विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Skin Care: गर्मियों में त्वचा को हाइड्रेटेड रखेंगे दही के ये 3 फेस पैक, कुछ ही दिन में दिखने लगेगा जादूई निखार

Published: Sun, 05 May 2024 09:00 PM (IST)

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आज मार्केट में ढेरों प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। इन्हीं में से एक ब्यूटी स्टेप है फेस ...और पढ़ें

Skin Care: घर पर ही दही से बनाएं ये 3 फेस पैक, मिलेगा जादूई निखार
Skin Care: घर पर ही दही से बनाएं ये 3 फेस पैक, मिलेगा जादूई निखार

HighLights

  1. ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पाने के लिए सिर्फ मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट्स पर निर्भर रहना ही जरूरी नहीं है।
  2. घर पर रखी कुछ चीजों को दही के साथ मिलाकर शानदार फेस पैक तैयार किया जा सकता है।
  3. गर्मियों में स्किन को हाइड्रेट रखने में दही के ये फेस पैक काफी कारगर साबित होते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Skin Care: क्या आप जानते हैं कि कैल्शियम से भरपूर दही सिर्फ सेहत ही नहीं, बल्कि स्किन केयर के लिहाज से भी काफी बढ़िया होता है। बता दें, इसमें मौजूद पोषक तत्व आपके दांतों और हड्डियों को तो स्ट्रांग बनाते ही हैं, लेकिन साथ ही रूखी, बेजान और कील-मुहांसों वाली त्वचा को भी बेशुमार फायदे दे सकते हैं। आज इस आर्टिकल में आपको बताएंगे फेस पैक के लिए दही का ऐसा इस्तेमाल जिससे आप भी बाजार में मिलने वाले महंगे पैक खरीदना छोड़ देंगे।

दही और हल्दी

दही और हल्दी से घर पर ही शानदार फेस पैक बनाया जा सकता है। बता दें, कि इसके लिए आपको 2 चम्मच दही में चुटकी भर हल्दी पाउडर मिलाना है। इसके बाद इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगा लेना है और इससे मसाज कर लेनी है। इसके बाद इसे कम से कम 15 मिनट यूं ही लगा छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।

यह भी पढ़ें- इन 5 आसान घरेलू उपायों से कहें चुभती जलती घमौरियों को अलविदा

दही और पपीता

दही के साथ पपीते को मिलाकर भी एक फेस पैक तैयार किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले पपीते का छिलका हटाकर इसके 2-4 टुकड़ों को मैश कर लें और फिर इसमें दही मिला दें। इसके बाद इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाकर छोड़ दें। जब ये सूखने लगे, तो इसपर थोड़ा गुलाब जल स्प्रे करें और हल्के हाथों से मसाज करके हुए धो लें।

दही और शहद

दही और शहद का फेस पैक बनाने के लिए 2 चम्मच दही में एक चम्मच शहद मिला लें और फिर इसे गर्दन और चेहरे पर समान रूप से फैलाकर लगा लें। 15-20 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। आप पाएंगे कि पोर्स टाइट हो गए हैं और स्किन हाइड्रेटेड लग रही है।

यह भी पढ़ें- गर्मियों में भी बरकरार रहेेगी चेहरे की चमक और नमी, बस न करें ये गलतियां

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।