Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Skin Care Tips: पाना चाहते हैं बेदाग और चमकदार त्वचा, तो चेहरे पर लगाएं विटामिन-सी से भरपूर ये फल और सब्जियां

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 26 Jul 2023 11:06 AM (IST)

    Skin Care Tipsहम सभी जानते हैं कि विटामिन्स अच्छे स्वास्थ्य और स्किन दोनों के लिए आवश्यक है। इन्हीं में शामिल है विटामिन- सी। जो सेहत के साथ स्किन के ...और पढ़ें

    Skin Care Tips: ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं ये फल और सब्जियां
    Skin Care Tips: ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं ये फल और सब्जियां

    HighLights

    1. विटामिन-सी से भरपूर फल और सब्जियां स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
    2. हेल्दी स्किन के लिए आपको नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए।
    3. नींबू विटामिन-सी से भरपूर होता है। यह स्किन के दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Skin Care Tips: हर किसी को खूबसूरत दिखने की चाहत होती है, लेकिन बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण चेहरे की चमक फीकी पड़ जाती है। ग्लोइंग स्किन के लिए लोग कितने पैसे खर्च करते हैं और महंगे प्रोडक्ट्स चेहरे पर लगाते हैं। हालांकि ये केमिकल युक्त चीजें स्किन को फायदे की जगह नुकसान पहुंचाती हैं।

    आप स्किन केयर रूटीन में नेचुरल चीजें शामिल कर सकते हैं, जो चेहरे की चमक को बढ़ाएंगे। इसके लिए विटामिन-सी से भरपूर फल और सब्जियां चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती है। तो आइए जानते हैं, स्किन के लिए कौन-से फल और सब्जियां लाभकारी होते हैं।

    केला

    एनर्जी से भरपूर यह फल कई तरह की समस्याओं को दूर करता है। केला खाना काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कैल्शियम, डाइट्री फाइबर और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, केला स्किन के लिए भी काफी लाभकारी फल है। आप इससे फेस मास्क तैयार कर सकते हैं। जो स्किन को चमकदार बनाता है।

    नींबू

    नींबू विटामिन-सी से भरपूर होता है। जो स्किन के दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है। यह एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है। यह स्किन क्लींनजर का काम करता है। चेहरे पर नींबू का इस्तेमाल करने के लिए एक चम्मच नींबू के रस में एक चुटकी कॉफी पाउडर मिलाएं और फिर इससे चेहरे पर स्क्रब करें। कुछ देर बाद साफ पानी से धो लें।

    खबरें और भी

    संतरा

    संतरा सेहत के साथ स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इस फल में विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए आप संतरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक बाउल में एक चम्मच बेसन लें, इसमें संतरे का रस मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद चेहरा धो लें।

    इसके अलावा आप संतरे के छिलके को धूप में सूखा लें। इसका पाउडर तैयार कर लें और इसमें गुलाब जल मिक्स कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। सूख जाने के बाद पानी से धो लें।

    टमाटर

    टमाटर विटामिन-सी और लाइकोपीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह त्वचा को हेल्दी रखने में काफी मदद करता है। चाहें तो आप रोजाना चेहरे पर टमाटर का रस लगा सकते हैं। यह बढ़ती उम्र के संकेतों को रोकता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik