Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ginger For Hair: अदरक में छिपा है बालों की कई समस्याओं का इलाज, जानिए स्कैल्प पर इसे लगाने के अनगिनत फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sun, 10 Sep 2023 07:43 AM (IST)

    Ginger For Hair भारतीय किचन में अदरक का इस्तेमाल मसाले के रूप में किया जाता है। यह खाने को स्वादिष्ट बनाता है। इसमें मौजूद गुण शरीर को स्वस्थ रखने में ...और पढ़ें

    Ginger For Hair: अदरक के इस्तेमाल से बालों से जुड़ी समस्या को कर सकते हैं कम
    Ginger For Hair: अदरक के इस्तेमाल से बालों से जुड़ी समस्या को कर सकते हैं कम

    HighLights

    1. अदरक में एंटी फंगल, एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं।
    2. यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता हैं।
    3. इसके इस्तेमाल से बालों की ग्रोथ तेजी से हो सकती है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Ginger For Hair: अदरक खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटी फंगल, एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में कारगर है, लेकिन क्या आप जानते हैं, अदरक बालों के लिए भी बेहद गुणकारी है। इसके इस्तेमाल से स्कैल्प से जुड़ी कई समस्याएं कम होती हैं। तो आइए जानते हैं, बालों के लिए अदरक कैसे लाभदायक है।

    बालों को कंडीशन करने में सहायक 

    अदरक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बालों को पोषण देने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण बालों की ग्रोथ में सहायक है।

    यह भी पढ़ेंTomato Face Pack: त्वचा पर लाना है नेचुरल निखार, तो चेहरे पर अप्लाई करें टमाटर के ये फेस पैक

    बालों को बढ़ावा देने में मददगार

    अदरक में कई विटामिन, खनिज और फैटी एसिड होते हैं जो बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इससे बाल लंबे और मजबूत होते हैं। अगर आपको दो मुंहे बालों की समस्या है, तो अदरक के इस्तेमाल से छुटकारा पा सकते हैं।

    हेयर फॉल कंट्रोल करे

    अदरक फ्री रेडिकल्स से बालों की रक्षा करते हैं। इसके इस्तेमाल से बालों को टूटना कम होता है। इसलिए आप हेयर केयर रूटीन में अदरक को जरूर शामिल करें।

    यह भी पढ़ें: स्किन को हाइड्रेट रखने के साथ मुंहासे कम करने तक, जानें चेहरे पर किशमिश के पानी लगाने के ढेरों फायदे

    सफेद बालों की समस्या होती है कम

    अक्सर लोगों को सफेद बालों की समस्या होती है। ऐसे में अदरक के इस्तेमाल से आप व्हाइट हेयर्स को कम कर सकते हैं। इसे लगाने से ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।

    डैंड्रफ दूर करने में कारगर

    अदरक में एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं। जो बालों के लिए फायदेमंद होते हैं। जिन लोगों को डैंड्रफ की समस्या होती है, अदरक का रस उनके लिए कारगर साबित हो सकता है। बाल धोने के बाद अपने स्कैल्प पर अदरक का रस लगाएं, इससे सिर की खुजली से भी राहत पा सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik

    खबरें और भी