Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diwali 2023: इन मजेदार तरीकों से मनाएं बिना पटाखों वाली दिवाली

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Tue, 07 Nov 2023 05:25 PM (IST)

    Diwali 2023 हर साल दिवाली का त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस साल हिंदुओं का यह बड़ा त्योहार 12 नवंबर को मनाया जाएगा। लोग दिव ...और पढ़ें

    Diwali 2023: कैसे मनाएं बिना पटाखों की दिवाली
    Diwali 2023: कैसे मनाएं बिना पटाखों की दिवाली

    HighLights

    1. दिवाली हिंदुओं के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है।
    2. इस साल यह त्योहार 12 नवंबर यानी रविवार को मनाया जाएगा।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Diwali 2023: देशभर में दिवाली की तैयारी जोरों शोरों से चल रही हैं। इस साल यह त्योहार 12 नवंबर यानी रविवार को मनाया जाएगा। यह हिंदुओं का बड़ा त्योहार माना जाता है। लोग महीनों पहले से इस पर्व की तैयारी में जुट जाते हैं।

    दिवाली पर लोग पटाखे फोड़ना ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन पटाखे से निकलने वाले धुएं सेहत के लिए काफी हानिकारक होते हैं। ऐसे में आपको पटाखे फोड़ने या आतिशबाजी करने से बचना चाहिए। इस आर्टिकल में आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप बिना पटाखों की दिवाली मना सकते हैं।

    घर पर मिठाइयां बनाएं

    कोई भी त्योहार मिठाइयों के बिना अधूरा है। मार्केट में दिवाली पर मिठाइयों की दुकाने सज चुकी हैं, लेकिन आप घर पर मिठाइयां बना सकते हैं। ऐसे में आप लजीज लड्डू, बर्फी, काजू कतली आदि बना सकते हैं। आप इन मिठाइयों को अपने करीबियों को तोहफे के रूप में भी दे सकते हैं।

    हाउस पार्टी करें

    दिवाली को यादगार बनाने के लिए आप हाउस पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। जिससे आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बुला सकते हैं। इससे आपके त्योहार की रौनक और भी बढ़ जाएगी।

    यह भी पढ़ें: इन परंपराओं के बिना अधूरा है दिवाली का त्योहार, जरूर अपनाएं ये रीति-रिवाज

    घर को सजाएं

    दिये और लाइट्स से ही दिवाली की रौनक आती है। मार्केट में एक से बढ़कर एक डेकोरेटिव आइटम्स उपलब्ध हैं, जिससे आप अपने घर की खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं। घर के मुख्य दरवाजे और लिविंग एरिया के बाहर डेकोरेटिव लैम्प रख सकते हैं।

    खबरें और भी

    दीये जलाएं

    दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की स्वागत के लिए हर जगह दिये जलाए जाते हैं। ऐसे में मिट्टी के दीपक को जलाना शुभ माना जाता है। आप इसे घर पर भी बनाने की कोशिश कर सकते हैं। इसके अलावा आप मोमबत्ती से भी सजा सकते हैं।

    रंगोली से सजाएं

    दीये और लाइट्स के अलावा आप घर को रंगोली से सजा सकते हैं। इसे बनाने के लिए फूल, गुलाल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके त्योहार की रौनक बढ़ जाएगी।

    यह भी पढ़ें: इन टिप्स एंड ट्रिक्स की मदद से आसानी से कर सकते हैं हर तरह के सोफे की सफाई

    Pic Credit: Freepik