Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नूरानी निखार चाहिए? तो गार्डन में लगे 4 फूलों से करें Skin Care; कोरियन लड़कियां भी लगेंगी फेल

    Updated: Sun, 22 Jun 2025 08:31 AM (IST)

    गर्मियों में त्वचा की देखभाल के लिए महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स की बजाय कुछ फूल बहुत फायदेमंद हो सकते हैं। ये फूल त्वचा को ठंडक पहुंचाते हैं, सूजन और मुंह ...और पढ़ें

    ये फूल न‍िखारेंगे आपकी खूबसूरती। (Image Credit- Freepik)

    ये फूल न‍िखारेंगे आपकी खूबसूरती। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. खूबसूरत द‍िखने की चाहत हर क‍िसी को होती है।

    2. कुछ फूल आपकी सुंदरता नि‍खार सकते हैं।

    3. ये फूल आपके गार्डन में भी लगे होंगे।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों में सेहत के साथ-साथ हमें अपने स्किन का भी खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। धूल प्रदूष्रण के कारण हमारी स्किन का रंग डाउन हो जाता है। इसके लिए ज्यादातर लड़कियां मार्केट से महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स खरीदकर लाती हैं। हालांकि इससे कुछ खास असर देखने को नहीं मिलता है। दरअसल इनमें केमिकल्स मिले होते हैं जो हमारी स्किन के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं होते हैं।

    वहीं कुछ लोग घरेलू नुस्खे अपनाती हैं। बेसन, मुल्तानी मिट्टी, चंदन पाउडर से लेकर एलोवेरा और मलाई का इस्तेमाल करती हैं। इससे उन्हें जबरदस्त फायदे मिलते हैं। हालांकि आप स्किन केयर के लिए कुछ फूलों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। जी हां, आपके गार्डन में लगे कुछ फूल ऐसे भी हैं जो त्वचा की रंगत निखारने का काम करते हैं। इन फूलों में ऐसे कई गुण पाए जाते हैं जो आपकी त्वचा को खूबसूरत बनाए रखने में मदद करते हैं।

    ये फूल घर की रौनक तो बढ़ाते ही हैं, लेकिन अगर आप इनका इस्तेमाल चेहरे पर करेंगी तो खूबसूरती के मामले में कोरियन लड़कियों को भी फेल कर देंगी। गर्मियों में स्किन को ठंडक पहुंचाती हैं। साथ ही कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स को भी दूर करती हैं। आइए उन फूलों के बारे में जानते हैं विस्तार से-

    जैस्मीन

    जैस्मिन का फूल हमारे स्किन के सूजन और रैशेज को कम करती हैं। इसके साथ ही ये पिंपल्स के दाग-धब्बों को भी खत्म करती है। इसमें मौजूद एंटी-एजिंग गुण और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को सूरज की किरणों और प्रदूषण से बचाते हैं। जैस्मिन की क्रीम, मिस्ट या तेल चेहरे के लिए फायदेमंद हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: चेहरे का लुक खराब कर देते हैं ओपन स्किन पोर्स, ऐसे पाएं इनसे छुटकारा; पिंपल्स की समस्या होगी दूर

    गुड़हल

    गुड़हल हमारी स्किन के लिए तो अच्छी मानी ही जाती है। साथ ही ये बालों को भी शाइनी बनाती है। गुड़हल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंथोसाइनोसाइड्स स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। त्वचा के पोर्स को टाइट करती है। ऑयली स्किन वालों के लिए ये फायदेमंद है।

    गेंदा

    गेंदे का फूल स्किन और बालों के लिए वरदान से कम नहीं है। एंटी-बैक्टीरियल और हीलिंग गुण मौजूद होने के कारण स्किन और स्कैल्प से बैक्टीरिया और फंगस को दूर किया जा सकता है। ये स्किन को हाइड्रेट करता है। ये डार्क स्पॉट्स, दाग-धब्बे और रेडनेस को भी कम करता है।

    कैमोमाइल

    गर्मियों में सनबर्न की समस्या से परेशान हो गई हैं तो कैमोमाइल फूल राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकता है। ये स्किन को ठंउक पहुंचाने का काम करती है। इससे जलन से आराम मिलता है। आप कैमोमाइल की चाय बनाकर उसमें रुई भिगोकर प्रभावित जगह पर लगा सकती हैं।

    यह भी पढ़ें: गर्मियों में सनबर्न और टैनिंग से हैं परेशान, तो राहत पाने के लिए लगाएं Aloe Vera Gel के 5 फेस मास्क