यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ऑक्सीजन बैंक हैं ये 6 पौधे, ताजी हवा देने के साथ ही बनाएंगे घर को भी खूबसूरत
सेहतमंद जीवन जीने के लिए औषधीय पौधों को अपने घरों में जरूर लगाना चाहिए। ये पौधे न सिर्फ आपको घर की शोभा बढ़ाते हैं बल्कि सेहत को फायदा पहुंचाते हैं और ...और पढ़ें

HighLights
- सेहतमंद रहने के लिए हमारे आसपास का माहौल भी बेहतर होना चाहिए।
- ऐसे में घर में कुछ पौधे लगाने से आपको काफी मदद मिल सकती हैं।
- ये पौधे न सिर्फ घर को सुंदर बनाएंगे बल्कि सेहत भी दुरुस्त रहती है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। औषधीय पौधे न सिर्फ घर की खूबसूरती को बढ़ाते हैं, बल्कि कई तरह के स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करते हैं। ये हमारे आसपास के वातावरण में ताजगी भरने के साथ-साथ पर्यावरण को भी शुद्ध बनाते हैं और कई तरह की बीमारियों के इलाज में मददगार होते हैं।
इन औषधीय पौधों को घर में रखने से न सिर्फ आपके आसपास का वातावरण साफ होता है, बल्किन इससे शरीर को भी स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखने में मदद मिलती है। ये पौधे नेचुरल ट्रीटमेंट करने के साथ-साथ घर में पॉजिटिविटी और सुकून भी लाते हैं। इन पौधों की खास बात यह है कि घर में इन्हें लगाना भी काफी आसान है। आइए जानते हैं ऐसे कुछ औषधीय पौधों के बारे में, जिन्हें घर में जरूर रखना चाहिए-
यह भी पढ़ें- सुंदर से दिखने वाले Bonsai को घर में न लगाने के ये हैं पांच बड़े कारण, कॉस्टली हो सकती है इसकी देखभाल
तुलसी
तुलसी को आयुर्वेद में सर्व रोग निवारिणी माना गया है, क्योंकि यह सर्दी-खांसी, बुखार और इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार होती है। इतना ही नहीं तुलसी का पौधा अपने आसपास के वातावरण को शुद्ध करता है और घर में पॉजिटिव एनर्जी लाता है। इसकी पत्तियों का काढ़ा सेहत के लिए बेहद लाभकारी है।
एलोवेरा
एलोवेरा भी अपनी औषधीय गुणों के लिए काफी मशहूर है। यह स्किन, सेहत और बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये पाचन को सुधारता है और घाव जल्दी भरने में मदद करता है। खास बात यह है कि यह पौधा कम देखभाल में भी बढ़ता है और हवा को साफ करता है।
खबरें और भी
नीम
नीम के पत्तों और छाल का इस्तेमाल स्किन से जुड़ी समस्याओं, डायबिटीज और पाचन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में होता है। यह एंटीबैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होता है। नीम का पौधा घर की हवा में मौजूद बैक्टीरिया और टॉक्सिन्स को खत्म करता है।
पुदीना
पुदीना एक रिफ्रेशिंग पौधा है। यह डाइजेशन सुधारता है, सिरदर्द में राहत दिलाता है और स्ट्रेस कम करता है। पुदीने की पत्तियां चाय, चटनी, सलाद और काढ़े को बनाने में इस्तेमाल की जा सकती है। साथ ही यह घर में ठंडक और ताजगी बनाए रखता है।
अश्वगंधा
अश्वगंधा शरीर को एनर्जी देता है, स्ट्रेस और एंग्जायटी कम करता है। यह इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है और मानसिक शांति देता है। इसे घर में लगाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है।
गिलोय
आयुर्वेद की संजीवनी गिलोय को अमृता भी कहा जाता है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने, बुखार कम करने और बॉडी डिटॉक्स में मदद करता है। इसकी बेल को आसानी से घर में उगाया जा सकता है।
स्नेक प्लांट
यह पौधा रात में ऑक्सीजन छोड़ता है और घर की हवा को शुद्ध करता है। इसकी मोम जैसी पत्तियों पर हवा में मौजूद धूल चिपक जाती है। यह बेहतर नींद और स्ट्रेस फ्री जीवन के लिए काफी फायदेमंद है।