Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kajal Side Effects: क्या आप भी रोज काजल लगाने का रखती हैं शौक, तो आंखों को हो सकता है भारी नुकसान

    Updated: Fri, 19 Apr 2024 07:04 PM (IST)

    काजल आंखों की सुंदरता को निखारता है लेकिन इसका ज्यादा इस्तेमाल या खराब गुणवत्ता का काजल आपकी आंखों को खराब कर सकता है। दिनभर इसे लगाए रखने से आपकी आंख ...और पढ़ें

    रोज काजल लगाने से हो सकता है आंखों को नुकसान
    रोज काजल लगाने से हो सकता है आंखों को नुकसान

    HighLights

    1. रोज काजल लगाने से वह स्मज होकर डार्क सर्कल्स बना सकते हैं।
    2. इसकी वजह से आंखों में ड्राईनेस और खुजली भी हो सकती है।
    3. लंबे समय तक काजल लगाकर रखने की वजह से इन्फेक्शन भी हो सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Kajal Side Effects: अपनी आंखों की सुंदरता को और निखारने के लिए काफी समय से काजल का इस्तेमाल होता आया है। इससे आंखों की खूबसूरती तो बढ़ती है, लेकिन इसकी वजह से कुछ समस्याएं भी हो सकती हैं। अगर आप पूरा दिन काजल लगाकर रखती हैं, तो आपको यह आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए। दरअसल, काजल की क्वालिटी खराब होने की वजह से आंखों से जुड़ी कुछ दिक्कते हो सकती हैं। इससे आंखों की नमी कम हो जाती है और इन्फेक्शन का खतरा भी रहता है। आइए जानते हैं, रोज काजल लगाने से क्या समस्याएं हो सकती हैं।

    आंखों में ड्राईनेस

    कई बार काजल में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो आंखों को ड्राई बनाते हैं। इस वजह से आंखों में चुभन या दर्द भी हो सकता है। ऐसे में बार-बार आंखों को बंद करने का मन करता है, ताकि आंखों की ड्राईनेस से कुछ आराम मिल सके।

    आंखों में एलर्जी

    हमेशा काजल लगाए रखने से कुछ लोगों को एलर्जी की समस्या पैदा होने लगती हैं। इसकी वजह से आंखों में खुजली, सूजन, आंखों के आस-पास दाने जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें: क्या आप भी गर्मियों में रहते हैं एक्ने से परेशान, तो इन स्किन केयर टिप्स से करें इनका समाधान

    आंखों में जलन

    हमेशा काजल लगाए रहने के कारण, इसमें मौजूद तत्वों के कारण आंखों में जलन की समस्या हो सकती है। इस कारण कई बार आंखों में दर्द भी होने लगता है।

    डार्क सर्कल्स होना

    हमेशा काजल के इस्तेमाल से, आंखों के आस-पास काले दाग और धब्बे लग नजर आने लगते हैं। काजल के ज्यादा इस्तेमाल से डार्क सर्कल्स भी होने लगते हैं। ऐसा ज्यादातर काजल स्मज प्रूफ न होने की वजह से होता है और वह आंखों के आस-पास फैलकर डार्क सर्कल्स बनाने लगता है।

    इन्फेक्शन होना

    कई बार हम काजल अपने दोस्त से मांग कर लगा लेते हैं या किसी चलते-फिरते ब्रांड का सस्ता काजल लगा लेते हैं। एक दूसरे के इस्तेमाल किए हुए काजल से फंगल और बैक्टिरियल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ता है, जो आंखों के लिए खतरनाक हो सकता है।

    खबरें और भी

    आंखों की रोशनी भी जा सकती है

    खराब या एक्सपायर हो चुके काजल के इस्तेमाल से आंखों की रोशनी जाने का खतरा भी रहता है। खराब काजल आंखों में जाने की वजह से रोशनी जाने का खतरा होता है।

    आंखों से पानी आने की समस्या

    हमेशा काजल लगाए रहने से आंखों में ड्राईनेस होने लगती है, जिसके कारण बार-बार आंखों से पानी आने लगता है।

    यदि आपको दिनभर अपने आंखों को सुरक्षित रखना है, तो आपको काजल आवश्यकता के अनुसार ही लगाना चाहिए। साथ ही, आपको काजल को अपनी आंखों पर केवल जरूरी हिस्सों में ही लगाना चाहिए, जैसे कि आंखों की निचली पलकों पर। सोने से पहले काजल को जरूर हटा दें, जिससे आपकी आंखों को आराम मिल सके।

    यह भी पढ़ें: टैनिंग ने छीन लिया है त्वचा का निखार, तो इन नुस्खों से चमक उठेगी रंगत

    Picture Courtesy: Freepik