Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कौन हैं थाईलैंड की मॉडल Opal Suchata Chuangsri? जो महज 21 साल में बन गईं Miss World

    Updated: Sun, 01 Jun 2025 08:38 AM (GMT+05:30)

    72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में थाईलैंड की ओपल सुचाता चुऊंग्स्री ने जीत हास‍िल की है। भारत की नंदिनी गुप्ता शीर्ष 8 में जगह बनाने से चूक गईं। ओपल को ...और पढ़ें

    Thailand की Opal Suchata ने जीता म‍िस वर्ल्‍ड का खि‍ताब। (Image Credit- Instagram)
    Thailand की Opal Suchata ने जीता म‍िस वर्ल्‍ड का खि‍ताब। (Image Credit- Instagram)

    HighLights

    1. भारत में 72वें म‍िस वर्ल्‍ड प्रत‍ियोग‍िता का आयोजन हो रहा था।
    2. थाइलैंड की मॉडल ओपल सुचता चुऊंग्स्री ने जीत हास‍िल की।
    3. इंड‍िया को र‍िप्रेजेंट कर रहीं नंद‍िनी गुप्‍ता को जीत नहीं म‍िली।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। इंड‍िया में आयोजित 72वीं मिस वर्ल्ड कॉन्‍टेस्‍ट का ग्रैंड फिनाले हैदराबाद में शनिवार को हो गया। इस बार भारत को न‍िराशा हाथ लगी। हर कोई भारत का प्रत‍िन‍िध‍ित्‍व कर रहीं राजस्‍थान के कोटा की नंदिनी गुप्ता की जीत का इंतजार था। हालांक‍ि ये सपना सच नहीं हाे सका। इस कॉन्‍टेस्‍ट में थाइलैंड की ओपल सुचता चुऊंग्स्री ने बाजी मार ली।

    ओपल सुचाता चुआंग्सरी को ही 72वें Miss World 2025 का ताज पहनाया गया है। प्रत‍ियोग‍िता में मिस मार्टिनिक ने चौथा स्थान हासिल किया, जबक‍ि तीसरे स्थान पर मिस पोलैंड रहीं। वहीं मिस इथियोपिया ने दूसरा स्थान हासिल किया। नंदिनी गुप्ता टॉप 8 में जगह बनाने में चूक गईं। अब जब नई म‍िस वर्ल्‍ड चुनी जा चुकीं हैं तो आइए उनके बारे में जानते हैं।

    उससे पहले आपको ये बता दें क‍ि हैदराबाद में म‍िल वर्ल्‍ड प्रत‍ियोग‍िता का आयोजन 24 दिनों तक चला। आज हम आपको अपने इस लेख में थाइलैंड की ओपल सुचता चुऊंग्स्री के बारे में बताने जा रहे हैं ज‍िनके स‍िर पर म‍िस वर्ल्‍ड का ताज सजा है। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    कौन हैं थाइलैंड की ओपल सुचता?

    ओपल सुचता चुऊंग्स्री को बचपन से ही मॉडल‍िंग का शौक था। वह प‍िछले कुछ चार से पांच सालों से मॉडलिंग की दुनिया में अपना जलवा ब‍िखेर रही हैं। बताया जा रहा है क‍ि उन्‍होंने अपने पेजेंट्री करियर की शुरुआत 2021 से की थी। क‍िसी को क्‍या पता था क‍ि मात्र साल में ही ओपल म‍िस वर्ल्‍ड बन जाएंगी।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Miss World (@missworld)

    ऐसे हुई कर‍ियर की शुरुआत

    कर‍ियर के द‍िनों की बात करें तो उन्होंने सबसे पहले मिस रतनकोसीन इवेंट में हिस्सा लिया था। हालांक‍ि उन्‍हें उस दौरान हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद ओपल जब 18 साल की थीं तो उन्‍होंने Miss Universe Thailand कॉन्‍टेंस्‍ट में भी पार्टिस‍िपेट क‍िया था। इस प्रत‍ियोग‍िता में वे तीसरे नंबर पर रहीं। हालांकि, सेकेंड रनर अप ने प्रत‍ियोगि‍ता छोड़ द‍िया ज‍िस कारण ओपल काे दूसरे नंबर पर जगह म‍िल गई।

    Image Credit- Instagram

    य‍ह भी पढ़ें:  थाईलैंड की इस सुंदरी ने पहना 72वीं मिस वर्ल्ड पेजेंट का ताज, टॉप 8 से बाहर हुईं नंदिनी गुप्ता

    अपने देश का नाम क‍िया रोशन

    इसके बाद ओपल सफलती की सीढ़ि‍यां चढ़ती गईं। 2024 में उन्‍होंने एक बार फ‍िर मिस यूनिवर्स थाईलैंड में हिस्सा लिया। इस दौरान वे बैंगकॉक का प्रत‍िन‍िध‍ित्‍व कर रहीं थीं। इसमें ओपल के स‍िर पर ताज सजा। अब उन्‍होंने 72वें म‍िस वर्ल्‍ड प्रत‍ियोग‍िता में ह‍िस्‍सा लेकर अपने देश का नाम रोशन कर द‍िया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Miss World (@missworld)

    एन‍िमल लवर हैं ओपल

    ओपल के पास टैलेंट की कोई कमी नहीं है। इनकी खास‍ियत ये है क‍ि ओपल उल्‍टा गि‍टार भी बजा लेती हैं। आपको बता दें क‍ि ओपल एन‍िमल लवर भी हैं। इनके पास 16 ब‍िल्‍ल‍ियां और पांच पेट डॉग्‍स भी हैं। इनका जन्‍म 20 सितंबर 2003 में थाईलैंड के फुकेत में हुआ था। उन्होंने काजोनकियतसुक्सा से अपने स्कूल की पढ़ाई पूरी की है।

    इतनी म‍िली प्राइज मनी

    वर्तमान समय में ओपल थाम्मसात यून‍िवर्सिटी से पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन में ग्रेजुएशन कर रही हैं। इनके प‍िता थानेट डोंकमनेर्द और मां सुपात्रा चुआंग्स्री हैं। इनकी फैम‍िली का खुद का ब‍िजनेस है। म‍िस वर्ल्‍ड जीतने के बाद ओपल को 8.5 करोड़ रुपये की धनराश‍ि देकर नवाजा गया है।

    यह भी पढ़ें: एक बार नहीं, 6 बार Miss World का ख‍िताब जीत चुका है भारत; जानें अब तक क‍िस-क‍िसके स‍िर सजा ताज?