Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    National Voters Day 2025 : क्योंकि मजबूत लोकतंत्र के लिए हर एक वोट जरूरी, जानें रोचक जानकारियां

    Updated: Sat, 25 Jan 2025 12:03 PM (IST)

    युवाओं को वोट के लिए प्रेरित करने के लिए भी इस दिन को मनाया जाता है। अगर बात करें इतिहास की National Voters Day history तो इसका इतिहास भी काफी रोचक रह ...और पढ़ें

    नेशनल वोटर्स डे के दिन फस्ट टाइम वोटर्स को सम्मानित भी किया जाता है। ( Pic Courtesy : Freepik)
    नेशनल वोटर्स डे के दिन फस्ट टाइम वोटर्स को सम्मानित भी किया जाता है। ( Pic Courtesy : Freepik)

    HighLights

    1. First Time Voters को किया जाता है जागरूक
    2. लोकतंत्र में मतदान की अहमियत बताई जाती है
    3. लोकतंत्र के लिए हर एक की भागीदारी जरूरी

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। National Voters Day 2025 मजबूत लोकतंत्र के लिए हर एक वोट जरूरी है, राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर साल 25 जनवरी को मनाया जाता है, जो भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है। यह दिन चुनाव आयोग की स्थापना की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है, जो 25 जनवरी, 1950 को स्थापित किया गया था। 

    इस दिन का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना और उन्हें मतदान प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि हर एक वोट (Importance of voting) महत्वपूर्ण है और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में इसकी भूमिका महत्वपूर्ण है। 

    यह भी पढ़ें : फ्रिज में पनीर रखने से पहले जान लें ये 4 बातें, घर में हो गई किसी को फूड प्वाइजनिंग तो फिर मत कहना

    नेशनल वोटर्स डे 2025 की थीम

    अगर बात करें थीम की तो राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025 की थीम है, मतदान से बढ़कर कुछ नहीं, मैं निश्चित रूप से मतदान करूंगा। जानकारी के लिए बता दें कि यह थीम नए वोटर्स को भी जागरुक करती है। क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि जो युवा है वोट डालने में इतनी रूचि नहीं लेते। 

    कैसे मनाया जाता है यह दिन?

    इस दिन चुनाव आयोग फर्स्ट टाइम वोटर्स को पहचान पत्र देता है। इस दिन इन वोटर्स को मोटिवेट करते हुए सम्मानित भी किया जाता है। कई जिले के डीएम वोटर्स को सम्मानित करते हैं। इसके साथ ही जो सरकारी कर्मचारी सबसे ज्यादा पहचान पत्र बनवाते हैं डीएम या सरकारी अधिकारी उनको सर्टिफिकेट देकर सम्मानित करते हैं। 

    खबरें और भी

    राष्ट्रीय मतदाता दिवस के इतिहास में कुछ महत्वपूर्ण बातें हैं

    चुनाव आयोग की स्थापना : चुनाव आयोग की स्थापना 25 जनवरी, 1950 को की गई थी, जो भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक (History of National Voters Day) महत्वपूर्ण दिन है। इसको देखते हुए हर साल राष्ट्रीय मतदाता के रूप में 25 जनवरी को नेशनल वोटर्स डे मनाया जाता है। 

    राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुरुआत: राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुरुआत 2011 में की गई थी, जिसका उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना और उन्हें मतदान प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करना है।

    मतदान के महत्व को बढ़ावा देना: (National Voters Day 2025) राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य मतदान के महत्व को बढ़ावा देना और लोगों को मतदान प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। इस दिन को मनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें मतदाता जागरूकता अभियान, मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी देना, और मतदान के महत्व को बढ़ावा देना शामिल है।

    यह भी पढ़ें : अगर आपका बच्चा भी चूसता है अंगूठा तो तुरंत ले डॉक्टर से अपॉइंटमेंट, सेहत के लिए ठीक नहीं यह आदत