Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anti Aging Tips: इन 5 फूड्स को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा, 40 के बाद भी नजर आएंगी जवां

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 15 Nov 2023 05:07 PM (IST)

    Anti Aging Tips शरीर में पाया जाने वाला कोलेजन एक तरह का प्रोटीन है। यह सेहत के अलावा स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। शरीर में इसकी कमी से चेहरे पर ...और पढ़ें

    Anti Aging Tips: कोलेजन उत्पादन के लिए खाएं ये फूड्स
    Anti Aging Tips: कोलेजन उत्पादन के लिए खाएं ये फूड्स

    HighLights

    1. उम्र बढ़ने के कारण चेहरे पर फाइन लाइन्स और झुर्रियां नजर आने लगती हैं।
    2. शरीर में कोलेजन का काफी महत्व होता है।
    3. इसकी कमी से कई बार आप उम्र से पहले ही बूढ़े नजर आने लगते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Anti Aging Tips: बढ़ती उम्र के कारण हमारी स्किन ढीली पड़ने लगती है। जिससे चेहरे पर महीन रेखाएं और फाइन लाइन्स नजर आते हैं। स्किन से जुड़ी इन समस्याओं से बचने के लिए शरीर में कोलेजन का काफी महत्व होता है। हालांकि उम्र बढ़ने के साथ इसके उत्पादन में कमी आती है। जिससे त्वचा पर महीन रेखाएं नजर आने लगती हैं। शरीर में कोलेजन को बूस्ट करने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ फूड्स शामिल कर सकते हैं, जिन्हें खाने से उम्र बढ़ने के संकेत कम नजर आएंगे।

    मछली

    मछली एक सुपरफूड के रूप में जाना जाता है। आप इसे सीमित मात्रा में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे कोलेजन का स्तर बढ़ सकता है। जिससे आपकी त्वचा स्वस्थ रहती है। मछली ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन डी का भी समृद्ध स्रोत है। यह सेहत और स्किन दोनों के लिए फायदेमंद होता है।

    अंडे

    अक्सर लोग अंडे को नाश्ते के रूप में खाते हैं। यह सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। इसके अलावा अंडे कोलेजन का निर्माण करने में भी सहायता करता है। जिससे आप स्किन से जुड़ी समस्याओं को भी मात दे सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: गर्दन पर जमा मैल साफ करने और डार्कनेस को दूर करने में बेहद असरदार है ये उपाय

    बिंस

    बिंस प्रोटीन का समृद्ध स्रोत हैं। इसके अलावा इसमें अमीनो एसिड भी पाया जाता है, जो कोलेजन उत्पादन में सहायता करता है। इसके लिए आप पिंटो बीन्स और सफेद बीन्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

    बेरीज

    बेरीज विटामिन-सी से भरपूर होते हैं। जो स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। आप स्किन में कोलेडजन बूस्ट करने के लिए स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, क्रैनबेरी या अन्य रसदार फल शामिल कर सकते हैं। आप इसे स्मूदी, स्नैक या सलाद के रूप में भी खा सकते हैं।

    खबरें और भी

    फल और सब्जियां

    फल और सब्जियों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें मौजूद विटामिन-सी स्किन के लिए लाभदायक है। जो कोलेजन के उत्पादन में सहायक है। इसके लिए आप खट्टे फल यानी संतरा, नींबू और हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे केल, कोलार्ड ग्रीन्स और पालक आदि अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें:ब्लैकहेड्स से हैं परेशान हैं, तो आज ही स्किन केयर रूटीन में शामिल करें ये घरेलू चीजेंं

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

    Pic Credit: Freepik