Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Republic Day 2024: इस प्रिंट की पगड़ी पहने नजर आए पीएम मोदी, जानें क्या था इस बार उनके लुक में खास

    Updated: Fri, 26 Jan 2024 10:49 AM (IST)

    Republic Day 2024 पूरा देश आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। हर साल की तरह इस साल भी दिल्ली के स्थित कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किय ...और पढ़ें

    इस साल भी खास पगड़ी पहने नजर आए पीएम मोदी
    इस साल भी खास पगड़ी पहने नजर आए पीएम मोदी

    HighLights

    1. देशभर में आज 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है।
    2. ऐसे में हर कोई पीएम मोदी के इस साल के लुक के बारे में जानने के लिए उत्सुक है।
    3. हर बार की तरह इस बार भी पीएम अपने खास अंदाज में नजर आए।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Republic Day 2024: देशभर में आज 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना रहा जा है। यह दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास होता है। इस दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। साल 1950 में आज के ही दिन आजाद भारत गणतंत्र देश बना था। इस खास दिन के प्रतीक में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। हर बार की तरह इस बार भी राजधानी दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस पर दिखना चाहती हैं खास, तो इन मेकअप लुक्स के जरिए बिखेरें देशभक्ति के रंग

    अलग अंदाज में दिखें पीएम मोदी

    गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति दौपदी मूर्मु परेड की सलामी लेती नजर आएंगी। हालांकि, हर बार की तरह इस बार भी सभी की निगाहें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी खास पगड़ी पर टिकी हुई थी। शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही सामने आई पीएम मोदी की तस्वीरों में उनके गणतंत्र दिवस के खास लुक की झलक देखने को मिली। आइए जानते हैं इस बार पीएम के लुक में क्या खास रहा।

    पीएम ने पहनी बांधनी पगड़ी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर अलग-अलग लुक में नजर आते हैं। खासकर उनकी पगड़ी हर बार लोगों के लिए आकर्षण का विषय रहती है। इस बार भी उनके लुक में यही आकर्षण देखने को मिला। पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस 2024 के लिए बांधनी प्रिंट की पगड़ी का चुनाव किया। लाल, गुबाली और मुख्य रूप से पीले रंग की इस बांधनी प्रिंट पगड़ी में पीएम काफी जंच रहे थे। साथ ही अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता- चूड़ीदार पायजामा और ब्राउन कलर की सदरी यानी जैकेट पहनी। इसके अलावा उन्होंने अपने इस सिंपल लुक के साथ काले रंग के शूज मैंच किए।

    ऐसा था पिछले साल का लुक

    बात करें पिछले साल के लुक की, तो साल 2023 में गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी एक साथ मनाई गई थी। ऐसे में दोनों त्योहारों को ध्यान में रखकर बहुरंगी राजस्थानी पगड़ी पहनी थी। भारत की विविधता का प्रतीक इस पगड़ी पर बंधेज वर्क किया हुआ था। बसंत पंचमी के दिन पीले कपड़े पहनने का काफी महत्व होता है। इसी महत्व को ध्यान में रखते हुए पीएम ने पीले और केसरिया रंग वाली बहुरंगी पगड़ी पहनी थी।

    खबरें और भी

    क्या है बांधनी प्रिंट?

    जैसाकि इसके नाम से ही समझ आ रहा है बांधनी शब्द का मतलब बांधना होता है। यह संस्कृत शब्द बंदा से बना है। यह गुजरात की एक मशहूर प्रिंट है, जिसकी शुरुआत राज्य में खत्रियों द्वारा की गई थी। यह मुख्यतः राजस्थान और गुजरात में ज्यादा प्रचलित है। बांधनी टाई और डाई टेक्सटाइल का ही एक प्रकार है। इस प्रिंट के कपड़े मुख्य रूप से राजस्थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों ने बनाए जाते हैं।

    कैसे तैयार होती है प्रिंट?

    बांधनी प्रिंट दिखने में जितनी खूबसूरती होती है, इसे बनाने की प्रक्रिया उतनी दिलचस्प लेकिन थोड़ी मुश्किल होती है। इस प्रिंट को बनाने के लिए कपड़े पर छोटी-छोटी गांठे बनाकर अलग-अलग डिजाइन में बांध दिया जाता है और फिर इन्हें कई सारे रंगों से रंगा जाता है। इस प्रिंट को सूती, जॉर्जेट और शिफॉन के कपड़ों पर किया जाता है।

    यह भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस के लिए आउटफिट चुनने में हो रही है दिक्कत, तो ये आइडियाज होंगे मददगार

    Picture Courtesy: Twitter