यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kiara Advani: करना चाहते हैं कियारा जैसा नेचुरल मेकअप, तो फॉलो करें ये 5 स्टेप्स
कियारा आडवाणी इस साल गूगल पर भारत की सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली पर्सनेलिटी हैं। उनके फैन्स उनकी एक्टिंग के तो कायल हैं ही साथ ही उनके मेकअप का राज ...और पढ़ें

HighLights
- कियारा आडवाणी गूगल पर इस साल भारत की सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली पर्सनेलिटी हैं।
- कियारा जैसे मेकअप बेस के लिए त्वचा का मॉइस्चराइज्ड होना जरूरी होता है।
- लाइट वेट फाउंडेशन के इस्तेमाल से नेचुरल लुक पाया जा सकता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Kiara Advani Makeup: गूगल की ईयर इन सर्च 2023 की रिपोर्ट के मुताबिक, बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी, इस साल इंडिया की सबसे ज्यादा सर्च की जाने पर्सनेलिटी हैं। हालांकि, इसमें कोई हैरानी की कोई बात नहीं है। अपनी फिल्मों से लेकर अपने वेडिंग लुक के लिए कियारा पूरे साल चर्चा में बनी रही हैं। वैसे कियारा की खूबसूरती के सभी कायल हैं, लेकिन आपने गौर किया हो, तो कियारा का मेकअप बेस भी काफी स्टल होता है। ऐसा लगता है, जैसे इनकी नेचुरल स्किन ही है। अगर आप भी कियारा जैसा फ्लॉलेस मेकअप बेस पाना चाहते हैं, तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। ऐसा मेकअप बेस पाने के लिए आपको बस कुछ खास बातों का ख्याल रखना होगा। आइए, जानते हैं कि कैसे आप भी पा सकती हैं कियारा जैसा फ्लॉलेस मेकअप लुक।
स्टेप-1 मॉइस्चराइजर
किसी भी मेकअप लुक का पहला स्टेप होता है, अपनी त्वचा को अच्छे से मॉइस्चराइज करना। इसलिए अपने फेस को साफ करने के बाद उसे अच्छे से मॉइस्चराइज करें। ऐसा करने से आपका मेकअप पैची नहीं होगा और काफी लंबे समय तक चलेगा। बिना मॉइस्चराइजर के स्किन रूखी और पैची हो जाती है, जो आपके मेकअप के बेस को भी बिगाड़ सकती है। इसलिए परफेक्ट बेस के लिए मॉइस्चराइज्ड स्किन बेहद जरूरी है।
यह भी पढ़ें: स्किन के लिए जादूगर से कम नहीं है नियासिनमाइड, जानें इससे मिलने वाले फायदे
स्टेप-2 प्राइमर
मेकअप को फ्लॉलेस बनाने के लिए फाउंडेशन से पहले प्राइमर का इस्तेमाल करना न भूलें। प्राइमर आपकी त्वचा के पोर्स को कवर करता है, जिससे फाउंडेशन अच्छी तरह आपकी त्वचा पर सेट हो जाता है और मेकअप लंबे समय तक बिना खराब हुए टिका रहता है।
.jpg)
स्टेप-3 फाउंडेशन
आपका फाउंडेशन हमेशा आपकी स्किन के शेड का होना चाहिए। अगर यह आपकी त्वचा से ज्यादा लाइट है, तो इससे आपका चेहरा ग्रे नजर आ सकता है। इसलिए हमेशा सही शेड का फाउंडेशन चुनें। साथ ही, इस बात का भी ख्याल रखें कि फाउंडेशन हाइड्रेटिंग हो ताकि आपकी स्किन पर वह ड्राई और खिंची-खिंची न दिखे। इसके अलावा, लाइट वेट फाउंडेशन का चयन करें, जिससे आपका लुक नेचुरल लगेगा और मेकअप केकी नहीं लगेगा।
खबरें और भी
स्टेप-4 कंसीलर
आपके चेहरे के डार्क स्पॉट्स या डार्क सर्कल्स को छिपाने में कंसीलर आपकी मदद कर सकता है, लेकिन इसका बहुत अधिक इस्तेमाल न करें। ज्यादा कंसीलर के इस्तेमाल से यह क्रीज होने लगता है, जिस वजह से आपका मेकअप केकी लगने लगेगा। इसलिए इसका इस्तेमाल कम मात्रा में करें और जहां जरूरत हो, बस वहीं करें।
स्टेप-5 सेटिंग पाउडर
कंसीलर लगाने के बाद सेटिंग पाउडर का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। कंसीलर के बाद सेटिंग पाउडर लगाने से आपके चेहरे का ऑयल कंट्रोल होता है और कंसीलर आपकी स्किन पर अच्छी तरीके से सेट हो जाता है। इसलिए कंसीलर लगाने के बाद सेटिंग पाउडर का इस्तेमाल जरूर करें।
यह भी पढ़ें: होने वाली दुल्हन ट्राई करें ये फेस पैक, निखार बढ़ाने के साथ टैनिंग भी हो जाएगी गायब
Picture Courtesy: Instagram