यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hindi Diwas 2023: क्या आप जानते हैं हिंदी भाषा से जुड़ी ये दिलचस्प बातें
Hindi Diwas 2023 हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप से मनाया जाता है। इस दिन को खास तौर पर हिंदी के प्रसार-प्रचार के लिए मनाया जाता है। हिंदी दुनिय ...और पढ़ें

HighLights
- देशभर में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।
- हिंदी भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने भाषा है।
- आइए जानते हैं हिंदी से जुड़ी कुछ जरूरी बातें-
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hindi Diwas 2023: हिंदी कई लोगों की मातृभाषा है। भारत में ज्यादातर लोग बोलचाल के लिए हिंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। यही वजह है कि हिंदी भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा में से एक है। हिंदी के इसी महत्व को बढ़ावा देने और इसकी लोगों को समझाने के मकसद से हर साल 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है। हर साल इस दिन को देशभर में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। देश को जोड़ने वाली इस भाषा से जुड़ी कई सारी ऐसी बातें, जिसे आज तक बेहद कम लोग भी जानते हैं।
अगर आप भी उन लोगों में से हैं, तो हिंदी से जुड़ी इन बातों से अभी तक अनजान हैं, तो आज हिंदी दिवस के मौके पर हम आपको बताएंगे इस भाषा से जुड़ी कुछ ऐसी दिलचस्प बातों के बारे में, जिसके बारे में आपने शायद भी पहले कभी सुना होगा।
यह भी पढ़ें- हिंदी में बेहद मुश्किल हैं अंग्रेजी के इन आसान शब्दों के नाम
हिंदी से जुड़ी दिलचस्प बातें-
- कई लोगों का ऐसा मानना है कि हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा है, लेकिन यह गलत जानकारी है। दरअसल, हिंदी राष्ट्रीय नहीं, बल्कि राजकीय भाषा है। 14 सितंबर, 1949 को देवनागरी लिपि हिंदी को भारत की राजभाषा का दर्जा दिया गया था।
- मशहूर कवि अमीर खुसरो ने सबसे पहले हिंदी की कविता लिखी थी। वहीं, आपको जानकर हैरानी होगी की हिंदी भाषा के इतिहास पर पुस्तक लिखने वाले पहले लेखक भारतीय नहीं, बल्कि फ्रांसीसी थे, जिनका नाम Grasim the Taisi था।
- संसद के अनुच्छेद 343 के तहत 26 जनवरी 1950 को हिंदी को प्राथमिक भाषा माना गया था।
- मशहूर डिक्शनरी ऑक्सफोर्ड में कई हिंदी शब्द शामिल किए गए हैं, जिनमें अच्छा और सूर्य नमस्कार भी शामिल हैं।
- बात करें पहली हिंदी फिल्म की, तो हिंदी भाषा में बनने वाली पहली फिल्म का नाम राजा हरिश्चंद्र था।
- गूगल ने साल 2009 में अपने सर्च इंजन में हिंदी भाषा की शुरुआत की थी।
- भारत के अलावा हिंदी भाषा दुनिया के करीब सात देशों में बोली जाती है, जिसमें मॉरीशस, फिजी, नेपाल, पाकिस्तान, सिंगापुर त्रिनिदाद आदि शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- हर साल 14 सितंबर को ही क्यों मनाते हैं 'हिंदी दिवस', जानें कैसे पड़ा इस भाषा का नाम