विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महंगे ब्रांड्स से क्यों खरीदना जब घर पर ही बन सकता है Organic Kajal? नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

Published: Sat, 26 Apr 2025 05:56 PM (GMT+05:30)

आजकल बाजार में कई तरह के काजल उपलब्ध हैं जिनमें से कुछ तो बहुत महंगे भी होते हैं। ऐसे में ...और पढ़ें

इस आसान तरीके से घर पर बनाएं Organic Kajal (Image Source: Freepik)
इस आसान तरीके से घर पर बनाएं Organic Kajal (Image Source: Freepik)

HighLights

  1. मार्केट का काजल कई बार आंखों पर इरिटेशन कर देता है।
  2. घर पर ही Organic Kajal बनाना बेहद आसान होता है।
  3. काजल बनाने के लिए आपको बस कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बाजार में मिलने वाले महंगे काजल भले ही आंखों को खूबसूरत बनाते हों, लेकिन उनके पीछे छिपे केमिकल्स आपकी नाजुक आंखों को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं और फिर, इन ब्रांडेड प्रोडक्ट्स की कीमत भी जेब पर भारी पड़ती है!

ऐसे में, क्या आप जानती हैं कि बिना केमिकल्स के, पूरी तरह प्राकृतिक और आंखों के लिए सुरक्षित काजल आप खुद घर पर भी बना सकती हैं? जी हां! दादी-नानी के नुस्खों से प्रेरित ये देसी Organic Kajal न सिर्फ आपकी आंखों को गहरा काला लुक देगा, बल्कि उन्हें ठंडक और पोषण भी देगा। सबसे अच्छी बात ये है कि इसे बनाना बेहद आसान है और इसमें इस्तेमाल होने वाली चीजें आपके किचन में ही मिल जाएंगी। आइए, जान लेते हैं घर पर ऑर्गेनिक काजल बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप गाइड।

ऑर्गेनिक काजल बनाने के लिए सामग्री

  • मिट्टी का दीपक
  • रुई (कॉटन की बत्ती)
  • शुद्ध देसी घी या सरसों का तेल
  • एक मिट्टी या धातु की प्लेट (पलटने के लिए)
  • एक छोटा स्टैंड या कटोरी (दीपक रखने के लिए)
  • ऐलोवेरा जेल या बादाम का तेल (काजल को स्मूद बनाने के लिए)
  • एक छोटी डिब्बी (काजल स्टोर करने के लिए)

यह भी पढ़ें- एक बार चेहरे पर लगाकर देखें इस सस्ती चीज से बना टोनर, मिलेगा ऐसा निखार कि भूल जाएंगे महंगे ब्रांड्स

ऑर्गेनिक काजल बनाने की विधि

  • स्टेप 1: सबसे पहले दीपक में थोड़ा सा देसी घी या सरसों का तेल डालकर उसमें रुई की बत्ती लगाएं।
  • स्टेप 2: अब दीपक को स्टैंड या कटोरी पर रख दें ताकि वह स्थिर रहे। दीये को जलाएं।
  • स्टेप 3: दीपक के ऊपर थोड़ी ऊंचाई पर मिट्टी या धातु की प्लेट को उल्टा रख दें ताकि जलती बत्ती से उठने वाला धुआं प्लेट पर जमा हो जाए। प्लेट को ज्यादा पास भी न रखें ताकि लौ बुझ न जाए।
  • स्टेप 4: 15-20 मिनट तक दीये को जलने दें। प्लेट पर धीरे-धीरे काले रंग का सूट (कालिख) जमा हो जाएगा।
  • स्टेप 5: जब पर्याप्त कालिख जमा हो जाए, तब दीया बुझाकर प्लेट को ठंडा कर लें।
  • स्टेप 6: अब एक चम्मच ऐलोवेरा जेल या कुछ बूंद बादाम का तेल लेकर जमा हुई कालिख में मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें। ध्यान दें कि पेस्ट ज्यादा गाढ़ा या ज्यादा पतला न हो।
  • स्टेप 7: आपका 100% प्राकृतिक, ऑर्गेनिक काजल तैयार है! इसे एक साफ छोटी डिब्बी में भरकर रखें।

ऑर्गेनिक काजल के फायदे

  • आंखों को ठंडक पहुंचाता है
  • केमिकल फ्री और सुरक्षित
  • आंखों को ड्राइनेस और जलन से बचाता है
  • लंबे समय तक टिकता है और स्मज-प्रूफ होता है
  • बच्चों के लिए भी पूरी तरह सुरक्षित

थोड़ी-सी सावधानी भी है जरूरी

  • हमेशा शुद्ध देसी घी या ऑर्गेनिक सरसों के तेल का ही इस्तेमाल करें।
  • काजल लगाने से पहले हाथ अच्छी तरह साफ कर लें।
  • अगर एलर्जी या जलन महसूस हो, तो तुरंत इस्तेमाल बंद करें।

यह भी पढ़ें- चंदन के 4 फेस पैक्स से मिलेगी ग्लोइंग और बेदाग स्किन, गर्मियों में होने वाली जलन से भी मिलेगा छुटकारा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।