Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Women's Day Wishes 2025: 'रिश्ते संवारने वाली शक्ति है नारी...', इन संदेशों से मह‍िलाओं को दें शुभकामनाएं

    Updated: Fri, 07 Mar 2025 04:16 PM (GMT+05:30)

    Happy Womens Day 2025 इस साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस Accelerate Action की थीम के साथ मनाया जाएगा। ये द‍िन महि‍लाओं (International Womens Day 2025) के ...और पढ़ें

    अपनों को भेजें मह‍िला द‍िवस की शुभकामना संदेश। (Image Credit- Freepik)
    अपनों को भेजें मह‍िला द‍िवस की शुभकामना संदेश। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. हर साल 8 मार्च को International Women's Day मनाया जाता है।
    2. इस दिनों को मनाने का मकसद महिलाओं को उनके हक के प्रति जागरूक करना है।
    3. इस मौके पर आप कुछ खास संदेशों की मदद से उन्हें शुभकामनाएं दें सकते हैं।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। हर साल 8 मार्च को International Women's Day मनाया जाता है। इस वर्ष के लिए थीम "Accelerate Action" तय की गई है। हर महिला के लिए ये द‍िन बेहद खास होता है। यह दिन खासतौर पर महिलाओं को समर्पित होता है। दरअसल, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के मकसद से हर साल महिला दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर दुनियाभर में तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस दिन का काफी महत्व होता है। लेकिन क्या यह सिर्फ एक औपचारिकता है या सच में महिलाओं के हक और हकीकत को लेकर कोई बदलाव लाने का जरिया?

    इस दिन को मनाने का मकसद सिर्फ महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाना नहीं, बल्कि उनके संघर्षों को पहचानना और एक समान व सम्मानजनक समाज की दिशा में कदम बढ़ाना भी है। आज महिलाएं घर, ऑफिस, समाज और देश में हर स्तर पर अपनी भूमिका निभा रही हैं। वे डॉक्टर, इंजीनियर, पत्रकार, नेता, उद्यमी, खिलाड़ी और यहां तक कि अंतरिक्ष तक पहुंच चुकी हैं। अगर आप भी महिला दिवस पर किसी को शुभकामनाएं या बधाई देना चाहते हैं तो इन संदेशों की मदद से अपना आभार व्यक्त कर सकते हैं।

    इन संदेशों के जर‍िए दें Women's Day की शुभकामनाएं

    1. मां के साथ ममता मिलती है, बहन से मिलता है हमेशा दुलार,

    नारी शक्ति को पूजनीय समझो, ये लगाती है जीवन की नैया पार।

    नारी के बिना पुरुष अधूरा है, नारी से ही घर पूरा है।

    Happy Women's Day!

    2. मुस्कराकर और दर्द भुलाकर,

    रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी।

    हर पग को रोशन करने वाली,

    वो शक्ति हैं एक नारी…।

    Happy Women's Day!

    3. दिन की रोशनी ख्वाबों को बनाने में गुजर गई,

    रात की नींद बच्चे को सुलाने में गुजर गई।

    जिस घर में मेरे नाम की तख्ती भी नहीं,

    सारी उम्र उस घर को सजाने में गुजर गई।

    Happy Women's Day!

    4. मां के साथ ममता मिलती,

    बहन से मिलता हमेशा दुलार।

    नारी शक्ति को पूजनीय समझो,

    ये लगाती जीवन की नैया पार।

    नारी के बिना पुरुष अधूरा है,

    नारी से ही घर पूरा है।

    Happy Womens Day!

    5. हर घर, हर दिल, हर एहसास,

    खुशी का हर पल आपके बिना अधूरा है।

    केवल आप ही इस दुनिया को पूरा कर सकते हैं।

    महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

    6. लोग कहते हैं तेरा क्या अस्तित्व नारी,

    दुःखों को दूर कर,

    खुशियों को बिखेरे नारी।

    Happy Women's Day!

    7. नारी केवल एक शब्द नहीं,

    बल्कि संपूर्ण सृष्टि का आधार है।

    वह जीवनदायिनी है,

    प्रेम की मूर्ति और रिश्ते संवारने वाली शक्ति है।

    Happy Women's Day!

    8. नारी एक मां है उसकी पूजा करो,

    नारी एक बहन है उसका स्नेह करो,

    नारी एक भाभी है उसका आदर करो,

    नारी एक पत्नी है उसको प्रेम करो।

    Happy Women's Day!

    9. हजारों फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए,

    हजारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए।

    हजारों बूंद चाहिए समुद्र बनाने के लिए,

    पर एक स्त्री अकेली ही काफी है,

    घर को स्वर्ग बनाने के लिए।

    Happy Womens Day !

    10. मां खुद नहीं सोई हमें सुलाया,

    हर कहानी और किस्सों से हमें हंसाया।

    हर मुश्किल और परेशानी को गले से लगाया,

    हमें दुनिया में कुछ अलग तरीके से जीना सिखाया।

    महिला दिवस की शुभकामनाएं!

    11. तेरी कोमलता में भी ताकत छुपी है,

    तेरी मुस्कान में भी संघर्ष बसा है,

    तू खुद में एक पूरी दुनिया है।

    महिला दिवस की बधाई!

    12. नारी तू प्रेम है,

    तू शक्ति है,

    तेरे बिना यह दुनिया अधूरी है।

    महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

    13. जिस समाज में नारी का मान होता है,

    वहीं सच्चा इंसान होता है।

    महिला दिवस की ढेरों बधाइयां!

    14. हर घर को स्वर्ग बनाने वाली

    हर रिश्ते को संजोने वाली

    हर दर्द को सहकर भी मुस्कुराने वाली

    ऐसी नारी को हमारा प्रणाम!

    महिला दिवस की शुभकामनाएं!

    15. पापा की वो लाडली,

    मां की वो दुलारी।

    दिल से है नादान,

    पर करती है सब पर जान कुर्बान।

    है भाइयों की मुस्कान,

    परिवार की शान।

    Happy Womens Day !

    यह भी पढ़ें: Women's Day 2024: महिला दिवस पर इन संदेशों के जरिए फील कराएं महिलाओं को स्पेशल

    य‍ह भी पढ़ें: Women Day 2025: Accelerate Action थीम के साथ 8 मार्च को मनाया जायेगा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, पढ़ें इस दिन का महत्व एवं इतिहास