Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Skin Care Tips: बेदाग और निखरी त्वचा की है चाहत, तो इन तीन तरीकों से करें आलू का इस्तेमाल

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Fri, 25 Aug 2023 07:40 AM (IST)

    Skin Care Tips बदलती लाइफस्टाइल और बढ़ते प्रदूषण की वजह से लोग अक्सर कई सारी स्किन प्रॉब्लम्स का शिकार हो जाते हैं। लोग अक्सर टैनिंग रिंकल्स झुर्रियां ...और पढ़ें

    त्वचा के लिए इन तीन तरीकों से करें आलू का इस्तेमाल
    त्वचा के लिए इन तीन तरीकों से करें आलू का इस्तेमाल

    HighLights

    1. इन दिनों लोग कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याओं से परेशान हैं।
    2. ऐसे में कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के बाद भी इनसे छुटकारा नहीं मिलता है।
    3. अगर आप भी इन समस्याओं से परेशान हैं, तो इन 3 तरीकों से आलू का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Skin Care Tips: गलत खानपान और बदलती लाइफस्टाइल का असर सिर्फ हमारी सेहत ही नहीं, बल्कि हमारी त्वचा पर भी नजर आने लगता हैं। इन दिनों हर कोई कई सारी त्वचा संबंधी समस्याओं से परेशान हैं। टैनिंग, रिंकल्स, झुर्रियां, झाइयां, फाइन लाइंस, एक्ने, मुंहासे त्वचा से जुड़ी कुछ ऐसी समस्याएं हैं, जिनसे कई लोग अक्सर परेशान रहते हैं। इन समस्याओं के पीछे कई सारी वजह हो सकती हैं। हालांकि, आमतौर पर यह बदलती जीवनशैली और प्रदूषण का भी परिणाम है।

    ऐसे में इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग अक्सर महंगे और ब्रांडेड ब्यूटी केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, कई बार इन प्रोडक्ट्स का कोई खास असर दिखाई नहीं देता है और साथ ही इनकी वजह से साइड इफेक्ट्स का डर भी बना रहता है। ऐसे में आप किचन में मौजूद एक सब्जी की मदद से त्वचा की इन समस्याओं से निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं त्वचा के लिए कैसे करें आलू का इस्तेमाल-

    आलू का फेस पैक

    कई पोषक तत्वों से भरपूर आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो त्वचा को लंबे समय तक जवां बनाए रखने में मददगार है। इसके अलावा अगर आप टैनिंग की समस्या से परेशान हैं, तो भी आलू के इस्तेमाल से बेदाग और ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक आलू का छिलका हटाकर इसे कद्दू कस करना है और फिर इसमें नींबू का रस, थोड़ा सा दूध और बेसन डालकर मिक्स करें। इसे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए सूखने दें और फिर चेहरे को पानी से साफ कर लें।

    आलू का फेस स्क्रब

    अगर आप डेड स्किन सेल्स से निजात पाना चाहते हैं, तो इसके लिए भी आलू का इस्तेमाल कर सकते हैं। आलू का फेस स्क्रब बनाने के लिए एक आलू को कद्दू कस कर लें और इसमें एक चम्मच दूध, एक बड़ा चम्मच ओट्स अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से स्क्रब करें। 5 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे चेहरे पर जमी गंदगी, डेड स्किन सेल्स निकल जाएगी और स्किन सॉफ्ट और स्मूद बनेगी।

    खबरें और भी

    चहेरे पर लगाएं आलू का रस

    दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन को कम करने के लिए भी आप आलू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप चेहरे पर सीधा आलू का रस लगा सकते हैं। स्किन पर आलू का रस लगाने से टैनिंग, डार्क स्पॉट कम होंगे और फाइन लाइंस, झुर्रियां, झाइयां, बढ़ती उम्र का असर कम हो जाता है। हफ्ते में 3 से 4 बार आलू का रस लगाना फायदेमंद साबित होगा।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik