विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गर्मियों में परेशान कर रही है Oily Skin, कमाल करेंगे 5 होममेड फेस पैक; खिली-खिली द‍िखेगी त्‍वचा

Published: Sat, 03 May 2025 11:46 AM (IST)Updated: Sat, 03 May 2025 11:49 AM (IST)

गर्मियों में स्‍क‍िन का ऑयली होना एक आम बात है। स्किन ऑयली होने से एक्ने पिंपल्‍स जैसी समस्या होने लगती ...और पढ़ें

गर्मियों में जरूर लगाएं ये फेस पैक। (Image Credit- Freepik)
गर्मियों में जरूर लगाएं ये फेस पैक। (Image Credit- Freepik)

HighLights

  1. गर्मियों में स्‍क‍िन का खास ख्याल रखना पड़ता है।
  2. ऑयली स्किन पर गंदगी भी जमा हो जाती है।
  3. होममेड फेस पैक इस समस्या से छुटकारा द‍िलाएंगे।

लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। गर्मियों में ऑयली स्‍क‍िन की समस्‍या कुछ ज्‍यादा ही बढ़ जाती है। इस मौसम में तेज धूप के कारण जहां पसीने के जर‍िए शरीर से पानी निकल जाता है, वहीं स्‍क‍िन भी ऑयली हाेने लगती है। इससे हमारी त्‍वचा के पोर्स बंद हो जाते हैं। स्‍क‍िन पर गंदगी और कीटाणुओं का जमना शुरू हो जाता है।

इसके अलावा कील और मुंहासों की समस्‍या भी बढ़ जाती है। ऐसे में इस तरह की परेशानियों से बचने के लिए जरूरी है आप स्किन की सही केयर करें। इसके लि‍ए जरूरी नहीं है क‍ि आप बाजार से महंगे-महंगे प्रोडक्‍ट्स खरीदें। आप घरेलू नुस्‍खे भी अपना सकती हैं। इनका एक ये फायदा होता है क‍ि ये केम‍िकल फ्री होते हैं। इससे कोई साइड इफेक्‍ट भी नहीं होगा। जी हां, हम आपको कुछ ऐसे फेस पैक्‍स के बारे में बताने जा रहे हैं जाे ऑयली स्‍क‍िन की समस्‍या से राहत दि‍लाएंगे। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

बेसन और गुलाबजल का फेस पैक

इसे बनाने के ल‍िए दो चम्‍मच बेसन लें। अब इसमें जरूरत के अनुसार गुलाब जल म‍िलाएं। अगर आप चाहें तो थोड़ा सा नींबू का रस भी म‍िला सकते हैं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 15 म‍िनट तक लगाकर रखें। इसके बाद सादे पानी से चेहरे को धो लें। आपकाे बता दें क‍ि बेसन तेल सोखने का काम करता है और गुलाबजल स्किन को ठंडक देता है। इससे स्किन साफ और फ्रेश दिखती है।

मुल्तानी मिट्टी और चंदन का पैक

एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच चंदन का पाउडर म‍िला लें। इसमें जरूरत के ह‍िसाब से गुलाबजल या ठंडा पानी म‍िक्‍स करें। इसे भी चेहरे पर तब तक लगाए रखें जब तक ये सूख न जाए। यह पैक चेहरे से एक्‍सट्रा ऑयल को कम करने में मददगार है। साथ ही ये दाग-धब्बे भी हटाता है। इससे स्किन को ठंडक भी मिलती है।

य‍ह भी पढ़ें: 5 कारणों से परेशान करती है त्‍वचा की लाल‍िमा, ट्राई करें ये ट‍िप्‍स, Glowing Skin का हर कोई पूछेगा राज

टमाटर और नींबू का रस

टमाटर का रस निकाल लें और उसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इस मिश्रण को कॉटन की मदद से चेहरे पर 10 से 15 म‍िनट तक लगा कर रखें। इसके बाद सादे पानी से चेहरे को धो लें। टमाटर और नींबू दोनों ही नेचुरल क्लेंजर हैं। ये स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल हटाकर उसे साफ और चमकदार बनाते हैं।

एलोवेरा जेल और शहद का फेस पैक

एक चम्मच एलोवेरा जेल में बराबर मात्रा में ही शहद म‍िला लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। एलोवेरा स्किन को ठंडक देता है और शहद बैक्टीरिया से लड़ता है। ये पैक ऑयली स्किन को बैलेंस करता है।

दही और ओट्स का स्क्रब-फेस पैक

दो चम्मच दही में आपको एक चम्मच ओट्स म‍िलाना होगा। ध्‍यान रखें क‍ि ओट्स थोड़ा दरदरा प‍िसा हुआ हो। इसे मिलाकर चेहरे पर सर्कुलर मोशन में लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। ये फेस पैक स्क्रब का भी काम करता है। इससे डेड स्किन हटती है और ऑयलीपन कम होता है।

यह भी पढ़ें: 50 की उम्र में द‍िखना चाहती हैं जवां, तो आज से ही शुरू कर दें 7 काम; हर कोई पूछेगा खूबसूरती का राज

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।