Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Holi 2024: होली के सेलिब्रेशन में डिस्टर्ब न हो जाए पेट्स की हेल्थ, ऐसे रखिए अपने पालतू कुत्ते-बिल्ली का ख्याल

    Updated: Sat, 16 Mar 2024 01:59 PM (IST)

    Pet Owners के लिए होली का जश्न मनाने के साथ-साथ अपने बेजुबान जानवर की देखभाल करना भी काफी जरूरी होता है। इन दिनों इन्हें सांस संबंधी कई प्रकार की एलर् ...और पढ़ें

    होली पर अपने पेट्स का ऐसे रखें ख्याल
    होली पर अपने पेट्स का ऐसे रखें ख्याल

    HighLights

    1. मार्केट में मिलने वाले कलर्स, कई केमिकल्स से युक्त होते हैं, जो पेट्स की स्किन को परेशानी में डाल सकते हैं।
    2. आपके आसरे पर रहने वाले बेजुबान जानवरों को इन दिनों काफी केयर की जरूरत होती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Holi 2024: होली का त्योहार सभी लोग अपने-अपने तरीके से मौज मस्ती के साथ मनाते हैं। इस दिन घर में महमानों के आने जाने का सिलसिला भी चलता रहता है। ऐसे में जिन लोगों के घर पालतू जानवर होते हैं, उनके लिए अपने पेट्स का खास ख्याल रखना काफी जरूरी हो जाता है।

    इनकी देखभाल किसी छोटे बच्चे की तरह की करनी होती है, क्योंकि रंग, पानी के गुब्बारे, कलर स्प्रे जैसे तमाम केमिकल्स वाले प्रोडक्ट्स के चलते पेट्स की सेहत खराब हो सकती है। ऐसे में अगर आपके घर में भी पालतू कुत्ता या बिल्ली है, तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। यहां हम आपको बताएंगे होली के दिन इन बेजुबानों की देखभाल करने के कुछ स्पेशल टिप्स।

    सेफ जगह पर रखें

    होली के दौरान आपके घर में भी कई लोग आते-जाते होंगे। इस बीच आपको चाहिए कि पेट्स को एक ऐसे कमरे में शिफ्ट कर दें, जहां महमान न आ सकें। कम से कम घर के एक सदस्य को उनके साथ रहना चाहिए, जिससे वे भी परेशान न हों। बता दें, डॉग या कैट्स की कई नस्लें ऐसी होती हैं, जो हल्के से रंग या गुलाल को भी बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं, और इससे उन्हें आंखों या त्वचा से जुड़ी तकलीफ हो जाती है।

    यह भी पढ़ें- इन फूलों की मदद से तैयार करें होली के लिए नेचुरल लाल, नीले, पीले रंग के गुलाल

    मीठी चीजों से रखें दूर

    होली के त्योहार पर घरों में कई तरह के पकवान बनते हैं, ऐसे में आप अपने पालतू कुत्ते या बिल्ली को ये मीठे या तले भुने पकवान खाने के लिए बिल्कुल भी न दें। इससे उनकी सेहत पर काफी खराब असर पड़ सकता है। ऐसे में आपको चाहिए कि पेट्स को उन्हीं का फूड खिलाएं।

    खबरें और भी

    रंगों से रखें दूर

    पालतू जानवरों पर रंगों का इस्तेमाल न करें। इससे उनकी त्वचा पर चकत्ते, और आंखों पर भी बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में उन्हें गली-मोहल्ले या होली पार्टी में लेकर जाने की भूल बिल्कुल भी न करें। इससे उन्हें एलर्जी, सांस लेने में तकलीफ और सीने में जलन की शिकायत हो सकती है।

    रखें इस बात का ख्याल

    अगर आपके घर में भी पालतू कुत्ता या बिल्ली है, तो उन्हें कुछ वक्त के लिए सुरक्षित जगह पर ही रखें, लेकिन अगर गलती से भी उनके चेहरे पर रंग लग जाए, तो जहां तक संभव हो इसे पेट सोप से तुरंत साफ कर दें। इस बात का ध्यान रखें कि इन रंगों को हटाने के लिए उनकी बॉडी पर किसी तरह का डिटर्जेंट, स्पिरिट या अल्कोहल का इस्तेमाल न करें। इसके अलावा उन्हें भूलकर भी भांग या ठंडाई देने की गलती न करें, और किसी भी तरह की मेडिकल इमरजेंसी होने पर उन्हें तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

    यह भी पढ़ें- सबसे पहले भगवान शिव को अर्पित की गई थी ठंडाई, जानें क्या है इसे होली पर पीने का महत्व

    Picture Courtesy: Freepik