Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sheet Mask: अगर आप भी करना चाहते हैं अपनी स्किन केयर में शीट मास्क को शामिल, तो जान लें इसके फायदे और नुकसान

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Mon, 15 Jan 2024 02:25 PM (IST)

    पिछले साल स्किन केयर ट्रेंड में शीट मास्क का चलन खूब देखा। कई इंफ्लूएंसर्स से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने भी शीट मास्क को खूब सराहा लेकिन क्या सच में य ...और पढ़ें

    शीट मास्क के इस्तेमाल से मिल सकता है इंस्टेंट ग्लो
    शीट मास्क के इस्तेमाल से मिल सकता है इंस्टेंट ग्लो

    HighLights

    1. शीट मास्क आपकी स्किन को इंस्टेंट ग्लो दे सकते हैं।
    2. सफर के दौरान स्किन केयर के लिए शीट मास्क काफी फायदेमंद हो सकते हैं।
    3. ये काफी महंगे होते हैं और लंबे समय के लिए फायदा नहीं देते।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Sheet Masks: बाहर के प्रदूषण और मौसम, दोनों ही हमारी स्किन को काफी प्रभावित करती हैं। इस वजह से, आपकी स्किन को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। स्किन के क्लॉग पोर्स से लेकर, एक्ने, डार्क स्पॉट्स, रूखापन और न जाने क्या-क्या। इसलिए अपनी स्किन का ख्याल रखना काफी जरूरी होता है, लेकिन अपनी बिजी लाइफस्टाइल की वजह से हम कई बार इसके लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। इसलिए कई बार हम अपनी स्किन को वह केयर नहीं दे पाते, जिसकी उसे जरूरत होती है। 

    स्किन केयर के ट्रेंड्स में पिछले साल हमें ऐसा कुछ देखने को मिला, जो इस परेशानी से बचाने में मददगार हो सकता है। हम बात कर रहे हैं शीट मास्क की। शीट मास्क पतले पेपर जैसे शीट्स होते हैं, जो अलग-अलग तरह से सीरम के इस्तेमाल से बने होते हैं। ये स्किन की अलग- अलग परेशानियों के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। लेकिन इसके कुछ फायदे, तो कुछ नुकसान भी हैं। आइए जानते हैं, शीट मास्क इस्तेमाल करने से क्या फायदे और नुकसान हो सकते हैं।

    इंस्टेंट ग्लो

    अगर आपको कभी ऐसा लग रहा है कि आपकी स्किन काफी ड्राई हो गई है और इस कारण से फ्लेकी और डल नजर आ रही है, तो शीट मास्क आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इससे 10-15 मिनट में आपको तुरंत ग्लो और हाइड्रेशन मिल सकता है। इसके लिए हायल्युरॉनिक एसिड वाले शीट मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन तुरंत ही मॉइस्चराइज्ड महससू करने लगेगी।

    यह भी पढ़ें: बालों और त्वचा के लिए वरदान है राइस वॉटर, जानें क्या हैं इसके फायदे

    सफर के लिए बेहतर विकल्प

    किसी ट्रिप पर जाते वक्त अक्सर सामान अधिक होने की वजह से हम स्किन केयर प्रोडक्ट्स को कैरी करना अवॉइड करते हैं। इस वजह से सफर के दौरान कई बार हमारी स्किन को काफी नुकसान सहना पड़ता है। ऐसे में शीट मास्क काफी फायदेमंद हो सकते हैं। हल्का होने और अच्छी पैकेजिंग की वजह से इन्हें अपने साथ ट्रिप पर लेकर जाना काफी आसान होता है और ये आपकी स्किन को ग्लोइंग भी बनाने में मदद करेंगे, जिस वजह से आपकी फोटोज काफी अच्छी आएंगी।

    खबरें और भी

    पार्टी से पहले का ग्लो

    शीट मास्क 10-15 मिनट में आपकी स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं, जो किसी पार्टी या इवेंट के लिए काफी कारगर होते हैं। किसी भी इवेंट में जाने से पहले हम सभी चाहते हैं कि हमारी स्किन ग्लोइंग और हाइड्रेटिंग रहे। इसमें शीट मास्क आपकी काफी मदद कर सकते हैं।

    शॉर्ट टर्म बेनिफिट

    शीट मास्क का यह सबसे बड़ा नुकसान होता है कि वे ज्यादा लंबे समय का फायदा नहीं दे सकते। इनके इस्तेमाल से आपको कुछ घंटों से लेकर एक दिन तक का लाभ मिल सकता है, लेकिन यह बहुत लंबे समय तक आफकी त्वचा को ग्लोइंग और हाइड्रेटेड रखने में मदद नहीं करेगा। इसलिए अगर आपको लॉन्ग टर्म बेनिफिट चाहिए, तो शीट मास्क का इस्तेमाल करना फायदेमंद नहीं होगा।

    अधिक महंगे

    अगर आप शीट मास्क की तुलना किसी सीरम से करेंगे, तो पाएंगे कि शीट मास्क का इस्तेमाल करना काफी महंगा हो सकता है। शीट मास्क वन टाइम यूज के लिए होते हैं, यानी एक शीट मास्क को आप बस एक ही बार इस्तेमाल कर सकते हैं। इस हिसाब से ये सीरम की तुलना में काफी महंगे नजर आते हैं।

    यह भी पढ़ें: बाल झड़ने की समस्या से हैं परेशान, तो ये ऑयल हो सकते हैं मददगार

    Picture Courtesy: Freepik