Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मानसून में ऑयली और चिपचिपे बालों से नहीं होना पड़ेगा परेशान, अगर इस तरह करेंगे इनकी देखभाल

    Updated: Sun, 21 Jul 2024 06:28 PM (GMT+05:30)

    बारिश का मौसम हर किसी को पसंद आता है लेकिन इस दौरान चिपचिपे और रूखे बालों से भी अक्सर लोग परेशान रहते हैं। अगर आप भी इस उमस भरे मौसम में बालों को ऑयली ...और पढ़ें

    मानसून में नहीं होना चाहते चिपचिपे बालों से परेशान, तो ऐसे करें इनकी देखभाल (Image Source: Freepik)
    मानसून में नहीं होना चाहते चिपचिपे बालों से परेशान, तो ऐसे करें इनकी देखभाल (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. मानसून में बाल चिपचिपे और रूखे हो जाते हैं।
    2. बारिश के मौसम में बालों को खास देखभाल की जरूरत होती है।
    3. कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से आप इन्हें झड़ने से बचा सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Monsoon Hair Care: मानसून के सीजन में कई लोग ऑयली और चिपचिपे बालों से परेशान रहते हैं। जी हां, ह्यूमिडिटी का असर सिर्फ आपकी सेहत या त्वचा ही नहीं, बल्कि बालों पर भी पड़ता है। इन दिनों अगर आप भी चिपचिपे बालों से परेशान हैं और छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के तरीके खोज रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। यहां हम बताएंगे कि इस मौसम में बालों को किस तरह की देखभाल की जरूरत होती है। यहां बताए टिप्स को अपनाकर आप इन्हें ऑयल फ्री और सिल्की बना सकते हैं। आइए जानें।

    सही चीजों का इस्तेमाल

    बरसात के मौसम में आपको हेयर केयर रूटीन में भी थोड़ा बदलाव करने की जरूरत होती है। इस मौसम में अगर आप सर्दी या गर्मी की तरह एंटी-डैंड्रफ शैम्पू का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ये आपके बालों को रूखा बना सकता है। इसके अलावा अगर आप किसी ऐसे हेयर सीरम का यूज कर रहे हैं जो ऑयली है, तो इससे भी बाल चिपचिपे बन सकते हैं। इसके अलावा इस मौसम में आपको हेयर क्रीम या वैक्स लगाने से भी बचना चाहिए।

    बालों पर न फेरें हाथ

    कई लोगों को बालों पर बार-बार हाथ फेरने की आदत होती है। ऐसे में, आपको बता दें कि ये आदत भी आपके बालों को ऑयली बनाने का काम करती है। चूंकि मानसून में बैक्टीरिया के पनपने का खतरा भी दोगुना हो जाता है, ऐसे में अगर आप भी अक्सर बालों पर हाथ लगाते हैं तो इससे ये गंदे होकर चिपचिपे भी बनने लगते हैं।

    यह भी पढ़ें- पतले बाल खराब कर देते हैं आपका लुक, तो इन 5 Hair Hairstyles से लगाएं अपनी खूबसूरती में चार चांद

    स्कैल्प को रखें क्लीन

    बालों को चिपचिपाहट से बचाना है, तो स्कैल्प को साफ रखना भी बेहद जरूरी है। इसके लिए आप स्कैल्प स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर कॉफी और दही को मिलाकर बनाए गए मिश्रण से भी स्कैल्प पर मसाज करके इसे क्लीन कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    ऑयलिंग है जरूरी

    कई लोग ऑयलिंग को जरूरी नहीं मानते हैं। ऐसे में, बता दें कि मानसून के मौसम में तो आपको भूलकर भी इसे स्किप नहीं करना चाहिए। बालों में तेल लगाने से ये न सिर्फ नरिश होते हैं बल्कि इनकी जड़ों को भी भरपूर पोषण मिलता है। अगर आपके भी बाल इस मौसम में बेजान होकर झड़ रहे हैं, तो नियमित ऑयलिंग जरूर करें।

    ज्यादा न धोएं बाल

    मानसून में बालों को ज्यादा धोने की गलती भी आपको भारी पड़ सकती है। बता दें, कि ऐसा करने से बालों से नमी चली जाती है और ये ड्राई होकर चिपचिपे हो जाते हैं। रूखे और बेजान बालों को बार-बार धोने से ये जड़ से कमजोर भी बनने लगते हैं, इसलिए इस बात का भी ख्याल रखें।

    यह भी पढ़ें- उम्र से पहले सफेद हो रहे हैं बाल, तो किचन में रखी इन 5 चीजों का आज से ही शुरू कर दें इस्तेमाल

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।