Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वॉशिंग मशीन में एक बार में कितने जींस-शर्ट धोना है सेफ? 90% लोग नहीं जानते इसका सही इस्तेमाल

    Updated: Mon, 19 Jan 2026 06:34 PM (IST)

    वॉशिंग मशीन भले ही हमारे काम को आसान बनाती है, लेकिन कई लोगों को इसका सही इस्तेमाल नहीं पता। अक्सर लोग इसमें क्षमता से ज्यादा कपड़े भर देते हैं, जिससे ...और पढ़ें

    वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने का सही तरीका जानें (Picture Credit- AI Generated)

    वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने का सही तरीका जानें (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अपनी जरूरतों को पूरा और काम को आसान करने के लिए आजकल हम टेक्नोलॉजी पर काफी ज्यादा डिपेंड हो चुके हैं। खाना पकाना हो या किसी से बात करना, हम दिन-रात टेक्नोलॉजी से घिरे रहते हैं। वॉशिंग मशीन ऐसी ही एक तकनीक है, जिसने कपड़ों की धुलाई जैसे मुश्किल काम को काफी आसान बना दिया है। 

    वॉशिंग मशीन हमारे घरेलू काम को आसान बनाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हम अक्सर अनजाने में इसका गलत इस्तेमाल करते हैं? इसके इस्तेमाल से जुड़ी सबसे आम गलती है 'ओवरलोडिंग' यानी मशीन में क्षमता से ज्यादा इसमें कपड़े भर देना। जब हम मशीन  को खचाखच भर देते हैं, तो कपड़े ठीक से घूम नहीं पाते और धुलाई अच्छी नहीं होती। अगर आप भी यही गलती करते आए हैं, तो आज हम आपको बताते हैं कितने किलो की मशीन में एक बारे में कितने कपड़े धो सकते हैं। 

    वॉशिंग मशीन में कैपेसिटी का असली मतलब क्या है? 

    आपने देखा होगा कि मशीन पर लिखा 6 किलो, 7 किलो या 8 किलो लिखा होता है। इसका मतलब 'सूखे कपड़ों' के वजन से होता है, गीले कपड़ों से नहीं। इसका सही नियम यह है कि मशीन के ड्रम को कभी भी पूरा न भरें। ड्रम का सिर्फ 70% से 80% हिस्सा ही भरें और बाकी जगह खाली छोड़ दें, ताकि पानी और साबुन अच्छे से घूम सकें।

    कितने किलो में कितने कपड़े?

    • 6 से 7 किलो की मशीन (छोटे परिवारों के लिए)- यह मशीन सिंगल्स, कपल्स या छोटे परिवारों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इसमें एक बार में लगभग 15 से 20 कपड़े, 2 जींस, 2 शर्ट, 2 तौलिए, 2 तकिए के कवर और 1 हल्की बेडशीट (मिक्स्ड लोड) धोए जा सकते हैं।
    • 7 से 8 किलो की मशीन (मध्यम परिवारों के लिए)- अगर आपका परिवार 3-4 सदस्यों वाला है, तो आपके लिए यह मशीन बेस्ट है। इसमें आप 3 जींस, 3 शर्ट, 3 तौलिए और 2 बेडशीट जैसे कपड़ों के वजन और प्रकार के आधार पर 30 से 35 कपड़े धो सकते हैं।
    • 8 से 9 किलो की मशीन (बड़े परिवारों के लिए)- बड़े परिवारों के इस्तेमाल के लिए यह मशीन बिल्कुल सही रहेगी है। इसमें ड्रम बड़ा होता है, जिससे आपकी जरूरत पूरी हो सकती है। आप इसमें एक बार में लगभग 40 कपड़े तक धो सकते हैं। इसमें भारी कपड़े धोने में भी आसानी होती है।
    • 10 किलो या उससे बड़ी मशीन (ज्वाइंट फैमिली के लिए)- अगर आप परिवार 5 या उससे ज्यादा सदस्यों वाला है, तो यह हैवी-ड्यूटी मशीन आपकी जरूरतों को पूरा करने के लिए बेस्ट है। आप इसमें आसानी से एक बार में 50 से ज्यादा कपड़े जैसे 4 जोड़ी जींस-शर्ट, बड़े तौलिए और 3-4 चादरें धो सकते हैं। साथ ही इसमें आप रजाई, कंबल या भारी पर्दे भी आसानी से धो सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें- कपड़ों की तरह अब होगी इंसानों की धुलाई, जापान में बिक रही 3 करोड़ की मशीन

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- वॉशिंग मशीन में धोने के बाद कपड़ों से आती है दुर्गंध, तो बदबू और मैल साफ करने के लिए अपनाएं ये टिप्स