महाशिवरात्रि, सूर्यग्रहण और बोर्ड परीक्षाएं... देखें फरवरी 2026 का पूरा कैलेंडर, जो हर किसी के लिए है जरूरी
फरवरी महीने का आगाज किसी साधारण दिन की तरह नहीं, बल्कि एक बड़ी खबर के साथ हुआ है। आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का बजट पेश किया है, जिसने पूर ...और पढ़ें

फरवरी 2026: जानिए क्यों खास है यह महीना (Image Source: AI-Generated)
HighLights
15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पावन पर्व
17 फरवरी को साल का पहला सूर्यग्रहण लगेगा
CBSE, ICSE बोर्ड परीक्षाएं इसी महीने से शुरू
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। फरवरी 2026 का आगाज बेहद खास अंदाज में हुआ है। महीने के पहले ही दिन यानी आज 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का आम बजट पेश किया है, लेकिन यह महीना सिर्फ बजट तक सीमित नहीं है, बल्कि आगे भी कई बड़े इवेंट्स आपका इंतजार कर रहे हैं। त्योहारों से लेकर क्रिकेट के मैदान और परीक्षा हॉल तक, इस महीने हर किसी के लिए कुछ न कुछ महत्वपूर्ण है।
धर्म और आस्था के लिहाज से भी यह महीना बहुत पवित्र रहने वाला है। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके ठीक दो दिन बाद, आसमान में एक अद्भुत खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। 17 फरवरी को साल का पहला सूर्यग्रहण लगने जा रहा है, जिस पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।
करियर के लिहाज से भी यह महीना छात्रों के लिए निर्णायक साबित होने वाला है। इस महीने देश के कई बड़े शिक्षा बोर्ड अपनी परीक्षाएं शुरू कर रहे हैं। CBSE, ICSE, मध्य प्रदेश (MP), उत्तर प्रदेश (UP) और राजस्थान बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के एग्जाम इसी महीने से शुरू होंगे। आइए, नजर डालते हैं इस महीने की कुछ खास तारीखों पर (February 2026 Calendar Events List)।

(Image Source: AI-Generated)

(Image Source: AI-Generated)

(Image Source: AI-Generated)

(Image Source: AI-Generated)

(Image Source: AI-Generated)

(Image Source: AI-Generated)

(Image Source: AI-Generated)

(Image Source: AI-Generated)
यह भी पढ़ें- Calendar 2026: नए साल में मिल रहे 12 लॉन्ग वीकेंड, देखिए छुट्टियों, फिल्मों और त्योहारों की पूरी लिस्ट
यह भी पढ़ें- Calendar 2026: बोर्ड एग्जाम लेकर होली-दीवाली तक, नए साल में कब क्या होगा? नोट कर लें हर जरूरी तारीख