Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दाढ़ी का ये फैशन आखिर क्यों है खास? कब और किस वजह से हुई थी No Shave November कैंपेन की शुरुआत

    Updated: Sat, 02 Nov 2024 02:15 PM (IST)

    नवंबर का महीना आते ही आपने देखा होगा कि कई लोग अपनी दाढ़ी (Beard) बढ़ाने लगते हैं। यह चलन नो शेव नवंबर (No Shave November) के नाम से जाना जाता है लेकि ...और पढ़ें

    कब और किस कारण से हुई थी No Shave November की शुरुआत? (Image Source: Freepik)
    कब और किस कारण से हुई थी No Shave November की शुरुआत? (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. कई लोग नवंबर के महीने में अपनी दाढ़ी नहीं कटवाते हैं।
    2. इस चलन को 'नो शेव नवंबर' के नाम से जाना जाता है।
    3. इस कैंपेन के पीछे एक बेहद दिलचस्प वजह छिपी हुई है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नवंबर का महीना आते ही कई लोगों के शेविंग करना बंद कर देते हैं। आपने भी शायद सुना होगा, 'No Shave November', लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर क्यों लोग नवंबर में अपनी दाढ़ी और बाल नहीं कटवाते हैं? दरअसल, यह ट्रेंड तो बहुत लोकप्रिय हो गया है, लेकिन इसकी असली वजह बहुत कम लोग ही जानते हैं। कुछ लोग तो बस फैशन के चक्कर में बिना किसी कारण के इस अभियान को फॉलो करते हैं। आइए इस आर्टिकल में आपको इसकी कहानी के बारे में बताते हैं।

    क्या है No Shave November?

    'नो शेव नवंबर' एक ऐसा अभियान है जो कैंसर, खासकर प्रोस्टेट कैंसर, के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए चलाया जाता है। इस दौरान लोग एक महीने तक अपनी दाढ़ी या बाल नहीं कटवाते हैं। इसका मकसद सिर्फ बाल बढ़ाना नहीं है, बल्कि कैंसर के खिलाफ लड़ाई में एकजुटता दिखाना है।

    यह भी पढ़ें- हफ्ते में दो दिन बालों में लगाएं ये हेयर ऑयल, मिलेंगे मजबूत और घने बाल

    बाल न काटने से कैंसर रोगियों की कैसी मदद?

    आप सोच रहे होंगे कि बाल न काटने से कैंसर रोगियों की कैसे मदद होती है? दरअसल, इस अभियान का मकसद सिर्फ बाल बढ़ाना नहीं है, बल्कि जो पैसे हम बाल कटवाने में खर्च करते हैं, वो पैसे कैंसर रोगियों के इलाज के लिए दान कर दिए जाते हैं। इस तरह हम न सिर्फ जागरूकता फैलाते हैं बल्कि कैंसर से लड़ रहे लोगों का भी साथ देते हैं।

    साल 2009 में, मैथ्यू हिल फाउंडेशन नामक एक अमेरिकी गैर-सरकारी संगठन ने "नो शेव नवंबर" अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कैंसर से लड़ने के लिए धन जुटाना है। इस अभियान के द्वारा इकट्ठा धनराशि विभिन्न संस्थाओं को दी जाती है जो कैंसर के इलाज, रोकथाम और इसके बारे में जागरूकता फैलाने के लिए काम कर रही हैं।

    खबरें और भी

    No Shave के लिए क्यों चुना गया नवंबर का महीना?

    अब आप यह तो समझ गए हैं कि लोग नवंबर में अपनी दाढ़ी क्यों नहीं कटवाते हैं और इस अभियान का मकसद क्या है। अब, सवाल यह उठता है कि आखिर नवंबर महीने को ही क्यों चुना गया? इस अभियान की शुरुआत एक दिल छू लेने वाली कहानी से जुड़ी हुई है। साल 2007 नवंबर में, शिकागो में रहने वाले मैथ्यू हिल का निधन कैंसर के कारण हो गया था। अपने पिता को खोने का गहरा सदमा झेलते हुए, मैथ्यू के आठ बच्चों ने उनके सम्मान में कुछ खास करने का फैसला किया। उन्होंने कैंसर से लड़ रहे अन्य लोगों की मदद के लिए 'नो शेव नवंबर' अभियान शुरू किया। इसीलिए, नवंबर का महीना इस अभियान के लिए चुना गया, ताकि हर साल मैथ्यू को याद किया जा सके और उनके द्वारा शुरू किया गया यह नेक काम जारी रखा जा सके।

    यह भी पढ़ें- इन तरीकों से सर्दियों में रखें अपनी स्किन का ध्यान, रूखी-बेजान त्वचा से मिलेगा निजात