Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदूषण और केमिकल ने छीन ली है बालों की चमक? शैंपू के बाद इन चीजों के पानी से धोएं बाल, दिखेगा कमाल

    By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
    Updated: Thu, 04 Jun 2026 05:39 PM (IST)

    आंवला, रीठा, तुलसी आदि जैसी चीजों के पानी से बाल धोना काफी फायदेमंद होता है। इससे बालों की चमक लौटती है और वे मजबूत बनते हैं। ...और पढ़ें

    बालों को मजबूत और शाइनी बनाएंगी ये चीजें (Picture Courtesy: Freepik)

    बालों को मजबूत और शाइनी बनाएंगी ये चीजें (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। प्रदूषण, केमिकल्स, स्ट्रेस और धूल-मिट्टी के कारण बाल अपनी चमक खो देते हैं और बेहद रूखे और बेजान दिखने लगते हैं। ऐसे में बालों की चमक लौटाना और उन्हें मजबूत बनाना काफी मुश्किल भरा काम लगता है, लेकिन कुछ नेचुरल तरीकों से बालों को मजबूत बनाया जा सकता है। 

    दरअसल, कुछ नेचुरल चीजों के पानी से बाल धोने से बालों की प्राकृतिक चमक फिर से लौट सकती है। ये बालों की जड़ों को भी पोषण देते हैं, जिससे उनका टूटना-झड़ना भी कम होता है।  

    बालों को मजबूत बनाएंगे ये तरीके

    • आंवला रिंस- आंवला सदियों से बालों को मजबूत और काला बनाए रखने के लिए जाना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सिडेंट्स बालों की जड़ों को पोषण देते हैं और जल्दी सफेद होने से भी रोकते हैं। इसे बनाने के लिए एक कप सूखे आंवले को दो कप पानी में 10-15 मिनट तक उबालें। ठंडा होने पर इसे छान लें और शैंपू के बाद बालों पर रिंस करें। 
    Healthy Hair (2)
    (Picture Courtesy: Freepik
    • रीठा रिंस- रीठा एक नेचुरल क्लींजर है जो केमिकल शैंपू की जगह लिया जा सकता है। यह स्कैल्प से एक्स्ट्रा ऑयल और डर्ट हटाता है, जिससे बाल हल्के, फ्रेश और सॉफ्ट लगते हैं। कुछ रीठा के टुकड़ों को पानी में उबालें, ठंडा होने पर छान लें और शैंपू के बाद इस पानी से बाल को वॉश करें।
    • शिकाकाई रिंस- शिकाकाई बालों की गहराई से सफाई करते हुए उन्हें सॉफ्ट और हेल्दी बनाता है। इसमें मौजूद विटामिन-ए,सी,डी और के स्कैल्प को पोषण देते हैं। कुछ शिकाकाई पॉड्स को पानी में उबालें और छानने के बाद इससे बालों को वॉश करें।
    • नीम रिंस- नीम अपने एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों के लिए जाना जाता है। यह स्कैल्प इन्फेक्शन और डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। मुट्ठीभर नीम की पत्तियों को पानी में उबालें, ठंडा कर छान लें और बालों पर स्प्रे करें औॉॉर कुछ देर बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें।
    • तुलसी रिंस- तुलसी स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर बालों की ग्रोथ को प्रमोट करती है। इसके एंटीबैक्टीरियल गुण बालों को जड़ों से मजबूत बनाते हैं। कुछ तुलसी पत्तियों को पानी में उबालें और ठंडा कर बालों पर स्प्रे करें और फिर नॉर्मल पानी से वॉश करें।
    • ग्रीन टी रिंस- ग्रीन टी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट्स बालों की ग्रोथ को बढ़ाते हैं और उन्हें झड़ने से रोकते हैं। एक कप ग्रीन टी बनाकर ठंडी होने दें और बालों पर रिंस करें। इससे स्कैल्प को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है और बालों में नेचुरल ग्लो आता है।
    • एलोवेरा रिंस- एलोवेरा में मौजूद एंजाइम्स बालों को डीप मॉइश्चराइज करते हैं और ड्राइनेस को खत्म करते हैं। एलोवेरा जेल को पानी में मिलाकर बालों पर रिंस करें और 10 मिनट बाद वॉश करें।

    इन हर्बल रिंसेज को हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल करने से बालों की नेचुरल हेल्थ लौट आती है। ये पूरी तरह केमिकल-फ्री हैं और बालों को अंदर से मजबूत बनाते हैं। नियमित इस्तेमाल से आपके बाल न केवल मजबूत बनेंगे, बल्कि उनमें नेचुरल शाइन भी आएगी।