Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Happy Chocolate Day 2025: इन रोमांटिक मैसेज और कोट्स के जरिए अपने पार्टनर को भेजें चॉकलेट डे की विशेज

    Updated: Sun, 09 Feb 2025 07:32 AM (IST)

    चॉकलेट डे एक खास मौका होता है अपने पार्टनर दोस्तों और परिवार को यह जताने का कि वे आपके लिए कितने खास हैं। हर साल वेलेंटाइन डे के तीसरे दिन यानी 9 फरवर ...और पढ़ें

    Happy Chocolate Day 2025: इन खूबसूरत संदेशों के साथ पार्टनर को भेजें चॉकलेट डे की विशेज (Image Source: Freepik)
    Happy Chocolate Day 2025: इन खूबसूरत संदेशों के साथ पार्टनर को भेजें चॉकलेट डे की विशेज (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. वेलेंटाइन डे के तीसरे दिन चॉकलेट डे मनाया जाता है।
    2. चॉकलेट डे पर आप अपने रिश्ते में मिठास घोल सकते हैं।
    3. पार्टनर को आप कुछ खास अंदाज में चॉकलेट डे की विशेज दे सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Happy Chocolate Day 2025: चॉकलेट डे, हर साल 9 फरवरी को मनाया जाता है। यह दिन कपल्स के लिए एक खास मौका होता है, जब वे एक-दूसरे को चॉकलेट देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। चॉकलेट न केवल स्वाद में बेहतरीन होती है, बल्कि यह प्यार और खुशी का प्रतीक भी मानी जाती है।

    चॉकलेट डे 2025 के इस खास मौके पर, आप अपने पार्टनर को रोमांटिक मैसेज और कोट्स (Chocolate Day 2025 Messages and Quotes) भेजकर इस दिन को और भी यादगार बना सकते हैं। आइए, जानते हैं कैसे आप इस दिन को खास बना सकते हैं और कौन से मैसेज और कोट्स आपके प्यार को और गहरा कर सकते हैं।

    चॉकलेट डे विशेज हिंदी में (Chocolate Day Wishes In Hindi)

    1) फाइव स्टार की तरह दिखते हो,

    मंच की तरह शर्माते हो,

    कैडबरी की तरह जो तुम मुस्कुराते हो,

    किट-कैट की कसम तुम बहुत सुंदर नजर आते हो...

    हैप्पी चॉकलेट डे 2025!

    2) दिल हमारा चॉकलेट की तरह नाजुक,

    तुम उसमें ड्राइफ्रूट्स का तड़का,

    लाइफ होगी फ्रूट्स और नेट जैसी,

    अगर मिल जाए लाइफ पाटनर आपके जैसी...

    हैप्पी चॉकलेट डे 2025!

    3) डेरी मिल्क ने मंच से कहा हम दुनिया में सबसे स्वीट हैं,

    लेकिन मंच ने कहा तुम्हें शायद नहीं पता,

    जो इस मैसेज को पढ़ रहा है,

    वो हमसे भी ज्यादा स्वीट है...

    हैप्पी चॉकलेट डे 2025!

    4) मैं डेरी हूं तो तू मिल्क है,

    मैं किट हूं तो तू कैट है,

    मैं फाइव हूं तो तू स्टार है,

    वैसे ही मैं स्वीट हूं तो तू मेरी स्वीटहार्ट है...

    हैप्पी चॉकलेट डे 2025!

    5) प्यार से भरी एक चॉकलेट ला दो मुझको,

    आज अपने ही हाथों से तुम खिला दो मुझको,

    रिश्ता जो अपना है मोहब्बत का,

    आज मीठा और बना दो उसको...

    हैप्पी चॉकलेट डे 2025!

    यह भी पढ़ें- क्या सचमुच हेल्दी होती है डार्क चॉकलेट? पढ़ें इससे जुड़े 5 मिथकों की सच्चाई

    6) हर रिश्ते में विश्वास रहने दो,

    जुबान पर हर वक्त मिठास रहने दो,

    यही तो अंदाज है जिंदगी जीने का,

    न खुद रहो उदास, न दूसरों को रहने दो...

    हैप्पी चॉकलेट डे 2025!

    7) सनम तुम्हारा यह मीठा-सा प्यार,

    लेकर आया है मेरे जीवन में बहार,

    प्यार के मिठास से सजा यह संसार,

    चॉकलेट डे पर करते हैं तुमसे प्यार का इजहार...

    हैप्पी चॉकलेट डे 2025!

    8) आज चॉकलेट डे पर चॉकलेट तो खिलाओ,

    अपनी मीठी-मीठी कोई बात तो सुनाओ,

    आपके प्यार के लिए कब से हम तड़प रहे हैं,

    आज तो आप हमें अपने गले से लगाओ...

    हैप्पी चॉकलेट डे 2025!

    9) आज का दिन है बहुत मस्ताना,

    चॉकलेट डे का मैं भी हूं दीवाना,

    ऐ जाने बहारा अब तो आ भी जाओ

    मेरे साथ मिल बांटकर चॉकलेट खाओ...

    हैप्पी चॉकलेट डे 2025!

    10) चॉकलेट डे आया है,

    तेरी याद लाया है,

    आ जाओ आज दिल ने तुझे फिर बुलाया है,

    ऐ जाने तमन्ना तुझे मनाने के लिए मैंने,

    चॉकलेट का पूरा डिब्बा मंगवाया है...

    हैप्पी चॉकलेट डे 2025!

    यह भी पढ़ें- रोज डे के साथ हुई वेलेंटाइन वीक शुरुआत, देखें मोहब्बत के 7 दिनों की लिस्ट