विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hindi Diwas 2025: हिंदी दिवस के मौके पर दिल छू लेने वाले 20 स्लोगन; दोस्तों के साथ जरूर करें शेयर

Published: Fri, 12 Sep 2025 09:30 AM (IST)

हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं बल्कि एक जज्बात है। हिंदी के प्रचार-प्रसार को बढ़ाने के लिए हर साल 14 सितंबर ...और पढ़ें

हिंदी दिवस के लिए दमदार नारे (Picture Courtesy: Freepik)
हिंदी दिवस के लिए दमदार नारे (Picture Courtesy: Freepik)

HighLights

  1. हिंदी दिवस हर साल 14 सिंतबर को मनाया जाता है
  2. इस दिन को मनाने की शुरुआत 1953 में हुई थी
  3. हिंदी को भारत की राजभाषा का दर्जा मिला हुआ है

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर साल 14 सितंबर को भारत में हिंदी दिवस (Hindi Diwas 2025) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन देश की राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साल 1949 में 14 सिंतबर को संविधान सभा द्वारा हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था। इसके बाद साल 1953 से हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत की गई।

हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं है, बल्कि एक जज्बात है। दुनियाभर में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा हिंदी है। इसलिए हिंदी दिवस का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस दिन स्कूलों और कॉलेजों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें स्लोगन (Hindi Diwas Slogans) राइटिंग भी शामिल है। अगर आप भी हिंदी दिवस के लिए जोशभरे और प्रेरणादायक नारे चाहते हैं, तो यहां कुछ स्लोगन (Hindi Diwas Quotes) दिए गए हैं। ये नारे न सिर्फ हिंदी भाषा के लिए आपके गर्व और सम्मान बढ़ाएंगे, बल्कि इसकी खूबसूरती से भी रूबरू कराएंगे।

  1. हिंदी है भारत की शान, इसका करो सम्मान।
  2. हिंदी है हमारी आन-बान-शान, इसे देंगे हम सबको सम्मान।
  3. हिंदी को सम्मान दो, अपने दिलों में स्थान दो।
  4. हिंदी दिवस है खास, करो इसका प्रचार-प्रसार।
  5. हिंदी बोलो, हिंदी सीखो, हिंदी का मान बढ़ाओ।
  6. देखो समझो बात हमारी, हिंदी भाषा है सबसे प्यारी।
  7. हिंदी भाषा वह नदी है जो साहित्य, संस्कृति और समाज को एक साथ बहा ले जाती है- रामधारी सिंह दिनकर
  8. हिंदी दुनिया की एकमात्र ऐसी भाषा है, जो अ अनपढ़ से शुरू होकर, ज्ञ ज्ञानी पर समाप्त होती है!
  9. एकता की जान है हिंदी, भारत की शान है हिंदी।
  10. मधुर-मधुरतम भाव है, हमारा स्वभाव है, हिन्दी विराट वृक्ष की मीठी सघन छांव है।
  11. कोटि-कोटि कंठों की मधुर स्वरधारा है, हिन्दी है हमारी, हिन्दुस्तान हमारा है।
  12. सब का अभिमान है हिंदी, भारत देश की शान है हिंदी!
  13. हिंदी है भारत की शान, आगे इसे बढ़ाना है, हर दिन, हर पल, हम सबको हिंदी दिवस मनाना है।
  14. अपना देश महान है, हिंदी से हिंदुस्तान है।
  15. आओ अब आगे बढ़ें, हिंदी लिखें हिंदी पढ़ें।
  16. हिन्दी जिसका नारा है, वह भारत हमको प्यारा है।
  17. भारत मां के भाल पर सजी स्वर्णिम बिन्दी हूं, मैं भारत की बेटी, आपकी अपनी हिन्दी हूं।
  18. हिंदी को जीवन की भाषा बनाओ। यह केवल बोलचाल की भाषा नहीं, बल्कि विचारों की अभिव्यक्ति की भाषा है- मुंशी प्रेमचंद
  19. हिंदी को सम्मान दिलाना है, उन्नति की राह ले जाना है।
  20. हिंदी है भारत की शान, आगे इसे बढ़ाना है; हर दिन, हर पल, हम सबको हिंदी दिवस मनाना है।

यह भी पढ़ें- हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है या राजभाषा? संविधान में इसे कौन-सा दर्जा मिला है?

यह भी पढ़ें- हिंदी दिवस पर 10 लाइंस, फैक्ट के साथ स्पीच तैयार करने में मिलेगी मदद