Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाना चाहते हैं ग्लोइंग त्वचा, तो टैनिंग और डेड सेल्स साफ करने के लिए ट्राई करें 5 कॉफी बॉडी स्क्रब

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 07:31 AM (GMT+05:30)

    कॉफी से बने बॉडी स्क्रब त्वचा को नेचुरली एक्सफोलिएट करके ग्लोइंग और मुलायम बनाने में मदद करते हैं। ...और पढ़ें

    स्किन को गहराई से साफ करेंगे कॉफी से बने बॉजडी स्क्रब्स (AI Generated Image)

    स्किन को गहराई से साफ करेंगे कॉफी से बने बॉजडी स्क्रब्स (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर हम अपने चेहरे की चमक निखारने के लिए तो बहुत कुछ करते हैं, लेकिन शरीर की त्वचा की देखभाल को नजरअंदाज कर देते हैं। प्रदूषण, धूप और डेड स्किन सेल्स की वजह से शरीर की त्वचा बेजान और खुरदरी होने लगती है। ऐसे में कॉफी बॉडी स्क्रब एक जादुई घरेलू नुस्खे की तरह काम करता है।

    कॉफी से स्क्रब करने से त्वचा के डेड स्किन सेल्स साफ होते हैं और स्किन पर ग्लो आता है। आइए जानते हैं कॉफी से घर पर ही 5 बेहतरीन बॉडी स्क्रब बनाने के तरीके।

    कॉफी और नारियल तेल स्क्रब

    यह सबसे आसानी से बनने वाला और असरदार स्क्रब है। नारियल तेल त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और कॉफी डेड सेल्स को साफ करती है। इससे ड्राई स्किन की समस्या दूर होती है और त्वचा मुलायम बनती है। 

    • कैसे बनाएं- आधा कप पिसी हुई कॉफी में 2 बड़े चम्मच नारियल तेल मिलाएं। इसे पूरे शरीर पर हल्के हाथों से रगड़ें।
    Coffee body scrub
    (AI Generated Image)

    कॉफी और ब्राउन शुगर स्क्रब

    अगर आपकी त्वचा पर जिद्दी डेड स्किन जमा हो गई है, तो यह स्क्रब सबसे अच्छा है। चीनी के दाने त्वचा को गहराई से साफ करते हैं, जिससे नई और निखरी त्वचा बाहर आती है।

    • कैसे बनाएं- बराबर मात्रा में कॉफी और ब्राउन शुगर लें और इसमें थोड़ा सा ऑलिव ऑयल मिलाएं।

    कॉफी और शहद स्क्रब

    शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो त्वचा को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ दाग-धब्बों को कम करने में भी मदद करते हैं। यह स्क्रब त्वचा की रंगत को एक समान करने और प्राकृतिक चमक लाने के लिए बेहतरीन है।

    खबरें और भी

    • कैसे बनाएं- 2 चम्मच कॉफी पाउडर में 1 चम्मच शहद और थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं।
    body scrub tips
    (AI Generated Image

    कॉफी और दही स्क्रब 

    धूप की वजह से अगर त्वचा काली पड़ गई है, तो दही और कॉफी का मिश्रण काफी कारगर होता है। दही का लैक्टिक एसिड टैनिंग को दूर करता है और कॉफी त्वचा को तरोताजा महसूस कराती है।

    • कैसे बनाएं- आधा कप दही में 3 चम्मच कॉफी पाउडर मिलाएं। इसे शरीर पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर स्क्रब करते हुए धो लें।

    कॉफी और दालचीनी स्क्रब 

    कॉफी और दालचीनी का मिश्रण शरीर के उन हिस्सों के लिए बहुत अच्छा है जहां फैट या सेल्यूलाइट ज्यादा होता है। 

    कैसे बनाएं- कॉफी में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर और थोड़ा सा बादाम का तेल मिलाएं।

    स्क्रब करते समय इन बातों का रखें ध्यान

    • हल्के हाथों का इस्तेमाल- स्क्रबिंग हमेशा गोल-गोल घुमाते हुए बहुत ही कोमल हाथों से करें।
    • हफ्ते में कितनी बार- बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल हफ्ते में केवल 1 या 2 बार ही करें। ज्यादा इस्तेमाल से त्वचा छिल सकती है।
    • मॉइस्चराइजर- स्क्रबिंग के बाद लोशन या बॉडी बटर जरूर लगाएं।