Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    तकिए का कवर बदलने में लापरवाही पड़ सकती है भारी, जानें कितने दिनों में इसे कर देना चाहिए चेंज

    Updated: Thu, 20 Mar 2025 07:39 AM (GMT+05:30)

    बिस्तर की चादर और तकिए का कवर दोनों ऐसी चीजें हैं जिनका हम रोजाना इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हें समय-समय पर बदलना (Pillow Cover H ...और पढ़ें

    क्या आपको पता है कितने दिनों में करना चाहिए तकिए के कवर को चेंज? (Image Source: Freepik)
    क्या आपको पता है कितने दिनों में करना चाहिए तकिए के कवर को चेंज? (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. रेगुलर तकिए का कवर बदलते रहने से त्वचा और बाल हेल्दी रहते हैं।
    2. कुछ दिनों में ही तकिए के कवर पर बैक्टीरिया जमा होने लग जाते हैं।
    3. इसे नियमित रूप से चेंज न करना सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Pillow Cover Hygiene: हममें से ज्यादातर लोग अपने बेडशीट और तकिए के कवर को तब तक नहीं बदलते जब तक वे विजिबली गंदे न हो जाएं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि तकिए के कवर को नियमित रूप से न बदलने से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं?

    स्किन एलर्जी, बालों का झड़ना, पिंपल्स और यहां तक कि सांस से जुड़ी समस्याएं भी गंदे तकिए के कवर के कारण हो सकती हैं। इसलिए यह जानना बेहद जरूरी है कि तकिए के कवर को कितने दिनों में बदलना चाहिए (How often to change pillowcase) और इसे साफ रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

    गंदे तकिए का कवर क्यों हो सकता है खतरनाक?

    तकिए का कवर देखने में साफ लग सकता है, लेकिन उसमें कई तरह के बैक्टीरिया, डेड स्किन सेल्स, धूल और पसीना जमा होता रहता है। अगर आप रोज इसे नहीं धोते या बदलते, तो यह स्किन और हेल्थ पर बुरा असर डाल सकता है।

    • स्किन प्रॉब्लम्स: गंदे तकिए का कवर पिंपल्स, एक्ने और रैशेज को बढ़ावा देता है।
    • बालों की समस्याएं: धूल और बैक्टीरिया के कारण बाल झड़ सकते हैं और डैंड्रफ बढ़ सकता है।
    • एलर्जी और सांस की समस्याएं: धूल-मिट्टी और बैक्टीरिया से एलर्जी, खांसी और अस्थमा जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

    यह भी पढ़ें- सुबह उठकर मोबाइल छूने से पहले करें ये 5 काम, दिनभर रहेंगे खुश और तरोताजा

    खबरें और भी

    तकिए का कवर कितने दिनों में बदलना चाहिए?

    तकिए का कवर हर 2-3 दिन में एक बार बदल देना चाहिए। अगर आप किसी स्किन एलर्जी, एक्ने या सांस की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो इसे रोजाना बदलना और अच्छी तरह से धोना और सुखाना जरूरी है।

    कैसे करें तकिए के कवर को क्लीन?

    • गर्म पानी में धोएं: बैक्टीरिया और धूल को मारने के लिए तकिए का कवर गर्म पानी में धोना फायदेमंद होता है।
    • माइल्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें: हार्श केमिकल वाले डिटर्जेंट स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं, इसलिए माइल्ड डिटर्जेंट का यूज करें।
    • धूप में सुखाएं: तकिए के कवर को धूप में सुखाने से उसमें मौजूद बैक्टीरिया और फंगस खत्म हो जाते हैं।
    • सिल्क या कॉटन कवर का इस्तेमाल करें: कॉटन और सिल्क जैसे नैचुरल फैब्रिक बैक्टीरिया को कम बढ़ने देते हैं और स्किन के लिए भी फायदेमंद होते हैं।

    यह भी पढ़ें- गर्मियों का साथी है गुणों से भरपूर पुदीना, यहां जानें इसे दस दिन में उगाने का आसान तरीका