यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इस थीम के साथ मनाया जा रहा है इस बार International Day Of Action For Women's Health, ऐसे हुई थी इसकी शुरुआत
हर साल 28 मई को अंतरराष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य कार्रवाई दिवस (International Day of Action for Womens Health) मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य महिलाओं को उ ...और पढ़ें
s_health_2024_f_23726819_122837928_m.webp)
HighLights
- हर साल 28 मई को अंतरराष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य कार्रवाई दिवस (International Day Of Action For Women's Health) मनाया जाता है।
- इस दिन को मनाने का उद्देश्य है महिलाओं में यौन व प्रजनन स्वास्थ्य व अधिकार के बारे में जागरूकता फैलाना है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर साल 28 मई का दिन अंतरराष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य कार्रवाई दिवस (International Day Of Action For Women’s Health) के रूप में मनाया जाता है। घर और ऑफिस की जिम्मेदारियों के बीच कई बार महिलाएं अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाती। लंबे समय तक सेहत से जुड़ी छोटी-छोटी समस्याओं को इग्नोर करना कई बड़ी परेशानियों की वजह बन सकता है। इस दिन को विश्व स्तर पर मनाने का उद्देश्य महिलाओं को सेहत के प्रति जागरूक करना है।
अंतरराष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य कार्य दिवस का इतिहास
साल 1987 में, Women’s Global Network for Reproductive Rights- WGNRR के सदस्यों ने कोस्टा रिका में रीयूनियन किया, जिसमें उन्होंने 28 मई को महिला स्वास्थ्य कार्रवाई दिवस मनाने का ऐलान किया। जिसके बाद से, हर साल 28 मई को अंतरराष्ट्रीय लेवल पर ये दिन मनाया जाने लगा। साल 1999 में, इसे दक्षिण अफ्रीकी सरकार द्वारा आधिकारिक मान्यता भी दे दी गई थी।
अंतरराष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य कार्रवाई दिवस का उद्देश्य
अंतरराष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य कार्रवाई दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में यौन व प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इन मुद्दों पर खुलकर बातचीत करने को प्रोत्साहित करना है। लाइफस्टाइल और खानपान में जरूरी बदलावों से बढ़ती उम्र में भी महिलाएं खुद को हेल्दी रख सकती हैं।
ये भी पढ़ेंः- बदलती लाइफस्टाइल में इन तरीकों से रखें खुद को फिट और एक्टिव
अंतरराष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य कार्य दिवस 2024 की थीम
हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य कार्रवाई दिवस को एक थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। साल 2024 की थीम- “Mobilizing in Critical Times of Threats and Opportunities (खतरों और अवसरों के कठिन समय में जुटना) है। ये थीम महिलाओं को खतरों और अवसरों के कठिन समय में एकजुट रहने का संदेश देती है।
खबरें और भी
इस अवसर पर महिलाओं के लिए कई तरह के कार्यक्रम होते हैं, जिसमें उन्हें सेहतमंद रखने के तरीके बताए जाते हैं। महिलाओं में होने वाली आम बीमारियों के बारे में बताया जाता है और साथ ही उनसे सुरक्षित रहने के उपाय भी।