Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आप भी बिना धोए नए कपड़े पहन रहे हैं? तो हो सकती हैं ये परेशानियां, आज ही बदलें आदत

    Updated: Thu, 29 Jan 2026 03:55 PM (IST)

    हम सभी को नए कपड़ों की चमक बहुत पसंद होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह चमक आपकी स्किन के लिए जहर भी साबित हो सकती है? जी हां, तो यह आपकी स्किन को ...और पढ़ें

    नए कपड़े बिना धोएं पहनने से पहले जान लीजिए इसके नुकसान (Picture Credit - AI Generated Image)

    नए कपड़े बिना धोएं पहनने से पहले जान लीजिए इसके नुकसान (Picture Credit - AI Generated Image)

    HighLights

    1. नए कपड़े खरीदने के बाद धोकर पहनना जरूरी है

    2. बिना धोए कपड़े पहनना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है

    3. इन कारणों से नए कपड़ों को धोकर पहनना चाहिए

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नया शर्ट, नई ड्रेस या ट्रेंडी टी-शर्ट ये सब आपके लाइफस्टाइल और फेशन सेंस को अपडेट कर देते हैं। लेकिन कई बार आपने सुना होगा कि “नए कपड़े पहनने से पहले धोना चाहिए” हालांकि, बहुत से लोग इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं और बिना धोएं कपड़े पहन लेते हैं।

    लेकिन क्या आप जानते हैं कि नए कपड़े खरीदने के तुरंत बाद उन्हें पहनना स्किन और हेल्थ के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्यों नए कपड़ों को धोकर ही पहनना चाहिए।

    केमिकल्स और डाई का असर

    नई कपड़ों में अक्सर कलर और केमिकल्स इस्तेमाल किए जाते हैं। यह रंग लंबे समय तक कपड़े की चमक बनाए रखने के लिए डाला जाता है, लेकिन ये केमिकल्स सीधे आपकी स्किन के संपर्क में आने पर एलर्जी और खुजली जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। बच्चों और सेंसिटिव स्किन वाले लोगों के लिए यह और भी खतरनाक हो सकता है। इसलिए हमेशा कपड़ों को धोकर ही पहनें

    कीटाणु और बैक्टीरिया का खतरा

    नए कपड़े भले ही दिखने में बिल्कुल साफ लगें, लेकिन उनके ऊपर कई तरह के बैक्टीरिया मौजूद हो सकते हैं। यह बैक्टीरिया स्टोर में रखे जाने या ट्रक और शॉपिंग बैग में आने-जाने के दौरान कपड़ों पर जम जाते हैं। धोने के बाद ही कपड़े पहनने से यह इन्फेक्शन फैलने का खतरा कम होता है।

    खबरें और भी

    फैक्ट्री और स्टोर की धूल

    नई कपड़ों को बनाने, पैक करने और स्टोर में रखने के दौरान यह धूल और बैक्टीरिया के संपर्क में आते हैं। कई बार फैक्ट्री और स्टोर में इस्तेमाल होने वाले रैक और हैंडल से बैक्टीरिया कपड़ों पर आ जाते हैं। सीधे पहनने पर यह स्किन इन्फेक्शन या छोटे-मोटे रैश का कारण बन सकते हैं। इसलिए हमेशा नए कपड़ों को वॉश करने के बाद ही इस्तेमाल करें।

    कपड़ों का रंग छुटना

    कपड़ों को धोने का बाद ही उसकी क्वालिटी का पता चलता है। ज्यादातर नए कपड़ों से रंग निकलता है। अगर आप बिना धोए कपड़े पहन लेते हैं, तो इससे रंग सीधे स्किन पर लग सकता है। वहीं, धोने के बाद कपड़ा सिकुड़ता है या मुलायम हो जाता है, जिससे पहनने में आसानी होती है और स्किन के लिए भी सेफ रहता है।

    यह भी पढ़ें - वॉशिंग मशीन में एक बार में कितने जींस-शर्ट धोना है सेफ? 90% लोग नहीं जानते इसका सही इस्तेमाल

    यह भी पढ़ें - महंगे ब्लीच को कहें बाय-बाय! किचन में रखी ये 2 चीजें पुरानी व्हाइट शर्ट को बना देंगी बिल्कुल नया