Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    घने और लंबे बालों के लिए घर पर इस तरीके से बनाएं प्याज का तेल, टूटना-झड़ना भी होगा कम

    Updated: Tue, 10 Sep 2024 08:57 AM (GMT+05:30)

    प्याज के रस में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों को जड़ों से मजबूत और घना बनाने में मदद करते हैं (Benefits of Onion Oil)। इसे नारियल तेल में मिलाकर ...और पढ़ें

    प्याज के तेल से बाल बनेंगे स्वस्थ (Picture Courtesy: Freepik)
    प्याज के तेल से बाल बनेंगे स्वस्थ (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. प्याज में सल्फर होता है, जो बालों के लिए फायदेमंद होता है।
    2. प्याज के रस को नारियल तेल में मिलाकर इसका तेल बना सकते हैं।
    3. प्याज का तेल बालों को मजबूत और घना बनाता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। प्याज औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा, इसमें विटामिन-ए, सी और ई की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए इससे बनने वाला तेल भी कई तरह के पोषक गुणों से भरपूर होता है (Benefits of Onion Oil), जो हमें अनेकों तरह के स्वास्थ्य लाभ पहुंचाता है। इसका इस्तेमाल सदियों से कई बीमारियों के लिए प्राकृतिक उपचार के रूप में किया जाता रहा है।

    ऐसे में प्याज के तेल से बालों की देखभाल करना भी एक बहुत ही आसान और प्रभावी तरीका हो सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों को पोषण देकर मजबूती प्रदान करते हैं और यही वजह है कि इसका इस्तेमाल कई हेयर केयर प्रोडक्ट्स में भी होता है। इसके नियमित इस्तेमाल से बाल काले, घने और चमकदार बनते हैं। तो आइए जानते हैं, इसे तैयार करने के स्टेप्स (How to Make Onion Oil at Home) और फायदों के बारे में।

    यह भी पढ़ें: गुच्छों में झड़ रहे हैं बाल, तो यहां बताए तरीके से शुरू कर दें मेथी और कढ़ी पत्ते का इस्तेमाल

    प्याज का तेल बनाने की विधि

    सामग्री:

    • प्याज- 2-3(मीडियम साइज)
    • तेल - ½ कप नारियल या जैतून का
    • स्टेप 1- सबसे पहले प्याज को छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर इन्हें मिक्सर में पीसकर एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को एक कपड़े या छन्नी की मदद से निचोड़कर प्याज का रस निकाल लें।
    • स्टेप 2- एक पैन में अपने बालों के में इस्तेमाल करने जितना नारियल तेल गरम करें। इसमें प्याज का रस मिलाएं और इसे धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक तेल का रंग हल्का सुनहरा न हो जाए और प्याज की गंध तेल में मिल न जाए।
    • स्टेप 3- जब तेल तैयार हो जाए, तो इसे ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद, इसे एक साफ कपड़े से छान लें ।
    • स्टेप 4- इस तेल को एक साफ कांच की बोतल में भरकर ठंडी और सूखी जगह पर स्टोर करें। इसे कई हफ्तों तक इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

    प्याज के तेल के फायदे

    • बालों का झड़ना कम करता है- प्याज में सल्फर की मात्रा ज्यादा होती है, जो बालों की जड़ों को पोषण देता है और उन्हें मजबूत बनाता है, जिससे बालों का झड़ना कम होता है।
    • बालों की ग्रोथ बढ़ाता है- प्याज का तेल स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे बालों की ग्रोथ तेज होती है और नए बाल उगने में मदद मिलती है।
    • डैंड्रफ को कम करता है- प्याज के एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण डैंड्रफ और स्कैल्प की समस्याओं को कम करने में सहायक होते हैं।
    • बालों में चमक लाता है- प्याज का तेल बालों को गहराई से पोषण देता है, जिससे बाल स्वस्थ, मुलायम और चमकदार बनते हैं

    खबरें और भी

    उपयोग का तरीका

    इस तेल को हफ्ते में 2-3 बार बालों की जड़ों में लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। इसे 1-2 घंटे तक या रातभर रखने के बाद में शैंपू से धो लें।

    यह भी पढ़ें: बेजान त्वचा और झड़ते बालों से पाना है छुटकारा, तो बायोटिन से भरपूर कुछ फूड्स को करें डाइट में शामिल