यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Karwa Chauth 2023: व्रत के दौरान रखें इन बातों का ध्यान, पूरे दिन नहीं होगा कमजोरी का एहसास
करवा चौथ का त्योहार सुहागन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं सोलह शृंगार कर अपने पति की लंबी आयु के लिए उपवास करती हैं। उपवास के दौरा ...और पढ़ें

HighLights
- इस साल करवा चौथ का त्योहार एक नवंबर को मनाया जाएगा।
- करवा चौथ के उपवास के दौरान अक्सर कमजोरी महसूस होने लगती है।
- जानें कैसे उपवास के दौरान खुद को ऊर्जा से भरपूर रख सकते हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Karwa Chauth 2023: करवा चौथ का व्रत हर सुहागन स्त्री के लिए बहुत महत्व रखता है। इस साल यह 1 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। पूरे दिन बिना अन्न-जल के रहने वजह से अक्सर महिलाओं को कमजोरी महसूस होने लगती है, जो इस व्रत का मजा किड़किड़ा कर सकती है। इसलिए उपवास के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, जिससे इस करवा चौथ आप पूरे दिन ऊर्जा से भरपूर रहें। आइए जानते हैं कैसे रह सकते हैं उपवास के दौरान एनर्जी से भरपूर।
तले हुए खाने से दूर रहें
व्रत के एक दिन पहले ज्यादा तेल के खाने से बचें। सरगी में भी ज्यादा तेल और मसाले वाली चीजों को शामिल न करें। ज्यादा तला और मसाले वाला खाना खाने से एसिडिटी, उल्टी और गैस की परेशानी हो सकती है। जिस वजह से आपको कमजोरी महसूस होती रहेगी।
सरगी जरूर खाएं
ऐसा कई महिलाओं के साथ होता है कि सुबह-सुबह कुछ खाने का मन नहीं करता और वे सरगी नहीं खाती या बस रस्म पूरी करने के लिए मुंह जूठा करती हैं। यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। सरगी न खाने से पूरे दिन कमजोरी महसूस होती रहेगी। साथ ही एसिडिटी की समस्या होने का खतरा भी रहता हैं। इसलिए सरगी जरूर खाएं।
यह भी पढ़ें: इस स्किन केयर रूटीन से करवा चौथ पर पाएं ऐसा ग्लो कि देखते रह जाएंगे लोग
सरगी की थाली ऐसे सजाएं
सरगी की हेल्दी थाली आपको पूरे दिन की थकावट से बचा सकती है। सरगी में मौसमी फल जैसे सेब, संतरा, केला आदि को शामिल करें। साथ ही ड्राई फ्रूट्स, पनीर, नारियल पानी, खीर को अपनी सरगी में शामिल करें। इनसे आपको ऊर्जा भी मिलेगी और भूख भी नहीं लगेगी।
खबरें और भी

हाइड्रेटेड रहें
सरगी के दौरान भरपूर मात्रा में पानी पीएं ताकि आप पूरे दिन हाइड्रेटेड रहें। साथ ही आप छांछ, जूस और नारियल पानी भी पी सकती हैं। नारियल पानी आपके शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करने में मदद करता है, जिससे उपवास के दौरान चक्कर आने की संभावना कम होती है।
चाय, कॉफी को बोलें बाय-बाय
सुबह-सुबह आम दिनों में चाय या कॉफी पीना ठीक है, लेकिन निर्जला उपवास के दौरान चाय या कॉफी आपको डिहाइड्रेट कर सकते हैं। इस वजह से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इससे प्यास भी लगती है और पानी की कमी से कमजोरी भी महसूस हो सकती है। इसलिए उपवास के दिन चाय या कॉफी न पीएं, बल्कि जूस या नारियल पानी पीएं।
यह भी पढ़ें: कुंवारी लड़कियां इस तरह रखें करवा चौथ का व्रत, यहां जानें जरूरी नियम
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik