Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hartalika Teej 2024: सिर्फ हाथों ही नहीं पैरों पर भी रचाएं खूबसूरत मेहंदी, मिनटों में लगाएं ये 5 ईजी डिजाइन

    Updated: Thu, 05 Sep 2024 02:10 PM (IST)

    इस साल 6 सितंबर को Hartalika Teej 2024 मनाया जाएगा। यह त्योहार सुहागिन महिलाओं और कुंवारी लड़कियों के लिए अहम माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र या ...और पढ़ें

    Hartalika Teej 2024 पर लगाएं पैरों पर ये मेहंदी डिजाइन (Picture Credit- Instagram)
    Hartalika Teej 2024 पर लगाएं पैरों पर ये मेहंदी डिजाइन (Picture Credit- Instagram)

    HighLights

    1. इस साल 6 सितंबर को Hartalika Teej 2024 मनाई जाएगी।
    2. यह त्योहार सुहागिन महिलाओं और कुंवारी लड़कियों के लिए खास है।
    3. इस मौके पर हाथों के अलावा आप पैरों को भी मेहंदी से सजा सकती हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2024) हर साल भाद्रपद महीने में मनाई जाती है। यह पर्व सुहागिन महिलाओं और कुंवारी लड़कियों के लिए काफी अहम होता है। इस दिन सुहागिन महिलाओं अपने पति की लंबी आयु और कुंवारी लड़कियां अच्छे पति की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं और शिव-पार्वती की पूजा करती हैं। इस दौरान सोलह शृंगार का भी खास महत्व होता है। मेहंदी भी सोलह शृंगार का हिस्सा होती हैं।

    यही वजह है कि हर तीज-त्योहार पर मेहंदी जरूर लगाई जाती है। अगर आप भी इस बार तीज का व्रत रख रही हैं, तो हाथों पर मेहंदी रचना के साथ ही अपने पैरों (Hartalika Teej Foot Mehndi Design) को भी खूबसूरत मेहंदी डिजाइन से सजा सकती हैं। आइए जानते हैं तीज के लिए पैरों की लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन-

    यह भी पढ़ें- हरतालिका तीज पर हाथों में रचेगा मेहंदी का गाढ़ा रंग, बस आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

    डिजाइन 1

    अगर आप जल्दी लगने वाली किसी आसान और खूबसूरत मेहंदी की तलाश में हैं, तो ये मेहंदी डिजाइन आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित होगी। पैरों के बीच में छोटा सा फूल और उंगलियों पर मिनिमल डिजाइन लगाकर आप अपने पैरों की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं।

    डिजाइन 2

    अपने पैरों को खूबसूरत बनाने के लिए आप इस डिजाइन को भी ट्राई कर सकती हैं। यह दिखने में काफी हद तक लेडीज फुटवियर की तरह लगती है और आपके पैरों को एक अलग लुक देती है।

    डिजाइन 3

    आप अपने पैरों को नेचुरल लुक देने के लिए आप ये जूलरी डिजाइन भी ट्राई कर सकती हैं। यह दिखने में पैरों की जूलरी की तरह लगती है, जो आपको एक नेचुरल लुक देती है और आपके पैरों को खूबसूरत भी बनाती है।

    खबरें और भी

    डिजाइन 4

    अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है और अगर आप पैरों को ज्यादा भरना नहीं चाहते हैं, तो ये सिंपल सी डिजाइन ट्राई कर सकते हैं। पैरों के किनारों पर आप आलता की तरह इस मेहंदी की डिजाइन को लगा सकते हैं। यह कम में लगने वाली मेहंदी की बेहद सिंपल, लेकिन खूबसूरत डिजाइन है।

    डिजाइन 5

    हरतालिका तीज के मौके पर आप इस सिंपल, लेकिन खूबसूरत डिजाइन से अपने पैरों को सजा सकती हैं। मेहंदी की ये डिजाइन आपके पैरों की शोभा बढ़ा देगी। आप इसे कम समय में आसानी खुद ही लगा सकती हैं।

    यह भी पढ़ें- हरतालिका तीज पर हाथों पर रचाएं ये खूबसूरत मेहंदी, डिजाइन देख सभी करेंगे तारीफ