Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मेंस फैशन का नया दौर: अब डार्क नहीं पेस्टल रंग और ढीले कपड़ों का बढ़ रहा चलन

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 06:29 PM (GMT+05:30)

    आजकल पुरुषों का फैशन व्यक्तित्व और आत्मविश्वास पर केंद्रित है, जिसमें सौम्य मर्दानगी के तहत ढीले-ढाले और आरामदायक कपड़े अपनाए जा रहे हैं। गहरे रंगों क ...और पढ़ें

    पुरुषों के फैशन में नया बदलाव: अब ढीले कपड़े और पेस्टल रंग हैं पसंद (Picture Credit- AI Generated)

    पुरुषों के फैशन में नया बदलाव: अब ढीले कपड़े और पेस्टल रंग हैं पसंद (Picture Credit- AI Generated)

    HighLights

    1. फैशन अब व्यक्तित्व और आत्मविश्वास व्यक्त करने पर केंद्रित है

    2. पुरुषों में ढीले-ढाले, आरामदायक और सौम्य कपड़े लोकप्रिय हो रहे हैं

    3. गहरे रंगों की जगह पेस्टल शेड्स और ब्रीदेबल फैब्रिक्स चलन में

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज का फैशन दिखाने से ज्यादा व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और प्रामाणिकता को व्यक्त करने पर केंद्रित है। इस बदलाव ने एक ऐसे रूप को जन्म दिया है जिसे कई लोग 'सौम्य मर्दानगी' कहते हैं, जहां पुरुष सौम्य रंगों, सहज और आरामदायक कपड़ों को अपनाते हैं, जिनमें शालीनता से कोई समझौता नहीं होता।

    इन दिनों अगर बाजार पर भी नजर डालें तो अधिकांश हल्के रंग के ढीले-ढाले, आरामदायक कपड़े ज्यादा चलन में दिखते हैं। सूती, लिनन, स्टाइलिश लेयरिंग और स्ट्रेट-कट कपड़ों को पहली प्राथमिकता दी जा रही है। दरअसल, पुरुषों के लिए फैशन केवल स्टाइल नहीं रह गया है, यह अपने व्यक्तित्व को दर्शाने का और स्वयं को आत्मविश्वास के साथ सामने लाने का एक मौका है।

    कैसा फैशन हो रहा लोकप्रिय

    फैशन के बाजार में इन दिनों मुख्य ट्रेंड्स में पजामा-स्टाइल ड्रेसिंग, ढीले-ढाले ट्राउजर, आफिस के लिए लिनन शर्ट्स और ट्राउजर पसंद किए जा रहे हैं।  दरअसल,  इंटरनेट मीडिया और वैश्विक फैशन के प्रभाव के कारण पुरुषों में यह बदलाव आ रहा है। आज का फैशन स्टाइलिश डिजाइन, आरामदायक कपड़ों पर आधारित है।  

    ब्रीदेबल कपड़ों का चलन

    अब फैशन का फोकस केवल आकर्षक दिखने पर नहीं रहा, बल्कि आराम पर भी है। इसलिए आजकल हल्के, ब्रिदेबल और नेचुरल कपड़ों को सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है। पहले जहां सूती की टी- शर्ट और डेनिम जींस गर्मियों की पहली पसंद मानी जाती थी, वहीं अब लिनेन शर्ट, को-आर्ड सेट, रिलैक्स्ड फिट पैंट, सिलहूट्स ने पुरुषों की अलमारी में एक खास जगह बना ली है। कपास और हल्के रेशम वाले कपड़े तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं क्योंकि ये आराम और आत्म-अभिव्यक्ति पर केंद्रित जीवनशैली को दर्शाते हैं। आज का उपभोक्ता अब कठोर रूढ़ियों में फिट होने के लिए नहीं, बल्कि अपने व्यक्तित्व और भावनाओं को व्यक्त करने के लिए कपड़े पहनता है।

    खबरें और भी

    पेस्टल रंग का खुमार

    आज के पुरुषों को चटख रंग के मुकाबले पेस्टल रंग अधिक पसंद आ रहे हैं। जैसे आसमानी नीला, आफ व्हाइट, बेज, मिट्टी का रंग, बटर येलो, पिस्ता ग्रीन और हल्का बादामी आदि। वे हर एक मौके के अनुसार कपड़ों का चुनाव करते हैं, कैजुअल हो, फार्मल या फिर पार्टी। वैसे तो स्टाइलिस्ट यही सलाह देते हैं कि हमेशा त्वचा के रंग या टोन के अनुसार ही कपड़ों का रंग चुनना चाहिए, इससे व्यक्तित्व में निखार आता है।

    सेलेब्रिटी फैशन एक्सपर्ट मोहित फालोद बताते हैं, हमें इस बदलाव को कुछ समय के बजाय एक स्वाभाविक विकास के रूप में देखते हैं। आज के युवा स्टाइल के साथ समझौता किए बगैर पारपंरिक संस्कृति को भी अपनाते हैं। उनके लिए मिनिमलिज्म उनका स्टाइल स्टेटमेंट है।

    यह भी पढ़ें- कॉलेज गोइंग गर्ल्स के लिए बेस्ट हैं 5 बजट फ्रेंडली फैशन हैक्स, कम कपड़ों में भी हर दिन दिखेंगी स्टाइलिश

    यह भी पढ़ें- कभी सिर्फ पुरुषों का एक अंडरगारमेंट थी T-Shirt, पढ़ें फिर कैसे बन गई ट्रेंडी आउटफिट