विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्किन को बेजान बना देती है बदलते मौसम की मार, इंस्टेंट ग्लो के लिए आज ही ट्राई करें ये फेस मास्क

Published: Fri, 14 Feb 2025 11:46 AM (IST)

तेज धूप के साथ ही मौसम में ठंडक कुछ कम हो चुकी है। ऐसे में अब सीजन में बदलाव होने ...और पढ़ें

हेल्दी स्किन के लिए ट्राई करें ये DIY फेस मास्क (Picture Credit- Freepik)
हेल्दी स्किन के लिए ट्राई करें ये DIY फेस मास्क (Picture Credit- Freepik)

HighLights

  1. मौसम में बदलाव का असर हमारी स्किन पर भी पड़ता है।
  2. ऐसे में हेल्दी स्किन के लिए एक्स्ट्रा केयर बेहद जरूरी है।
  3. इसके लिए कच्चे दूध और हल्दी का फेस मास्क काफी फायदेमंद होगा।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बदलते मौसम का असर सिर्फ सेहत पर ही नहीं, बल्कि त्वचा पर भी देखने को मिलता है। विंटर सीजन के बाद मौसम अचानक हुए बदलाव की वजह से स्किन से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में स्किन केयर डेली रूटीन का एक अहम हिस्सा बन जाता है। इन दिनों स्किन का खास ख्याल रखना इसलिए जरूरी हो जाता है, क्योंकि इस दिनों में स्किन की नमी छिन सी जाती है और स्किन ड्राई हो जाती है।

इसलिए इन दिनों बिना एक्स्ट्रा केयर के स्किन ड्राई, फ्लैकी और प्रीमेच्योर एजिंग का शिकार हो सकती है। इसलिए बदलते मौसम में स्किन केयर रूटीन में शामिल करें कुछ ऐसा ब्यूटी केयर टिप्स, जो सस्ता भी हो और आसानी से किया भी जा सके। ऐसे में आज हम आपके लिए लाए हैं, कच्चे दूध और हल्दी से बना एक ऐसा फेस मास्क, जो बनाएगा आपकी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग।

यह भी पढ़ें- चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए चावल का पानी है बेस्ट, बस इस तरीके से करें इस्तेमाल

फेस मास्क बनाने का तरीका

  • इस फेस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले हल्दी में कच्चा दूध डालें।
  • अब इसमें शहद मिला कर इसे अच्छे से फेंटें और पेस्ट तैयार करें।
  • बस आपका कच्चे दूध और हल्दी का फेस मास्क तैयार है।
  • इसे सीधा फेस पर लगाने से पहले पैच टेस्ट करें, जिससे सेंसिटिव स्किन वालों को एलर्जी का पता पहले ही लग जाए।
  • अगर स्किन लाल हो जाती है, रैशेज या खुजली होती है, तो इस मास्क का इस्तेमाल न करें।

कच्चे दूध और हल्दी के फेस मास्क के फायदे

  • एंटी एजिंग- कच्चे दूध में विटामिन ए, डी, ई के साथ एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जिससे स्किन एजिंग करने वाले फ्री रेडिकल डैमेज से बचती है।
  • एक्सफोलिएशन- कच्चे दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन की डेड सेल को निकालने में मदद करता है।
  • स्किन में निखार- जब डेड सेल एक्सफोलिएट हो कर निकलती हैं, तो स्किन के टर्नओवर के कारण जो नई स्किन आती है वो ज्यादा साफ और ग्लोइंग होती है। हाइपरपिगमेंटेशन, मुंहासे और डार्क स्पॉट के दाग भी कच्चे दूध और हल्दी के मास्क से दूर होता है।
  • स्किन को राहत- सेंसिटिव स्किन में हल्दी दूध का पेस्ट लगाने से इसे राहत मिलती है। इससे स्किन में मौजूद सूजन या रेडनेस जैसी स्थिति से राहत मिलती है।
  • मुंहासे से लड़े- हल्दी और कच्चे दूध के पेस्ट को फेस पर लगाने से कच्चे दूध के एंटी बैक्टिरियल गुणों के कारण चेहरे से मुंहासे दूर होते हैं। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन मुंहासे के दाग दूर करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें-  रात का समय है सेल्फ केयर का परफेक्ट टाइम, बस अपनाएं ये ब्यूटी रूटीन; हमेशा दिखेंगे जवां और खूबसूरत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।