Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मानसून में रोजाना करें इन 4 में से किसी एक Face Mist का इस्तेमाल, हर कोई पूछेगा- कहां से मिला ऐसा निखार?

    Updated: Tue, 09 Jul 2024 06:35 PM (IST)

    गर्मी हो या सर्दी ग्लोइंग स्किन पाने के लिए त्वचा का हाइड्रेट होना जरूरी होता है। ऐसे में फेस मिस्ट (Face Mist) का यूज काफी फायदेमंद है जो त्वचा को रि ...और पढ़ें

    मानसून में इस्तेमाल करें ये 4 शानदार फेस मिस्ट (Image Source: Freepik)
    मानसून में इस्तेमाल करें ये 4 शानदार फेस मिस्ट (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. फेस मिस्ट के इस्तेमाल से स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है।
    2. फेस को ब्राइट बनाने के लिए भी फेस मिस्ट का यूज किया जाता है।
    3. ऑयली हो या ड्राई, फेस मिस्ट का इस्तेमाल किसी भी स्किन टाइप के लिए किया जा सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Face Mist For Skin: कई लोग मानते हैं कि मानसून के मौसम में जब वातावरण में पहले से ही नमी होती है, ऐसे में हमें स्किन केयर प्रोडक्ट्स से किसी खास हाइड्रेशन की जरूरत नहीं होती है। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं, तो इस सोच को तुरंत बदल लें, क्योंकि प्रदूषण और धूल मिट्टी का असर इस मौसम में भी त्वचा पर पड़ता है। आइए आज आपको ऐसे 4 फेस मिस्ट के बारे में बताते हैं, जो स्किन का मॉइश्चराइजर लेवल मेंटेन रखने के साथ-साथ इसे ग्लोइंग और हेल्दी भी बनाते हैं।

    ग्रीन टी फेस मिस्ट

    स्किन केयर में ग्रीन टी को शामिल करने से कई फायदे मिलते हैं। यह त्वचा को सूद करता है और किसी भी तरह की रेडनेस और इरिटेशन को भी दूर करता है। घर पर इसे तैयार करने के लिए आप सबसे पहले एक कप ग्रीन टी तैयार करें। इसके बाद इसमें विटामिन ई का एक कैप्सूल डालें और फिर इसे स्प्रे बॉटल में भरकर फ्रिज में स्टोर कर लें। ऑयली स्किन के लिए ये सबसे अच्छा ऑप्शन है।

    रोज वॉटर मिस्ट

    त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिहाज से रोज वॉटर भी काफी बेस्ट होता है। रोज वॉटर मिस्ट बनाने के लिए आपको एक चौथाई कप पानी के साथ एक कप गुलाब जल के साथ मिलाना है। आप चाहें, तो साधारण पानी की जगह खीरे का रस भी यूज कर सकते हैं, जो कि ओपन पोर्स की समस्या को दूर करने में काफी फायदेमंद होता है। इन सभी चीजों से तैयार मिस्ट को भी आप फ्रिज में रखकर हफ्तेभर के लिए स्टोर कर सकते हैं। सेंसिटिव स्किन टाइप से जुड़े लोगों के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है।

    यह भी पढ़ें- चेहरे पर Ice Facial करने से पहले जान लें इससे होने वाले नुकसान, नहीं तो छिन जाएगा चेहरे का निखार

    एलोवेरा फेस मिस्ट

    एलोवेरा फेस मिस्ट भी स्किन केयर में काफी फायदेमंद होती है। इसे तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले ताजा एलोवेरा जेल चाहिए। इसके बाद अगर आप ड्राई स्किन की कैटेगरी से आते हैं, तो इसमें विटामिन सी, विटामिन ई या टी ट्री ऑयल मिलाकर एक कप पानी के साथ इन सभी चीजों को मिक्स कर सकते हैं। इसके बाद इसे स्प्रे बॉटल में भर लें और फ्रिज में स्टोर करने के लिए रख दें।

    खबरें और भी

    खीरा फेस मिस्ट

    खीरे की मदद से भी शानदार फेस मिस्ट तैयार की जा सकती है। बता दें, इसके लिए आपको एक कप खीरे के रस में 1 टीस्पून ग्लिसरीन मिलानी है और फिर इसमें आधा कप पानी या रोज वॉटर मिलाकर स्प्रे बॉटल में भर लेना है। इस फेस मिस्ट को भी आप एक हफ्ते के लिए स्टोर कर सकते हैं। आप किसी भी स्किन टाइप से आते हों, इसका इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन अगर स्किन ऑयली है तो इसमें से ग्लिसरीन को हटा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- स्किन केयर में इन तरीकों से शामिल करें Chocolate और बनीं रहें 40 की उम्र में भी जवां व खूबसूरत

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।