Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सरस्वती पूजा पर मिनटों में सजाएं घर का मंदिर, यहां देखें वसंत पंचमी के लिए 5 खूबसूरत रंगोली डिजाइन

    Updated: Thu, 22 Jan 2026 11:07 AM (IST)

    वसंत पंचमी ज्ञान की देवी सरस्वती को समर्पित है, और इस शुभ अवसर पर रंगोली बनाना बेहद मंगलकारी माना जाता है। यहां  सरस्वती पूजा के लिए पांच खूबसूरत रंगो ...और पढ़ें

    वसंत पंचमी पर घर को सजाने के लिए रंगोली डिजाइन (Picture Courtesy: Pinterest)

    वसंत पंचमी पर घर को सजाने के लिए रंगोली डिजाइन (Picture Courtesy: Pinterest)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। वसंत पंचमी का त्योहार ज्ञान की देवी सरस्वती को समर्पित है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा की होती है और मंगल कामना की जाती है। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ अवसर खासकर त्योहारों पर रंगोली (Basant Panchami Rangoli) जरूर बनाई जाती है। रंगोली को शुभता का प्रतीक माना जाता है। 

    इसलिए सरस्वती पूजा पर अपने घर के मंदिर या दरवाजे पर रंगोली बनाना काफी अच्छा माना जाता है। आइए देखते हैं वसंती पंचमी के लिए 5 खूबसूरत रंगोली डिजाइन (Basant Panchami Rangoli Design Ideas) के आइडियाज।

    Basant Panchami Rangoli (1)

    (Picture Courtesy: Pinterest)

    मां सरस्वती की वीणा और पुस्तक डिजाइन

    मां सरस्वती संगीत और ज्ञान की देवी हैं। उनके प्रिय वाद्य यंत्र वीणा की आकृति वाली रंगोली इस दिन के लिए सबसे बेहतरीन आइडिया है।

    कैसे बनाएं- जमीन पर चॉक से पहले एक वीणा का ढांचा तैयार करें। इसके बगल में एक खुली हुई किताब का चित्र बनाएं। इसे भरने के लिए सुनहरे और भूरे रंगों का इस्तेमाल करें और बॉर्डर के लिए सफेद रंग का इस्तेमाल करें। यह डिजाइन न केवल सुंदर दिखता है, बल्कि सरस्वती पूजा के माहौल को और भी रंगीन बना देता है।

    Basant Panchami Rangoli (4)

    (Picture Courtesy: Pinterest)

    पीले फूलों की रंगोली

    क्योंकि वसंत पंचमी पर पीले रंग का खास महत्व है, इसलिए आप फूलों वाली रंगोली बना सकते हैं। इसके लिए रंगों के बजाय गेंदे के पीले और नारंगी फूलों का इस्तेमाल करें।

    डिजाइन- सेंटर में एक बड़ा दीया रखें और उसके चारों ओर पीले फूलों की पंखुड़ियों से गोल चक्र बनाएं। बीच-बीच में हरे पत्तों का इस्तेमाल कंट्रास्ट के लिए किया जा सकता है। इसकी खुशबू आपके पूरे घर को महका देगी।

    Basant Panchami Rangoli (2)

    (Picture Courtesy: Pinterest)

    मोर पंख और कमल डिजाइन

    कमल मां सरस्वती का आसन माना जाता है और मोर का पंख शुभ। इन दोनों का को मिलाकर एक शानदार रंगोली बनाई की जा सकती है। यह डिजाइन काफी रंगीन और आकर्षक लगता है, जो मेहमानों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है।

    खबरें और भी

    डिजाइन- रंगोली के सेंटर में एक बड़ा खिला हुआ गुलाबी कमल बनाएं और उसके चारों ओर नीले और हरे रंगों से मोर पंख की आकृतियां उकेरें।

    Basant Panchami Rangoli

    (Picture Courtesy: Pinterest)

    पारंपरिक कलश और स्वास्तिक रंगोली

    अगर आप कुछ आसान और पारंपरिक बनाना चाहते हैं, तो कलश डिजाइन सबसे अच्छा है।

    डिजाइन- एक मंगल कलश बनाएं जिसके ऊपर नारियल और आम के पत्ते हों। कलश के ऊपर कुमकुम से स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। इसके चारों ओर पीले रंग की ज्यामितीय आकृतियां बनाएं। यह डिजाइन घर के मंदिर के सामने बहुत ही शुभ लगता है।

    Basant Panchami Rangoli (7)

    (Picture Courtesy: Pinterest)

    प्रकृति के चित्रण वाली रंगोली

    वसंत पंचमी के बाद से आम के पेड़ों पर मंजीरी आने लगती है, सरसों के फूल खिल जाते हैं और ठंड जाने लगती है।

    डिजाइन- एक टहनी बनाएं जिस पर पीले फूल खिले हों और एक छोटा सा पक्षी बैठा हो। यह डिजाइन प्रकृति से जुड़े होने का एहससा कराता है। इसे आप अपने बरामदे या आंगन में बना सकते हैं।

    Basant Panchami Rangoli (3)

    (Picture Courtesy: Pinterest)

    रंगोली बनाने के कुछ जरूरी टिप्स-

    • ग्लिटर का इस्तेमाल- अपनी रंगोली को और ज्यादा निखारने के लिए आप 'ग्लिटर' या चमकीले पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
    • दीयों से सजावट- शाम के समय रंगोली के कोनों पर छोटे-छोटे मिट्टी के दीये जलाएं, इससे रंगों की चमक दोगुनी हो जाएगी।
    • पीले रंग का इस्तेमाल- वसंत पंचमी पर पीला रंग सुख और समृद्धि का प्रतीक है, इसलिए कोशिश करें कि आपकी रंगोली में इस रंग का इस्तेमाल सबसे ज्यादा हो।