Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लड़कियों की Jeans की पॉकेट आख‍िर क्‍यों होती है छोटी? फैशन से लेकर मार्केटिंग तक जुड़ा है खेल

    Updated: Mon, 23 Jun 2025 11:29 AM (IST)

    आपने नोट‍िस क‍िया होगा क‍ि महिलाओं की जीन्स की पॉकेट पुरुषों के मुकाबले थोड़ी छोटी होती है। इसके पीछे कई कारण ज‍िम्‍मेदार हो सकते हैं। यह एक फैशन ट्रे ...और पढ़ें

    क्‍याें छोटी होती जीन्‍स की पॉकेट (Image Credit- Freepik)

    क्‍याें छोटी होती जीन्‍स की पॉकेट (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. फैशन की दुन‍िया बहुत बड़ी है।

    2. मह‍िलाओं के पास कई आउटफ‍िट्स के ऑप्‍शंस होते हैं।

    3. जीन्‍स भी उन्‍हीं में से एक मानी जाती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। फैशन की दुनिया बहुत बड़ी है। यहां आए दिन कोई न कोई चीज ट्रेंड करती रहती है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के लिए ज्यादा ऑप्शंस होते हैं। सूट, साड़ी से लेकर जींस टॉप और ब्रालेट तक, कई चीजें महिलाओं के लिए बनी हैं। जींस की बात करें तो ये अब सिर्फ फैशन स्टेटमेंट नहीं, बल्कि एक एसेंशियल आइटम बन गई है।

    आज कल की लड़कियां हों महिलांए, वो टॉप से लेकर कुर्ती तक, जीन्स पर पहनती हैं। लेकिन क्या आपने कभी नोटिस किया है कि लड़कियों की जीन्स की पॉकेट लड़कों के जीन्स से थोड़ी छोटी होती है। इसमें न तो मोबाइल रखा जा सकता है और न ही पर्स। लड़कों के जीन्स की बात करें तो इनकी पॉकेट काफी गहरी और बड़ी होती है। आपको बता दें कि ये फर्क सिर्फ डिजाइन का नहीं, बल्कि फैशन इंडस्ट्री की सोच और ट्रेंड्स से जुड़ा हुआ है।

    बड़ी पॉकेट बिगाड़ सकती है लुक

    दरअसल, महिलाओं की जीन्स को इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि वो फिटिंग में एकदम परफेक्ट दिख सके। ताकि लुक स्टाइलिश नजर आए। क्योंकि बड़ी पॉकेट जीन्स का शेप बिगाड़ सकती हैं। यही कारण है कि इसी वजह से उन्हें छोटा रखा जाता है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। हम आपको बताएंगे कि क्यों लड़कियों के जीन्स की पॉकेट लड़कों के मुकाबले छोटी होती है। आइए जानते हैं विस्तार से-

    ये हैं कारण

    दरअसल, महिलाओं के जीन्स की पॉकेट छोटी होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। पहला कारण तो कॉस्ट कटिंग का माना जाता है। वहीं दूसरा और तीसरा कारण ये है कि कई कंपनियां कपड़ों को बचाने में प्रॉफिट मानती हैं और ये एक फैशन ट्रेंड भी माना जाता है।

    खबरें और भी

    कपड़े बचाती हैं कंपनियां

    बताया जाता है कि लड़कियों के जीन्स की पॉकेट इसलिए छोटी होती है क्योंकि जब कपड़ों का इस्तेमाल कम होता है तो इससे लागत भी बेहद कम आती है। वहीं कुछ कंपनियां ऐसा इसलिए करती हैं क्योंकि वे जीन्स के कपड़े बचाने की कोशिश करती हैं। इससे कंपनी को प्रॉफिट होता है।

    यह भी पढ़ें: Bra और Panty पर क्‍यों बना होता है 'बो'? बेकार नहीं, बड़ी द‍िलचस्‍प है इसके पीछे की असली वजह

    बदलता रहता है फैशन का ट्रेंड

    वहीं एक ये भी कारण है कि अगर पॉकेट का एरिया ज्यादा बड़ा हुआ तो स्ट्रेचिंग का खतरा बढ़ जाता है। जिससे इसकी फिटिंग और लुक बिगड़ सकता है। आपकाे बता दें कि फैशन ट्रेंड भी लगातार बदलता रहता है। आज के समय में डिजाइनर इस बात का खास ध्यान रखते हैं कि आउटफिट स्टाइलिश दिखे।

    मार्केटिंग का भी है बड़ा रोल

    इसी वजह से अब कई जीन्स ऐसी भी आ चुकी हैं जिनमें पॉकेट का कॉन्सेप्ट ही लगभग खत्म हो गया है। यानी, आज पॉकेट्स का इस्तेमाल कम और दिखावा ज्यादा हो गया है। इसके अलावा मार्केटिंग का भी इसमें बड़ा रोल है। कई फैशन ब्रांड्स जानबूझकर लड़कियों के जीन्स की पॉकेट छोटी रखते हैं। ऐसा इसलिए ताकि वो पर्स, स्लिंग बैग और हैंडबैग जैसी एक्सेसरीज की जरूरत महसूस करें। इससे उनकी बिक्री भी बढ़ेगी।

    यह भी पढ़ें: सिर्फ फैशन ही नहीं, कंफर्ट के लिए भी जरूरी है सही Bra; ड्रेस के हिसाब से ऐसे करें सेलेक्शन