Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hindi Diwas 2023: हिंदी में बेहद मुश्किल हैं अंग्रेजी के इन आसान शब्दों के नाम

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Wed, 13 Sep 2023 06:24 PM (IST)

    Hindi Diwas 2023 हम रोजाना हिंदी का इस्तेमाल करते हैं। कई लोग रोज हिंदी बोलतेसुनते और लिखते हैं। हिंदी भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है।हिं ...और पढ़ें

    क्या आप जानते हैं अंग्रेजी के इन शब्दों का हिंदी नाम
    क्या आप जानते हैं अंग्रेजी के इन शब्दों का हिंदी नाम

    HighLights

    1. हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
    2. यह दिन हिंदी को बढ़ावा देने के मकसद से हर साल मनाते हैं।
    3. इस मौके पर जानते हैं अंग्रेजी के कुछ आसान शब्दों के हिंदी नाम।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hindi Diwas 2023: देशभर में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। यह दिन खासतौर पर लोगों को हिंदी का महत्व समझाने और इस भाषा को बढ़ावा देने के मकसद से मनाया जाता है। इस दिन को पूरे देश में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। हिंदी हमारे देश की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। भारत की आधिकारिक भाषा की मान्यता हासिल करने वाली हिंदी के बारे में कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें शायद ही आप जानते होंगे। आइए हिंदी दिवस पर जानते हैं इससे जुड़ी कुछ ऐसी बातें, जिन्हें आप शायद ही जानते होंगे।

    अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें यह लगता है कि हिंदी सिर्फ भारत में बोली जाने वाली भाषा है, तो आप बिल्कुल गलत है। दरअसल, भारत के अलावा दुनिया के कई देशों इस भाषा का इस्तेमाल होता है। इतना ही नहीं दुनियाभर के कई कॉलेज और यूनिवर्सिटीज में भी हिंदी पढ़ाई जाती है। यही वजह है कि मंडेरिन, स्पेनिश और इंग्लिश के बाद हिंदी दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली चौथी भाषा है।

    क्यों मनाते हैं हिंदी दिवस

    हिंदी दिवस को मनाने के पीछे एक खास वजह है। दरअसल, इसी दिन साल 1949 में देश की संविधान सभा ने लंबे विचार-विमर्श के बाद हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया था। इसके लिए खुद देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 14 सितंबर की तारीख का चुनी थी। वर्तमान में यह भाषा भारतीय गणराज्य की 22 आधिकारिक भाषाओं में से एक है।

    इन दिन होता है विश्व हिन्दी दिवस

    इस दिन की याद में हर साल 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है, जबिक हर साल 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस भी मनाया जाता है। हम में कई लोग रोजाना हिंदी भाषा बोलते, सुनते और लिखते होंगे। कई लोगों को यह भी लगता होगा कि उनकी हिंदी का ज्ञान काफी समृध्य है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंग्रेजी में कुछ ऐसे शब्द हैं, जिसका हिंदी नाम बेहद कम लोग ही जानते हैं। अगर आप भी खुद को हिंदी भाषा के ज्ञानी मानते हैं, तो इन शब्दों का हिंदी नाम बताएं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी पर कर रहे हैं घर में गणपति की स्थापना, तो जान लें इसके जरूरी नियम

    मोबाइल को हिंदी में क्या कहते हैं?

    चलंत दूरभाष यंत्र

    क्या आपको पता है टीवी का हिंदी नाम?

    दूरदर्शन

    ट्रेन को हिंदी में क्या कहा जाता है?

    लौह पथ गामिनी

    क्या आप जानते हैं हेलमेट का हिंदी नाम?

    शिरस्त्राण

    हिंदी में बैंक को क्या कहा जाता है?

    अधिकोष

    वॉशिंग मशीन का हिंदी नाम जानते हैं आप?

    प्रक्षालित्र या धुलाई की मशीन

    हिंदी में क्या कहलाता है कैलकुलेटर?

    गणक या परिकलक

    सिगरेट को हिंदी में क्या कहा जाता है?

    धूम्रपान दंडिका

    रेलवे स्टेशन को हिंदी में क्या बोलते हैं?

    लौह पथ गामिनी विश्राम स्थल

    पासवर्ड का हिंदी नाम क्या है?

    कूटशब्द

    यह भी पढ़ें- हर साल 14 सितंबर को ही क्यों मनाते हैं 'हिंदी दिवस', जानें कैसे पड़ा इस भाषा का नाम