते हैं, जो धूप से झुलसी त्वचा को निखारते हैं।
  • दाग-धब्बे गायब: बेसन और दही त्वचा की गहराई से सफाई करते हैं और दाग-धब्बों को हल्का करते हैं।
  • त्वचा में निखार: रेगुलर यूज से चेहरा दमकने लगता है और नैचुरल ग्लो आता है।
  • ऑयली स्किन पर असरदार: टमाटर चेहरे के एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है।
  • मुंहासों में राहत: हल्दी और दही के गुण मुंहासों के बैक्टीरिया को खत्म करते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

  • इस फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार से ज्यादा न करें।
  • अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
  • लगाने के बाद धूप में न निकलें, वरना स्किन इरिटेशन हो सकती है।

यह भी पढ़ें- ब्लैक अंडरआर्म्स की वजह से होती है शर्मिंदगी! तो अपना लें ये आसान उपाय और बनें कॉन्फिडेंट

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।