विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गर्मियों का साथी है गुणों से भरपूर पुदीना, यहां जानें इसे दस दिन में उगाने का आसान तरीका

Published: Wed, 12 Mar 2025 12:05 PM (GMT+05:30)

अपने घर की बालकनी या किचन गार्डन में ताजी सब्जियां उगाकर खाना सभी को अच्छा लगता है। ऐसे आप कुछ ...और पढ़ें

घर पर इस आसान तरीके से उगाएं पुदीना (Picture Credit- Freepik)
घर पर इस आसान तरीके से उगाएं पुदीना (Picture Credit- Freepik)

HighLights

  1. पुदीना गर्मियों में कई लोगों की डाइट का हिस्सा होता है।
  2. हालांकि, कई बार बाजार में मिलने वाले पुदीना में ताजगी की कमी होती है।
  3. ऐसे में आप कुछ आसान तरीकों से इसे घर पर ही उगा सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों का सीजन शुरू हो चुका है और इसी के साथ अब लोगों के लाइफस्टाइल भी बदलने लगी है। बदलते मौसम में लोगों का खानपान और रहन-सहन सबकुछ बदल जाता है। लोग इस मौसम में अपनी डाइट में कई ऐसी चीजें शामिल करते हैं, जो तपती गर्मी में शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाए। पुदीना इन्हीं में से एक है, जिसे आप आसानी से घर पर भी उगा सकते हैं।

हर्ब्स को घर में उगाना आसान होता है। अगर आप फर्स्ट टाइम गार्डनर हैं, तो हर्ब्स से शुरुआत करना बहुत ही अच्छा और आसान तरीका है। इससे थोड़ी-सी मेहनत से बड़े रिटर्न मिलते हैं। साथ ही घर बैठे हेल्दी ऑर्गेनिक चीजें खाने को मिल सकती हैं, जैसे धनिया, पुदीना, मिर्ची, टमाटर आदि। इसी क्रम में आज जानेंगे घर पर कैसे उगाए पुदीना, जिसका इस्तेमाल चटनी, जूस, सलाद या फिर स्मूदी बनाने में कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-  ऑक्सीजन बैंक हैं ये 6 पौधे, ताजी हवा देने के साथ ही बनाएंगे घर को भी खूबसूरत

पुदीना उगाने के लिए क्या करें?

पुदीना को गमले में लगाने के लिए आपको चाहिए एक मीडियम साइज का गमला, मिट्टी, पुदीना की जड़ों सहित डंठलें और अच्छी धूप। ऐसे तो पुदीना को जमीन में किसी चौड़ी सी खुली जगह पर लगाने से इसकी पैदावार अच्छी और घनी होती है, लेकिन अगर आपके पास जगह की कमी है, तो इसे आप गमले में भी लगा सकते हैं।

पुदीना को लगाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली मिट्टी मल्टी परपज कंपोस्ट मिक्स हो तो उपज बेहतर होती है। आमतौर पर पुदीना को गर्मियों में उगाना आसान होता है। हालांकि, गर्मी की वजह से ये सूख भी सकते हैं, इसलिए बहुत ज्यादा गर्मी होने पर इसमें ढेर सारा पानी डालने की जरूरत होती है। आमतौर पर सर्दियों में पुदीने को उगाना मुश्किल होता है। इन तरीकों से आप घर बैठे उगा सकते हैं पुदीना-

पुदीना उगाने का तरीका-

2 से 3 पत्तियां लगी हुई जड़ वाली डंठल को छांट कर अलग करें। दो से तीन दिन के लिए पुदीना के इन डंठलों या स्टेम को पानी में भिगो कर छोड़ दें। इन डंठलों की हाइट 8 से 10 सेमी होनी चाहिए। अब इन्हें तीन तरीकों से लगाया जा सकता है-

  • डिबलिंग मेथड – गमले में मिट्टी डालें। किसी पतली स्टिक से इसमें थोड़ी-थोड़ी दूर पर छेद बनाएं। इनमें चुने हुए पुदीना की डंठल को डालें। सभी छेदों को मिट्टी से हल्के हाथों से दबाते हुए ढकें।
  • बंच प्लांटिंग मेथड – गमले की मिट्टी में 2 से 3 इंच तक गड्ढा करें। पुदीना की सभी डंठलों को एक बंच में लें और इस गड्ढे में डालें। ऊपर से मिट्टी डालें और हल्के हाथों से दबाएं। पानी स्प्रिंकल करते हुए डालें।
  • कटिंग – पुदीने को आसानी से कटिंग कर के भी लगाया जा सकता है। पुदीना का पौधा कहीं लगा हो तो उसकी 4 से 5 इंच की स्टेम काट लें। नीचे से ¾ पत्तियां तोड़ कर निकाल दें। इन्हें सीधा दूसरे गमले में गड्ढा कर के लगा दें।

यह भी पढ़ें-  मार्च के महीने में करें 3 काम, फूलों से लद जाएगा गुड़हल का पौधा; देखकर पड़ोसियों को भी होगी जलन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।