Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    International Women’s Day 2025: सशक्त नारी को करें सलाम, इन संदेशों के जरिए मनाएं महिला दिवस का जश्न

    Updated: Sat, 08 Mar 2025 06:00 AM (IST)

    हर साल 8 मार्च तक महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं को समाज में सम्मान दिलाने और अधिकारों के प्रति जागरूक करने के मकसद से मनाया जाता है। यह दिन ...और पढ़ें

    ऐसे दें महिलाओं महिला दिवस की शुभकामनाएं (Picture Credit- Freepik)
    ऐसे दें महिलाओं महिला दिवस की शुभकामनाएं (Picture Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया भर में आज महिला दिवस मनाया जा रहा है। हर साल महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज में उन्हें सामान्य का अधिकार दिलाने के मकसद से यह दिन 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन उनकी मेहनत, समर्पण, संघर्ष और सम्मान का प्रतीक है। एक महिला अपने जीवन में कई सारे उतार-चढ़ावों से गुजरना पड़ता है। बावजूद इसके हर मुश्किलों को पार कर वह अपनी सभी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाती हैं।

    हम सभी के जीवन में कोई न कोई महिला खास होती है। एक महिला मां, बहन, बेटी, पत्नी या दोस्त के रूप में आपके जीवन में अहम भूमिका निभाती है। ऐसे में यह दिन एक बढ़िया मौका है, उनके समर्पण और प्यार के प्रति आभार जाहिर करने का। अगर आप भी महिला दिवस पर अपने जीवन में मौजूद किसी खास महिलाओं को शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो यह मैसेज और कोट्स आपके काम आएंगे।

    यह भी पढ़ें-  पहले पुरुषों के लिए होता था Pink Color का इस्तेमाल, जानें कैसे महिलाओं के साथ जुड़ गया इसका नाम

    1. नारी है शक्ति, नारी ही अभिमान

    नारी से ही रोशन, यह सारा जहान

    इसलिए करना चाहिए इनका सम्मान

    Happy Women's Day 2025

    2. पंखों में ही शक्ति नहीं होती, हौसलों से उड़ान होती है

    नारी जब ठान ले कुछ, तो हर मुश्किल आसान हो जाती है

    जब भी आगे बढ़कर करती है कुछ काम

    हर किसी को मिलता है अपना नया मुकाम

    हमेशा करते रहें नारी शक्ति का सम्मान

    हैप्पी विमेंस डे 2025

    3. नारी अपने आप में एक शक्ति

    जब वह अपनी शक्ति को पहचान लेती है

    तब दुनिया की हर बंदिश को तोड़कर आगे बढ़ती है

    इसी वजह से अपनी नई पहचान बना पाती है

    Happy Women's Day 2025

    4. नारी सशक्तिकरण केवल एक विचार नहीं

    बल्कि एक क्रांति है,

    जो समाज में महिलाओं को समानता,

    स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता बनाती है

    Happy Women's Day 2025

    5. अपने लिए आगे बढ़कर कुछ करना सिखाती है

    जीवन की राहों पर अपने पैरों पर खड़ा होने का जरिए दिखाती है

    इसलिए नारी शक्ति हमेशा बुलंद आवाज के साथ आगे बढ़ती हुई नजर आती है

    Happy Women's Day 2025

    6. तुम्हें पंखों से नहीं, हौसलों से उड़ान पसंद है

    किसी और की पहचान नहीं, अपनी काबिलियत की पहचान है

    गिरकर उठना आता है तुम्हें

    इसलिए हर मोड़ पर अपनी राह को आसान बनाती हो तुम

    Happy Women's Day 2025

    7. तेरे सपनों को पंख मिले

    तू खुले आसमान में उड़ चले

    तेरे कदमों में हो सारा जहां

    तेरी राहों में खुशियां खिलें

    हैप्पी वुमन डे 2025

    8. तू बेटी, तू मां, तू बहना,

    हर रिश्ता तेरा अनमोल गहना

    तू ही घर की रौनक है

    तेरे बिना सब कुछ है सूना

    हैप्पी वुमन डे 2025

    9. खुद से प्यार कर, खुद पे ऐतबार कर

    हर ख्वाब सजा और साकार कर

    तू जो ठान ले, कर दिखाए

    बस अपने आप से इकरार कर

    हैप्पी वुमन डे 2025

    10. हर आंगन की रोशनी तू

    हर दिल की धड़कन तू

    जहां भी जाती, रौशन कर

    खुशियों की दास्तां लिख तू

    हैप्पी वुमन डे 2025

    यह भी पढ़ें-  Women's Day Wishes 2025: 'रिश्ते संवारने वाली शक्ति है नारी...', इन संदेशों से मह‍िलाओं को दें शुभकामनाएं