Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एक्ने-पिंपल्स से लड़ने का ढूंढ रहे हैं नेचुरल तरीका? गोंद कतीरा और सब्जा की ड्रिंक करेगी आपकी मदद

    Updated: Mon, 02 Jun 2025 07:50 PM (IST)

    गर्मियों में अक्सर एक्ने-पिंपल्स की प्रॉब्लम ज्यादा बढ़ जाती है। इस मौसम में कई बार महंगे-महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स भी अपना असर दिखाने में पीछे रह ज ...और पढ़ें

    Acne-Free Skin की चाहत पूरी करेगी गोंद कतीरा और सब्जा सीड्स की ड्रिंक (Image Source: Freepik)
    Acne-Free Skin की चाहत पूरी करेगी गोंद कतीरा और सब्जा सीड्स की ड्रिंक (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. गर्मियों में कील-मुहांसों से कई लोग परेशान रहते हैं।
    2. इनसे छुटकारा पाने के लिए मार्केट में कई प्रोडक्ट्स मौजूद हैं।
    3. गोंद कतीरा और सब्जा सीड्स से बनी देसी ड्रिंक भी आपकी मदद कर सकती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो सुबह उठते ही सबसे पहले अपने चेहरे पर होने वाले पिंपल्स या एक्ने देखकर परेशान हो जाते हैं? अगर हां, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। बता दें, आजकल के लाइफस्टाइल और बढ़ते प्रदूषण में मुहांसे होना आम बात हो गई है, लेकिन इनसे छुटकारा पाना कई लोगों के लिए आसान नहीं होता है। जी हां, अगर आप भी केमिकल वाले प्रोडक्ट्स इस्तेमाल कर के थक गए हैं और कोई नेचुरल तरीका (Herbal Drink For Clear Skin) ढूंढ रहे हैं, तो गोंद कतीरा और सब्जा सीड्स की ये खास ड्रिंक आपकी मदद कर सकती है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Kiran Kukreja| Nutritionist| Weight Management| Skin & Hair (@nuttyovernutritionn)

    क्यों असरदार हैं गोंद कतीरा और सब्जा सीड्स?

    गोंद कतीरा

    यह एक प्राकृतिक गोंद है जो पेड़ से निकलती है। इसकी तासीर ठंडी होती है और यह शरीर की गर्मी को शांत करने में बहुत मददगार है। आयुर्वेद में माना जाता है कि पेट की गर्मी और शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने से भी एक्ने होते हैं। गोंद कतीरा शरीर को अंदर से ठंडा करके इन समस्याओं को कम करता है और त्वचा को साफ रखने में मदद करता है।

    सब्जा सीड्स

    सब्जा यानी तुलसी के बीज भी अपनी ठंडक देने वाली तासीर के लिए जाने जाते हैं। ये फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखते हैं और शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। एक स्वस्थ पाचन तंत्र का सीधा असर आपकी त्वचा पर दिखता है, जिससे मुहांसे कम होते हैं और त्वचा में चमक आती है।

    यह भी पढ़ें- क्लियर और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट से बाहर कर दें 5 सफेद फूड्स, नहीं होंगे एक्ने और डार्क स्पॉट्स

    ऐसे बनाएं गोंद कतीरा और सब्जा सीड्स ड्रिंक

    सामग्री:

    • 1 चम्मच गोंद कतीरा (रात भर थोड़े पानी में भिगो दें ताकि यह फूल जाए)
    • 1 चम्मच सब्जा के बीज (15-20 मिनट के लिए थोड़े पानी में भिगो दें)
    • 1 गिलास पानी या नारियल पानी
    • आप चाहें तो थोड़ा सा नींबू का रस या शहद भी मिला सकते हैं (स्वाद के लिए)

    बनाने की विधि:

    • रात भर भीगे हुए गोंद कतीरा को सुबह देखें, वह जेल जैसा हो गया होगा।
    • एक गिलास में भीगा हुआ गोंद कतीरा और सब्जा के बीज डालें।
    • अब इसमें एक गिलास पानी या नारियल पानी मिलाएं।
    • अच्छे से मिलाएं और अगर चाहें तो नींबू का रस या शहद डाल दें।

    ऐसे करें डाइट में शामिल

    इस ड्रिंक को आप सुबह खाली पेट पी सकते हैं या दिन के किसी भी समय जब आपको ठंडक और ताजगी महसूस करनी हो। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपको कुछ ही हफ्तों में अपनी स्किन में फर्क महसूस होने लगेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ये 6 तरह के जूस बनाएंगे आपकी स्किन को हेल्दी और चमकदार!