Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dark Circles: ये 5 फ्रूट्स करेंगे डार्क सर्कल्स की छुट्टी, डाइट में इन्हें जरूर करें शामिल

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 20 Sep 2023 03:15 PM (IST)

    Dark Circles डार्क सर्कल्स होने के कई कारण हो सकते हैं। कई बार बीमार पड़ने की वजह से भी आंखों के नीचे काले घेरे नजर आने लगते हैं। इसके अलावा नींद की ...और पढ़ें

    Dark Circles: डार्क सर्कल्स की समस्या से राहत पाने के लिए खाएं ये फल
    Dark Circles: डार्क सर्कल्स की समस्या से राहत पाने के लिए खाएं ये फल

    HighLights

    1. संतरा विटामिन-सी का समृद्ध स्रोत है।
    2. पपीता एंटी एजिंग गुणों से भरपूर होता है।
    3. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अमरूद डार्क सर्कल्स की समस्या को कम करता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Dark Circles: गलत लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फूड्स के कारण सेहत ही नहीं बल्कि त्वचा भी प्रभावित होती है। इन्हीं समस्याओं में से एक है डार्क सर्कल की समस्या। शरीर में पानी या विटामिंस की कमी के कारण आप डार्क सर्कल की समस्या से परेशान हो सकते हैं।

    शरीर में इन विटामिंस की पूर्ति के लिए आप अपनी डाइट में कुछ फ्रूट्स शामिल कर सकते हैं। जिनसे आपको आंखों के नीचे मौजूद काले घेरों से निजात मिल सकता है। आइए जानते हैं, इन फलों के बारे में।

    संतरा

    संतरा विटामिन-सी का समृद्ध स्रोत है। डार्क सर्कल की समस्या को कम करने में यह फल कारगर साबित हो सकता है। आंखों के नीचे मौजूद काले घेरों से निजात पाने के लिए आप अपनी डेली डाइट में संतरा शामिल कर सकते हैं।

    अमरूद

    एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह फल स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अमरूद खाने से आंखों के नीचे की काले घेरों की समस्या कम हो सकती है। इस फल में विटामिन-सी भी पाया जाता है। जो त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है।

    यह भी पढ़ें:Hartalika Teej 2023: हरतालिका तीज पर हाथों में लगाएं ये 5 तरह की मेहंदी, हर कोई करेगा तारीफ

    एवोकाडो

    एवोकाडो सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन-ई की मात्रा अधिक होती है, जो स्किन से जुड़ी समस्या को कम करने में मददगार है। अगर आप रोजाना अपनी डाइट में एवोकाडो शामिल करते हैं, तो इससे आपको डार्क सर्कल से राहत मिल सकती है।

    खबरें और भी

    पपीता

    पोषक तत्वों से भरपूर यह फल डार्क सर्कल को कम करने में मदद कर सकता है। पपीता एंटी एजिंग गुणों से भरपूर होता है, यह स्किन पर मौजूद फाइन लाइन्स से राहत दिलाने में कारगर है। इसके लिए आप पपीते को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।

    खीरा

    खीरा विटामिन-के से भरपूर होता है। यह आंखों के आसपास की त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है। सूजी आंखों से राहत पाने के लिए खीरा एक कारगर उपाय है। सलाद में आप खीरा को शामिल कर सकते हैं, जो आपके बॉडी को हाइड्रेट करने के साथ डार्क सर्कल की समस्या से भी राहत दिलाता है।

    यह भी पढ़ें: Aloe Vera Hair Mask: बालों की हर समस्या का इलाज है एलोवेरा, इससे बनाएं ये 5 तरह के हेयर मास्क

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik