यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
क्या है वो एक चीज, जिसे खुद डर्मेटोलॉजिस्ट भी रखते हैं अपने घर से दूर? वजह जानकर आप भी कर देंगे बाहर
क्या आप भी रोज नहाते समय लूफा का इस्तेमाल करते हैं यह सोचकर कि यह आपकी स्किन को गहराई से साफ करता है? अगर हां तो यह आर्टिकल आपको जरूर पढ़ना चाहिए क्यो ...और पढ़ें

HighLights
- लूफा में बैक्टीरिया और फंगस का पनपना आम होता है।
- कई लोग नहाने के लिए लूफा यूज करना पसंद करते हैं।
- डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया है कि कैसे यह आपकी सेहत के लिए सही नहीं है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि आपके बाथरूम में रखी एक आम चीज, जिसे आप अपनी स्किन को क्लीन करने के लिए इस्तेमाल करते हैं, असल में आपकी त्वचा के लिए नुकसानदेह हो सकती है? हम बात कर रहे हैं लूफा (Loofah) की! जी हां, वही लूफा जो आपको भी शायद रोजाना नहाने में अच्छा लगता है। ऐसे में, अब जानकर हैरानी होगी कि डर्मेटोलॉजिस्ट भी इसे अपने घर में एंट्री नहीं देते हैं। आइए जानते हैं इसकी क्या वजह है।
बैक्टीरिया और फंगस का घर
लूफा अक्सर हमारे बाथरूम में नम वातावरण में पड़ा रहता है। यह स्थिति बैक्टीरिया, यीस्ट और फंगस के पनपने के लिए बिल्कुल सही है। हर बार जब आप लूफा का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके डेड स्किन सेल्स उसमें फंस जाते हैं, जो इन सूक्ष्मजीवों के लिए भोजन का काम करती हैं। सोचिए, आप अपनी त्वचा को साफ करने के बजाय उस पर बैक्टीरिया फैला रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Perfume या Deodorant, दोनों में क्या है बेस्ट? इस्तेमाल करने से पहले जान लें इनके बीच का अंतर
त्वचा के लिए ज्यादा हार्श
लूफा त्वचा पर बहुत खुरदुरा हो सकता है, खासकर अगर आप इसे रोजाना इस्तेमाल करते हैं। त्वचा को ज़्यादा रगड़ने से उसके स्किन बैरियर को नुकसान पहुंच सकता है। इससे त्वचा रूखी हो सकती है और एक्जिमा, मुंहासे या रोसैसिया जैसी त्वचा से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। हेल्दी स्किन के लिए जेंटल केयर ज्यादा जरूरी है, न कि हार्श स्क्रबिंग।
सफाई की कमी
ज्यादातर लोग अपने लूफा को सही तरीके से साफ नहीं करते और न ही इसे पर्याप्त बार बदलते हैं। यह समस्या को और भी बढ़ा देता है। अगर आप इसे ठीक से धोते या बदलते नहीं हैं, तो यह लगातार बैक्टीरिया और कीटाणुओं का अड्डा बना रहता है।
खबरें और भी
क्या करें?
लूफा की जगह आप इन ऑप्शन्स का इस्तेमाल कर सकते हैं जो आपकी त्वचा के लिए ज्यादा सुरक्षित और कोमल हैं:
- फ्रेश और क्लीन वॉशक्लॉथ: एक मुलायम और साफ वॉशक्लॉथ का इस्तेमाल करें, लेकिन ध्यान रहे कि ज्यादा जोर से न रगड़ें।
- अपने हाथ और जेंटल क्लींजर: अपनी स्किन को क्लीन करने के लिए अपने हाथों और एक अच्छे, माइल्ड क्लींजर का यूज करना सबसे आसान और सुरक्षित तरीका है।
- सिलिकॉन स्क्रबर: ये लूफा की तुलना में जल्दी सूखते हैं और त्वचा पर कम खुरदुरे होते हैं।
- जेंटल एक्सफोलिएंट वाले वॉश: कुछ बॉडी वॉश में केमिकल एक्सफोलिएंट्स (जैसे AHAs या BHAs) होते हैं जो बिना रगड़े डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें- स्किन और बालों की खूबसूरती छीन रही हैं 3 Lifestyle Habits, नुकसान से बचना है तो तुरंत सुधार लें गलती