यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ice Facial: क्या है आइस फेशियल जिसे अभिनेत्रियां बताती हैं अपनी सुंदरता का राज, जानें इसके फायदे
Ice Facial चेहरे पर नेचुरल निखार किसे नहीं पसंद। वो भी अगर बिना पैसे खर्च किए और बिना केमिकल के इस्तेमाल के हो तो यह तो सोने पर सुहागा वाली बात हो जात ...और पढ़ें

HighLights
- कई अभिनेत्रियां आइस फेशियल को अपनी खूबसूरती का राज बताती हैं
- इस करने से चेहरे को नेचुरल ग्लो मिलता है
- जानिए कैसे करे आइस थैरेपी और क्या है इसके फायदे
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Ice Facial: अपने चेहरे को सुंदर बनाने के लिए हम न जाने कितने ही नुस्खे आजमाते हैं। कितने ही तरह के स्किन केयर प्रोडक्टस का इस्तेमाल करते हैं। घंटों लगाकर होम मेड फेस पैक तैयार करते हैं, ताकि चेहरे पर प्राकृतिक निखार आ सके। लेकिन क्या आपको पता है कि आइस फेशियल के इस्तेमाल से बिना इतनी एनर्जी और पैसा खर्च किए भी आप अपने चेहरे पर ग्लो ला सकते हैं।
आज कल यह काफी प्रचलन में है। इसके कई फायदे हैं, जिस कारण कई अभिनेत्रियां और ब्यूटी इनफ्लूएन्सर भी इसे अक्सर खुद पर आजमाते नजर आते हैं। जानिए क्या है आइस फेशियल, इसे कैसे करें और इसके क्या फायदे हो सकते हैं।
क्या है आइस फेशियल
चेहरे को बर्फ में कुछ समय के लिए डुबाना आइस फेशियल कहलाता है। एक बड़े बॉल में पानी में बर्फ डालकर उसमें अपना चेहरा डुबाते हैं और 20-30 सेकेंड बाद चेहरे को बाहर निकाल लिया जाता है। यदि आप चेहरे को पानी में डुबाना नहीं चाहते तो आप बर्फ के 2-3 क्यूब सूती कपड़े में लपेट कर चेहरे पर लगा सकते है। यह बेहद आसान होता है और इसमें कोई केमिकल का इस्तेमाल भी नहीं होता। इसके दूसरे विकल्प है आइस रोलर, जो ई-कॉमर्स साइट्स पर आसानी से उपलब्ध हैं।
यह भी पढ़ें- नहीं चाहते सफर के दौरान स्किन करे ‘सफर’, तो अपनाएं यह टिप्स
किन बातों का रखें ध्यान
- चेहरे पर 30 सेकेंड से ज्यादा बर्फ न रखें, इससे आइस बर्न की संभावना हो सकती है
- आइसिंग से पहले चेहरे को अच्छे से धो लें
- चेहरे को पोंछने के लिए साफ कपड़े का इस्तेमाल करें
- बर्फ जमाने के लिए हमेशा साफ बर्तन या ट्रे का इस्तेमाल करें
- सेंसेटिव स्किन वाले इसे करने से परहेज करें
क्या फायदे हो सकते हैं
- आंखों के पास की सूजन/ पफीनेस को कम कर फ्रेश दिखने में मदद करता है।
- इससे चेहरे के पोर्स सिकुड़ जाते हैं, जिससे मेकअप लगाने में आसानी होती है। हालांकि, यह असर थोड़ी देर के लिए ही होता है
- चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद करता है, जिससे नेचुरल ग्लो आता है।
- एक्ने की इन्फलेशन कम करता है।
- एजिंग के इफेक्ट्स कम करता है।
- सनबर्न से आराम दिलाता है।
- चेहरे के ऑइल को कम कर नियंत्रित करता है।
यह भी पढ़ें- अदरक में छिपा है बालों की कई समस्याओं का इलाज, जानिए स्कैल्प पर इसे लगाने के अनगिनत फायदे
खबरें और भी
Author- Swati Sharma
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik