Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गर्मी और पसीने में बह जाता है आपका महंगा फाउंडेशन? ये आसान ट्रिक्स बनाएंगी मेकअप लॉन्ग लास्टिंग

    Updated: Thu, 04 Jun 2026 06:16 PM (GMT+05:30)

    पसीने के कारण गर्मी के मौसम में मेकअप लंबे समय तक नहीं टिकता, लेकिन कुछ आसान ब्यूटी हैक्स से आप मेकअप को लॉन्ग लास्टिंग बना सकते हैं। ...और पढ़ें

    लंबे समय तक नहीं टिकता मेकअप? (AI Generated Image)

    लंबे समय तक नहीं टिकता मेकअप? (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी के मौसम में चिलचिलाती धूप, पसीना और उमस कुछ ही मिनटों में हमारे महंगा मेकअप मेल्ट कर देते हैं। यह शिकायत अक्सर महिलाएं करती हैं कि गर्मी में मेकअप लंबे समय तक नहीं टिकता। फाउंडेशन और कंसीलर केकी होने लगता है, आईलाइनर स्मज हो जाता है और पसीने के साथ पूरा मेकअप बहने लगता है। 

    अगर आप भी इस चिलचिलाती गर्मी में अपने मेकअप के टिके न रहने से परेशान हैं, तो अब फ्रिक मत करिए। कुछ स्मार्ट और आसान मेकअप हैक्स को अपनाकर आप उमस भरे मौसम में भी अपने लुक को फ्रेश, मैट और लॉन्ग-लास्टिंग बना सकती हैं। आइए जानें क्या हैं ये टिप्स।

    आइसिंग से करें शुरुआत

    गर्मियों में मेकअप शुरू करने का सबसे पहला नियम है चेहरे पर बर्फ लगाना। मेकअप करने से करीब 10-15 मिनट पहले एक साफ सूती कपड़े में बर्फ का टुकड़ा लपेटकर उसे अपने पूरे चेहरे पर हल्के हाथों से थपथपाएं।

    बर्फ लगाने से त्वचा के पोर्स कुछ समय के लिए सिकुड़ जाते हैं, जिससे आपके चेहरे को एक स्मूद बेस मिलता है और मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है।

    प्राइमर को कभी न करें स्किप 

    कई महिलाएं बिना प्राइमर लगाए ही फाउंडेशन लगा लेती हैं, लेकिन गर्मी में ऐसा करना गलती साबित हो सकती है।  मॉइश्चराइजर लगाने के बाद अपने टी-जोन पर एक अच्छा मैटिफाइंग या ऑयल-कंट्रोल प्राइमर जरूर लगाएं। प्राइमर आपकी त्वचा और मेकअप के बीच एक बैरियर की तरह काम करता है, जो पसीने को मेकअप खराब करने से रोकता है।

    खबरें और भी

    जेल मॉइश्चराइजर चुनें

    हैवी मॉइश्चराइजर की जगह जेल-बेस्ड मॉइश्चराइजर लगाएं। यह आपके चेहरे को चिपचिपा होने से बचाएगा और मेकअप न तो हैवी महसूस होगा और लंबे समय तक टिकेगा भी। 

    लेस इस मोर फॉर्मूला अपनाएं 

    गर्मियों में जितना कम प्रोडक्ट इस्तेमाल करेंगी, मेकअप उतनी ही ज्यादा देर तक टिकेगा। लिक्विड या हैवी क्रीम फाउंडेशन की जगह लाइटवेट बीबी क्रीम, सीसी क्रीम या पाउडर फाउंडेशन का इस्तेमाल करें। अगर आप फाउंडेशन लगा भी रही हैं, तो उसकी बहुत कम मात्रा में लगाएं। साथ ही, क्रीम ब्लश या क्रीम आईशैडो की जगह पाउडर-बेस्ड ब्लश और आईशैडो का इस्तेमाल करें, क्योंकि पाउडर चेहरे को चिपचिपा होने से रोकता है।

    ट्रांसलूसेंट पाउडर और सेटिंग स्प्रे है जरूरी 

    मेकअप करने के बाद उसे लॉक करना सबसे जरूरी स्टेप है। अपने मेकअप बेस को सेट करने के लिए एक अच्छे ट्रांसलूसेंट पाउडर  से चेहरे को डैब करें, खासकर उन जगहों पर जहां पसीना ज्यादा आता है। इसके तुरंत बाद, पूरे चेहरे पर मैट फिनिश वाला मेकअप सेटिंग स्प्रे छिड़कें। सेटिंग स्प्रे आपके पूरे मेकअप को एक जगह पर फिक्स कर देता है, जिससे वह उमस और पसीने में भी टस से मस नहीं होता।